National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
राजनीति
Home›राजनीति›साक्ष्य के अभाव में छेड़खानी के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी

साक्ष्य के अभाव में छेड़खानी के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी

By Manish Srivastava
February 18, 2024
277
0

अधिवक्ता मयंक मिश्रा के मजबूत सबूतों के आधार पर कोर्ट ने 354 IPC पाक्सो एक्ट के आरोपी को छोड़ने का लिया फैसला,

आदमपुर निवासी 17 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया था की अर्जुन श्रीवास्तव नामक युवक ने उसको छत पर बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की थी और थाने में तहरीर दिया था इस आधार पर आदमपुर पुलिस ने अर्जुन श्रीवास्तव के ऊपर धारा 354 ipc पाक्सो एक्ट का आरोप लगाकर कोर्ट में प्रेषित किया था जिसके फलस्वरूप अधिवक्ता मयंक मिश्रा ने आरोपी की तरफ से केस लड़ा और मजबूत सबूतों को प्रस्तुत कर फैसला आरोपी के पक्ष मे करवाया,
पाॅक्सो के अभियुक्त को मिला संदेह का लाभ, विशेष सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अनुतोष शर्मा ने किया बरी,

बचावपक्ष की ओर से अधिवक्ता मयंक मिश्रा एडवोकेट ने पक्ष रखा
राज्य –बनाम –अर्जुन श्रीवास्तव वर्तमान व स्थायी पता दुल्ली गढ़ही, कोतवाली, वाराणसी। अपराध संख्या-167 सन् 2016 धारा-354, 354क भादसं. व धारा-7/8 लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम। थाना-आदमपुर, जिला वाराणसी। अभियोजन पक्ष के कथनानुसार, वादिनी ने बताया कि अन्तर्गत थाना आदमपुर, वाराणसी की रहने वाली हूं।

जिसमें दिनांक-18.09.2016 रात्रि 1.00 बजे मेरी पुत्री उम्र 17 वर्ष गली में खड़ी होकर आरकेस्ट्रा देख रही थी कि मोहल्ले के अर्जुन श्रीवास्तव पुत्र स्व0 ओम प्रकाश श्रीवास्तव निवासी दुल्हीगड़ही थाना कोतवाली, वाराणसी ने मेरी पुत्री से अपने घर के छत से आरकेस्ट्रा दिखाने के बहाने अपने घर ले जाकर उसकेसाथ अश्लील हरकत करने लगा तथा बुरा काम करने की मागं कर रहा था मेरी पुत्री ने मुझसे आकर पूरी बात बतायी।

वादिनी द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर थाना आदमपुर, वाराणसी पर मुकदमा अपराध संख्या -167/2016 धारा-354, 354क भादसं. व धारा-7/8 लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम में अभियुक्त अर्जुन श्रीवास्तव के विरूद्ध अन्तर्गत धारा-354क भा0द0सं0 व धारा-7/8 पाॅक्सो एक्ट दर्ज हुआ। दौरान विवेचना दिनांक-18.09.2016 को अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी।

विवेचक द्वारा दौरान जांच पीड़िता का बयान दर्ज कराया व पीड़िता का मेडिकल कराया तथा विवेचक ने साक्षीगण का बयान अंकित किया। जिसमें अभियुक्त जमानत कराकर बाहर है पीड़िता ने बताया कि अर्जुन मुझे लेकर छत पर गया, वहां पर मैने वो प्रोग्राम देखा तभी अर्जुन भइया बोले कि नीचे जाओ तुम्हारी दीदी भइया नीचे आ गया फोन आया है। पहले मैने मना किया फिर वो दबाव बनाने कि जाओ नीचे दरवाजा खोल दो। मै नीचे गयी दरवाजा खोला तो देखा कोई नहीं था, तभी पीछे से अर्जुन भइया आ गये तथा दरवाजा बन्द कर दिये और मुझे कस के पकड़ लिया और मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगे तब मै चिल्लाई तो मेरे मुहं में कपड़ा ठूंस दिये,

मैने उनको लात मारी और हाथ छुडा़ कर ऊपर भागी, वहां छत पर एक भइया थे, उनको बोला कि नीचे मेर साथ चलकर घर का पल्ला खोल दीजिये, मुझे बाहर जाना है, तब उन्होने दरवाजा खोला, इतने में अर्जुन छत पर आ गया था।
मै फिर अपनी मां के पास चली गयी और सबको फिर घटना बतायी।’’ जिसमें न्यायालय के द्वारा विद्वान विशेष लोक अभियोजक व बचाव-पक्ष के विद्वान अधिवक्ता मयंक मिश्रा, रविषंकर राय व दिलीप कुमार को सुना तथा पत्रावली का अवलोकन किया। अभियोजन की ओर से परीक्षित साक्षी माता पीड़िता ने अपने बयान में यह कथन किया है कि मेरे तीन लड़की एक लड़का है। मै पढी लिखी नही हूं। मेरी छोटी वाली लड़की के साथ घटना घटी थी। घटना की तारीख, सन् महीना मुझे याद नहीं है। घटना आज से कितने साल पहले घटी थी, याद नहीं है। जिस समय घटना घटी थी, उस समय विश्वकर्मा पूजा का समय था। घटना के समय मेरी लडकी सरकारी स्कलू में पीली कोठी में पढती थी। घटना रात लगभग 1.00 बजे की है। उस समय मेरी लड़की आर्केस्ट्रा देखने गयी थी। मेरी लड़की के साथ आर्केस्ट्रा देखने के दौरान छेड़खानी हुआ था तो मेरी लडकी ने आकर मुझसे बताया कि मम्मी मेरे साथ छेड़खानी हुआ है और मुहल्ले वाले के बताने के आधार पर थाने जाकर घटना की सूचना दिया था तो दरोगा जी ने हमारा अंगूठा का निशान थाने पर लिया था। हमने दरोगाजी को घटना के विषय में नहीं बताया था।
हमारी बड़ी लड़की जाकर दरोगा जी को घटना के विषय में बताया था। बचावपक्ष के विद्वान अधिवक्ता का प्रथम तर्क यह थे कि अभियोजन पक्ष अपने साक्ष्य से पीड़िता का अवयस्क होना सिद्ध नही कर सका है। इसके विपरीत विद्वान विशेष लोक अभियोजक के द्वारा तर्क प्रस्तुत किया गया कि पत्रावली पर विद्यमान पीड़िता के विद्यालय के जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पीड़िता का घटना के समय अवयस्क होना सिद्ध है।
साथ ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये विधि व्यवस्था का भी प्रमाण प्रस्तुत किया गया। वहीं बचावपक्ष के विद्वान अधिवक्ता का अगला तर्क यह प्रस्तुत किया गया कि वादिनी व घटना की पीड़िता के द्वारा अभियोजन कथानक का समर्थन नही किया गया है, इससे अभियोजन कथानक सिद्ध नही है। इसके विपरीत विद्वान विशेष लोक अभियोजक के द्वारा तर्क प्रस्तुत किया गया कि पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों से अभियुक्त दोष सिद्ध किये जाने योग्य है। पीड़िता के द्वारा अपनी मुख्य परीक्षा में कथन किये गये है कि-’’घटना की तारीख मुझे मालूम नही है। घटना के समय गर्मी का मौसम था। घटना सन् 2016 की है। घटना के समय मै विद्यालय, वाराणसी में पढ़ रही थी। मुझे अपनी जन्मतिथि मालूम नही है। स्कूल में हमारी जन्मतिथि 05.07.1999 लिखी है, वह सही लिखी है। घटना के समय मै आर्केस्ट्रा देखने गयी थी। मेरे पड़ोसी अर्जुन श्रीवास्तव के कहने पर मै छत पर आर्केस्ट्रा देखने गयी थी। छत पर आर्केस्ट्रा देखते समय मै और अर्जुन श्रीवास्तव और दो लड़के और चार औरते थी। मुझसे किसी ने कहा कि तुम्हारी दीदी का फोन आया है तो मै नीचे गयी तो वहां पर कोई नही था। वहां पर पीछे से मुझे किसी ने पकड़ लिया और अंधेरा होने के कारण मै नही देख पायी कि कौन था। वहीं बचाव पक्ष की ओर से न्यायालय में अपना पक्ष रखते हुये कहा गया कि घटना की एक मात्र चक्षुदर्शी साक्षी व पीड़िता के द्वारा कथन किये गये कि अंधेरा होने के कारण वह देख नही सकी कि किसके द्वारा घटना कारित की गयी।

इस साक्षी के द्वारा यह भी कथन किये गये कि पुलिस व 164 द.प्र.स. के बयान उसके घर वालो के कहने पर दिया गया तथा यह कहना गलत है कि अभियुक्त अर्जुन श्रीवास्तव के द्वारा उसके साथ घटना कारित की गयी। इस प्रकार पीड़िता के द्वारा अभियोजन कथानक का समर्थन नहीं किया गया।

वहीं न्यायालय के द्वारा दोनो पक्षों को तर्क सुनने के बाद अपने आदेश में कहा कि अभियुक्त अर्जुन श्रीवास्तव को धारा-354, 354क भादसं. व धारा-7/8 लैंगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम के आरोप से संदेह का लाभ देते हुये दोषमुक्त किया जाता है। अभियुक्त जमानत पर है। उसके जमानतनामे निरस्त किये जाते हैं व प्रतिभूगण को उनके दायित्वों से उन्मोचित किया जाता है। साथ ही अभियुक्त को निर्देशित किया जाता है कि वह धारा-437क द.प्र.सं. के प्रकाश में 15 दिवस के अन्दर पचास हजार रूपये की दो जमानते व इसी धनराशि का व्यक्तिगत मुचलका इस अण्डर टेकिंग के साथ दाखिल करे कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा तलब किये जाने पर माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष उपस्थित होगा। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्तागणों में मयंक मिश्रा ऐडवोकेट वर्तमान प्रशासन मंत्री bba ने पक्ष रखा,

Post Views: 311
Previous Article

साक्ष्य के अभाव में छेड़खानी के आरोपी ...

Next Article

प्रधानमंत्री मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का ...

Related articles More from author

  • राजनीति

    त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध

    February 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    कृषि कानून के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों के पक्ष में सपा कार्यकर्ताओं ने किसान अधिकार साइकिल यात्रा निकाली,

    December 13, 2020
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया,

    December 25, 2020
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    भारी सुरक्षा बल के बीच महात्‍मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव हुआ प्रारंभ

    February 25, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों के उच्चाधिकारियों संग की बैठक,

    November 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    यूपी के विकास के लिए आपका एक एक वोट नई ऊर्जा देगा, प्रधानमंत्री

    March 2, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा पुलिस अधिकारी गण व पुलिस कर्मियों के साथ होली का त्यौहार मनाया गया,

  • सुर्खियां

    आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस संबंधी समस्त कार्य रहेंगे स्थगित

  • सुर्खियां

    भारत के 85 करोड़ इंटरनेट यूजर्स दुनिया में सबसे सस्ती डाटा का आनंद ले रहे हैं-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G- 20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए बोला भारत में आज 850 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं जो दुनिया में सबसे सस्ती डेटा लागत का आनंद ले रहें है हमने शासन को अधिक कुशल, समावेशी, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है, पीएम ने कहा कि 45 प्रतिशत से अधिक वैश्विक रीयल-टाइम भुगतान भारत में होते है CoWIN पोर्टल ने भारत के टीकाकरण अभियान का समर्थन किया हम एक AI-संचालित भाषा अनुवाद मंच ‘भाषिनी’ का निर्माण कर रहे हैं, वहीं, बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम उन मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्र हुए हैं जो डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास को परिभाषित करेंगे, बेंगलुरु दुनिया की कुछ सबसे नवीन कंपनियों का घर है डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप के लिए भारतीय अध्यक्षता द्वारा चुने गए तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI), डिजिटल इकोनॉमी में सुरक्षा और डिजिटल स्केलिंग, ये PM मोदी की प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.