डार्लिंग तुम्हारे लिए 2 पेपर आउट कर दिया हूं, कब मिलने आओगी,
लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर BSC छात्रा को पेपर देने का झांसा दे अपने पास बुलाने का किया प्रयास, क्षात्रा द्वारा वायरल किये गये ऑडियो से धराया, लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर छात्रा से अशोभनीय बातचीत का आरोप लगा, बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर प्रोफेसर को हिरासत में ले पुलिस कर रही पूछताछ,
लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्रा से अशोभनीय बातचीत करते हुए पेपर आउट करने का ऑफर दिया,वायरल ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचना दी, हजरतगंज पुलिस ने शिकायत के बाद प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है,
लखनऊ
अगर तुम कहोगी, तो मैं आ जाऊंगा डार्लिंग तुम सिर्फ बता देना क्या हेल्प चाहिए, तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है. फिर किस दिन मिलने आओगे, मैंने दोनों पेपर आउट कर लिये हैं आपके लिए ? पूरा पेपर आउट कर दिया है, यार तुम आ जाओ मिलने नहीं आओगी एक बार भी ?ये बातें लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने एक छात्रा से कहीं. ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रशासन अलर्ट मोड में आया और प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है नीट पेपर लीक खुलासे के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी के इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं,
पेपर आउट कर प्रोफेसर पर छात्रा को ऑफर किया
लखनऊ यूनिवर्सिटी के जियोलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह का छात्रा से कथित अशोभनीय बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वायरल ऑडियो में परीक्षा से जुड़ी बातों का भी जिक्र सुनाई दे रहा है. मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई. हजरतगंज गंज पुलिस ने एग्जाम कंट्रोलर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है बताया जा रहा है कि छात्रा द्वारा इस वीडियो को वायरल किया गया ताकि प्रोफेसर की हरकतें सबके सामने आ सकें,
लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर BSC छात्रा को पेपर देने का झांसा दे अपने पास बुलाने का किया प्रयास, क्षात्रा द्वारा वायरल किये गये ऑडियो से धराया, लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर छात्रा से अशोभनीय बातचीत का आरोप लगा, बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर प्रोफेसर को हिरासत में ले पुलिस कर रही पूछताछ,