एस पी को सम्मान दे अधिवक्ता से माफ़ी मगवाना अधिवक्ताओं को नहीं आया रास, जस्टिस भनोट के कोर्ट का अधिवक्ताओं ने किया बहिष्कार,
इलाहाबाद हाईकोर्ट में कोर्ट नंबर (49) में एसपी वकीलों की सीट पर बैठे हुए थे जिस पर सम्मानित अधिवक्ता ने बस इतना कहा कि आप पीछे जाकर के बैठिए यह अधिवक्ताओं की सीट है बस फिर क्या था इस बात से नाराज होकर सरकारी अधिवक्ता ने जस्टिस भनोट से शिकायत की और जस्टिस ने संज्ञान लेकर वकील को जेल भेजने के लिए कहा और उससे माफी मांगने को कहा,
वकील से दबाव बनवाकर माफी मंगवाई,
जिसकी जानकारी पूरे इलाहाबाद हाईकोर्ट में आग की तरह फैल गई जिसका नतीजा यह हुआ कि बुधवार की सुबह कोर्ट खुलते ही जज भनोट के चेंबर को वकीलों ने घेर लिया और जस्टिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे,वहीं अधिवताओ का कहना है की एसपी जब भी कोर्ट में आता है तो वह वादी नहीं होता है ज्यादातर वह न्यायिक आदेश की अवमानना करने पर कोर्ट में बुलाया जाता है और ऐसी स्थिति में अगर अधिवक्ता का अपमान करते हुए ऐसे अभियुक्त के सम्मान में कोर्ट अधिवक्ता को अपमानित करेगी तो ऐसी कोर्ट का बाय काट होना ही चाहिए और प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जस्टिस भनोट की कोर्ट में आज इस प्रकरण का समुचित जवाब दिया गया,
खबर के अनुसार मौके की नजाकत देख सुरक्षा अधिकारीयों ने जस्टिस भनोट को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया,