National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›सुरक्षा एवं किराया लगने दृष्टिगत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने बीएचयू विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा,

सुरक्षा एवं किराया लगने दृष्टिगत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने बीएचयू विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा,

By Manish Srivastava
June 13, 2026
66
0

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में प्रारंभ की गई विद्युत बस सेवा को लेकर छात्र नेता आशुतोष सिंह (यीश) के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर कई महत्वपूर्ण प्रश्न एवं सुझाव रखे।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि विश्वविद्यालय पहचान पत्र धारक छात्रों एवं कर्मचारियों के लिए बस सेवा निःशुल्क की जाए। छात्रों का कहना है कि जब विश्वविद्यालय परिसर में पहले से परिवहन सुविधा उपलब्ध है, तब किराया आधारित नई व्यवस्था कई प्रश्न खड़े करती है।

ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था का स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन इसके साथ सुरक्षा, पारदर्शिता, छात्र-हित एवं विश्वविद्यालय की मूल शैक्षणिक भावना को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। छात्रों ने वर्ष 2013 में परिसर में हुई बस दुर्घटना का उल्लेख करते हुए नई बस सेवा के लिए अपनाए गए सुरक्षा मानकों को सार्वजनिक करने की मांग की।

 इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र नेता आशुतोष सिंह “यीशु” ने कहा कि “हम पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विश्वविद्यालय में लागू होने वाली प्रत्येक व्यवस्था छात्र-हित, सुरक्षा और पारदर्शिता के मानकों पर खरी उतरनी चाहिए। यदि विद्युत बस सेवा वास्तव में विश्वविद्यालय परिवार की सुविधा के लिए है, तो छात्रों एवं कर्मचारियों से किराया लेना उचित नहीं है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन को अपनी आधिकारिक गाड़ियों को भी चरणबद्ध रूप से विद्युत वाहनों में परिवर्तित कर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि “काशी हिन्दू विश्वविद्यालय केवल एक परिसर नहीं, बल्कि देश की एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक विरासत है। इसलिए किसी भी नई योजना को लागू करने से पूर्व उसके दीर्घकालिक प्रभावों, सुरक्षा व्यवस्था और छात्र हितों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।”

छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की कि बस संचालन से संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल, जवाबदेही की व्यवस्था तथा बाहरी एजेंसी की भूमिका को विश्वविद्यालय प्रशासन सार्वजनिक करे, ताकि किसी प्रकार की भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न हो।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से आशुतोष “यीशु”, केतन माधव, धीरज सिंह, संतोष त्रिपाठी, छोटू, मयंक प्रताप सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।

Post Views: 78
Previous Article

स्टेलर ओकास गोल्फ व्यू सोसायटी मे चिकित्सा ...

Next Article

विदेशी फंडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    तमिलनाडु में भारी बारिश से जीवन हुआ अस्त-व्यस्त, प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा हर संभव सहायता करने की दिया आश्वासन,

    November 8, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन मे विशेषज्ञ पर विश्वास जरूरी,हाई कोर्ट

    January 14, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा जनपद गाजीपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया,

    March 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    राजातालाब तहसील में अधिवक्ताओ को मास्क वितरण कर टीकाकरण के प्रति किया गया जागरूक

    August 6, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सीएमओ ने मेगा कोविड टीकाकरण अभियान का लिया जायजा

    January 16, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाई, 7 दिनो में ही 100 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की हुई ...

    September 1, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    न्यायिक सेवा संघ वार्षिक चुनाव मे बनारस परिवार के न्यायाधीश हरेन्द्र सिंह बने अध्यक्ष,महामंत्री गुने न्द्र प्रकाश चुने गए,

  • सुर्खियां

    गाजियाबाद नगर निगम ने लॉन्च किया ऑल इन वन ऐप, इंदौर के बाद गाजियाबाद बना पहला ऐसा निगम,

  • सुर्खियां

    नागरिक सुरक्षा चौक द्वारा आयोजित वृक्षारोपण आयोजन समारोह में एडीसीपी (काशी जोन) व एडीएम सिटी हुए शामिल,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.