प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर,
पुलिस आयुक्त के निर्देश और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 735 होटल, ढाबों और अपार्टमेंट की चेकिंग की गई है. इस दौरान 4,433 व्यक्तियों और 1,912 वाहनों की जांच की गई. सभी पांचों जोन में पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में एसीपी और थाना पुलिस की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. शहर के पांचों पुलिस जोन ने विशेष अभियान चलाकर होटल, सार्वजनिक स्थलों और वाहनों की जांच की जा रही है,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है,
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले लखनऊ पुलिस ने पूरे शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है. पांचों जोन में पुलिस की टीमें होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, अपार्टमेंट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच कर रही हैं. संवेदनशील इलाकों से लेकर कार्यक्रम स्थल के आसपास तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.होटल में ठहरने वालों पर भी पुलिस नजर रखें हुएं हैं टीमें होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में ठहरने वाले लोगों के पहचान पत्र, आगंतुक रजिस्टर और कर्मचारियों के सत्यापन की जांच कर रही हैं. संचालकों को सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने और प्रत्येक आगंतुक का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है,
रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और ऊंची इमारतों पर निगरानी
सुरक्षा अभियान के तहत रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों के साथ उनके सामान की भी जांच की जा रही है. कार्यक्रम स्थल और प्रमुख मार्गों के आसपास स्थित बहुमंजिला इमारतों और प्रतिष्ठानों की सघन तलाशी ली जा रही है. यहां रहने वाले लोगों का सत्यापन करने के साथ संवेदनशील इमारतों की छतों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से भी जांच की जा रही है,