National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›काशी के मटर बैंगन का स्वाद चखेंगे सात समुंदर पार शारजाह संयुक्त अरब अमीरात के लोग,

काशी के मटर बैंगन का स्वाद चखेंगे सात समुंदर पार शारजाह संयुक्त अरब अमीरात के लोग,

By Manish Srivastava
January 19, 2021
681
0

वाराणसी
बनारस के मटर बैगन का स्वाद चखेंगे सात समुद्र पार शारजाह संयुक्त अरब अमीरात के लोग,

बनारस का मटर एवं यहाँ के रामनगर का सफ़ेद बैंगन ने एलएलबी एयरपोर्ट से शारजाह संयुक्त अरब अमीरात के लिये भरी उड़ान,

एअर इंण्डिया, स्पाइसजेट, इण्डिगों सेवा प्रदाता विमानन कम्पनी द्वारा ताजी सब्जियों का शिपमेन्ट शारजाह संयुक्त अरब अमीरात को सीधे भेजा गया,

वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यहां की मटर एवं बैगन की खेप पहली बार सीधे विदेश यात्रा पर रवाना हुआ,

वाराणसी के इस पूरे परिक्षेत्र को एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट का व फूड प्रोसेसिंग का बहुत बड़ा हब बन रहा है-कमिश्नर

आने वाले समय में वाराणसी से जलमार्ग के रास्ते पानी की जहाज से भी एग्रीकल्चर प्रोडक्ट को बांग्लादेश सहित साउथ एशिया के देशों को सीधे भेजा जाएगा-दीपक अग्रवाल

भारत सरकार की नये किसान बिल के तहत किसानों की आय दोगुना करके उनका आर्थिक संवर्धन सुनिश्चित किए जाने के लिये खुले बाजारों में अपने सामानों को बेचने की आजादी का परिणाम अब दिखने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के किसान दिन प्रतिदिन अपने उपज का निर्यात राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कर रहे है। जिससे उनके आय में वृद्धि हो रहा है।

वाराणसी लंगड़ा एवं दशहरी आम, काला एवं सांवा चावल, हरी मिर्च एवं अन्य सब्जियों के बाद अब वाराणसी का हरा मटर एवं यहां के ही रामनगर क्षेत्र का प्रसिद्ध सफेद बैगन का शिपमेन्ट मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से शारजाह संयुक्त अरब अमीरात को सीधे भेजा गया।
अध्यक्ष एपीडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय एम अंगामुथु एवं कमिश्नर दीपक अग्रवाल मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के कार्गो सेंटर से वाराणसी के मटर एवं यहाँ के रामनगर के रामनगर के सफेद बैंगन के एक बड़े शिपमेन्ट को हरी झंडी दिखाकर शारजाह संयुक्त अरब अमीरात के लिये रवाना किया। इस अवसर पर अध्यक्ष एपीडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय एम अंगामुथु ने कहा कि वाराणसी सहित अन्य आसपास के जिलों में किसानों की पैदावार को लगातार निर्यात करने की पहल हो रही है, इससे उत्तम किस्म की खेती के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि यहा के आम, फल, चावल के बाद अब यहां की सब्जियां भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाज़ारो में निर्यात होने लगी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वाराणसी के इस पूरे परिक्षेत्र को एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट का व फूड प्रोसेसिंग का बहुत बड़ा हब बनाया जा रहा है।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में एग्रीकल्चर के क्षेत्र में तमाम संभावनाएं हैं। आने वाले समय में वाराणसी को निर्यात क्षेत्र का पूरा हब बनाया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि विगत दिनों यहां से विदेशों को जाने वाले सामग्रियों के ट्रांसपोर्टेशन में कस्टम आदि के छोटे-छोटे आती रही है। लेकिन इधर एक-डेढ़ माह के अंदर अंतर विभागीय स्तर पर अधिकारियों के प्रयास से इस समस्या का समाधान हो गया है और आज वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यहां की मटर एवं बैगन की खेप पहली बार सीधे विदेश यात्रा पर रवाना हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आगे आने वाले समय में वाराणसी से जलमार्ग के रास्ते पानी की जहाज से भी एग्रीकल्चर प्रोडक्ट को बांग्लादेश सहित साउथ एशिया के देशों को सीधे भेजा जाएगा। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे जहां हमारा निर्यात बढ़ रहा हैं, वही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हमारे उपज का उचित व अधिक मूल्य मिल रहा है। क्योंकि क्वालिटी का इंश्योरेंस लोगो को मिल रहा है और बड़े-बड़े स्टोर में हमारे उपज को लेकर लोग जा रहे है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आगामी दिनों में प्रधानमंत्री के लक्ष्य एवं संकल्प के अनुरूप कि किसानों की आय दोगुना करना है के सिद्धि की दिशा में ठोस एवं कारगर प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में वाराणसी के इस पूरे परिक्षेत्र को एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट का व फूड प्रोसेसिंग का बहुत बड़ा हब बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य दिलाने के लिए एपीडा के माध्यम से विदेशों में निर्यात कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यहां की सब्जी एवं आम भारी मात्रा में विदेशों में निर्यात किया जायेगा। काशी को आने वाले समय में एक्सपोर्ट का बहुत बड़ा हब बनाया जाएगा। जिससे आसपास के रिजन सहित पूर्वांचल के किसानों के उपज को यहां पर हब बनाकर उनके उपज को विदेशो में भेजा जा सके। ताकि किसानों को उनकी उपज का प्रत्येक दशा में उचित मूल्य मिले और उनकी आए दोगुना हो सके। इसके पूर्व भी बनारस के आम को निर्यात किया गया था और निश्चित रूप से ही प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप 2022 तक किसानों की आय को दोगुना कर देने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।
वाराणसी के जंखिनी क्षेत्र के ग्राम सभा तिलंगा के सुरेंद्र कुमार सिंह व शुभम सिंह, विरावकोट के सुनील कुमार का मटर व बैगन भेजा गया। मौके पर मौजूद इन किसानों को अपनी उपज का विदेशी बाजार में जाने और अपेक्षा से अधिक मूल्य मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। इन किसानों ने भारत सरकार के नये किसान बिल का समर्थन करते हुए कहा कि उनके सामानों का विदेशों में निर्यात इसी नये कानून से सम्भव हो पा रहा है।

Post Views: 755
Previous Article

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने शुभम ...

Next Article

काशी जल्द ही आऊंगा, बहुत दिन हो ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में न्यायाधीश गण की टीम ने अधिवक्ताओं को पांच रन से किया पराजित,

    March 19, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    ऑक्सीजन फेरीवाला को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

    August 17, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    चंद्रशेखर आजाद की अस्थि कलश लखनऊ राज्य संग्रहालय मे तालों मे बंद,अधिवक्ता नित्यानंद राय

    August 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    ग्राम पंचायत भवन में हर्सोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

    January 27, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बनारस में शहर-देहात सभी ऑटो होंगे सीएनजी

    February 25, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    वक्फ सम्पत्तियों को यथाशीघ्र कराएं अतिक्रमणमुक्त

    July 26, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर ने फुलवरिया चौकी प्रभारी सहित मय टीम को प्रशस्ति पत्र दे किया सम्मानित,

  • क्राइम

    तस्करी के लिए मुफीद पुरबिया गोल्ड कोस्ट बना बनारस,

  • सुर्खियां

    रक्त समूह AB के लोगो को कोविड का जोखिम रक्त समूह O से 152 गुना ज्यादा

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.