National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
राजनीति
Home›राजनीति›मतदान दिवस को उत्सव के रूप में तब्दील कर दिया भारत निर्वाचन आयोग ने,कमिश्नर दीपक अग्रवाल

मतदान दिवस को उत्सव के रूप में तब्दील कर दिया भारत निर्वाचन आयोग ने,कमिश्नर दीपक अग्रवाल

By Manish Srivastava
January 25, 2021
413
0

वाराणसी
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बोला की विधानसभा निर्वाचन के दौरान वाराणसी में रिकॉर्ड मतदान का बनेगा नया कीर्तिमान,

मतदान दिवस को उत्सव के रूप में तब्दील कर दिया है भारत निर्वाचन आयोग ने, भारत में चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पवित्र एवं निष्पक्षता से भरा हुआ है,
लोकतंत्र की मजबूती पर हमारा सीना चौड़ा हो जाता है,

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम गांव-गांव, कस्बा-कस्बा सहित तुरंत ग्राम सभाओं में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कराए जाने पर जोर दिया,

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दो दशक में चुनाव प्रक्रिया में जबरदस्त सुधार आया है जो क्रांतिकारी कदम है। बूथ कैपचरिंग बंद हो गया है, उन्होंने कहा कि मतदाताओं में जागरूकता जितना बढ़ेगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कमिश्नरी ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे, भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे मजबूत लोकतंत्र है पिछले डेढ़ दो दशक में चुनाव प्रक्रिया में जबरदस्त सुधार आया है जो क्रांतिकारी कदम है मतदाताओं में जागरूकता जितना बढ़ेगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा मजबूत सरकार तभी आएगी जब मतदान दिवस पोलो पर्व के रूप में मनाएंगे, उन्होंने कहा कि मजबूत सरकार तभी आएगी जब मतदान दिवस को लोग पर्व के रूप में मनाएंगे। फार्म-6 का काम ऑनलाइन शुरू हो चुका है, जिनका भी नाम मतदाता सूची में नहीं है वह ऑनलाइन नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं,
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के दौरान वाराणसी में रिकॉर्ड मतदान करके नया कीर्तिमान बनाए जाने का मतदाताओं से जोरदार अपील की है,

उन्होंने कहा कि भारत में चुनाव की गरिमा ऐसी बन गई है कि दुनिया का कोई देश हमारे कसौटी पर खरा नहीं उतर पाता। चुनाव की पवित्रता निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि हमारे देश में कई मुद्दों पर लोगों के विशेषकर राजनीतिक दलों में विविधता एवं मनभिन्नता होने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया पर सभी के मत एक ही होते हैं। उन्होंने बताया कि पहले मतदान दिवस पर सुरक्षा के नाम पर ऐसा वातावरण बन जाता था कि लोग मतदान केंद्रों पर जाने की बजाए अपने-अपने घरों में ही अवकाश के रूप में मनाते रहे। लेकिन धीरे-धीरे भारत निर्वाचन आयोग ने इस वातावरण में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए मतदान दिवस को उत्सव के रूप में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत कई चीजों पर गर्व कर सकता है, लेकिन लोकतंत्र की मजबूती पर हमारा सीना चौड़ा हो जाता है। भारत में चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पवित्र एवं निष्पक्षता से भरा हुआ है। यही कारण है कि सभी लोग विशेषकर राजनीतिक दलों के लोग इस एक मामले पर एकमत रहते हैं। भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे मजबूत लोकतंत्र है। देश के मतदाता ग्राम प्रधान, पार्षद से लगाए विधायक एवं सांसद का चुनाव करते हैं और यही विधायक और सांसद प्रदेश एवं देश के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री बनते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची ऑनलाइन है। लोग मतदाता सूची में अपने नाम को ऑनलाइन देख सकते हैं और जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है। पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, ऐसे लोग फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम भी दर्ज करा सकते हैं फार्म-6 भरने की भी प्रक्रिया ऑफलाइन एवं ऑनलाइन है। लोग ऑनलाइन भी फार्म-6 भर सकते हैं और मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही 1 जनवरी, 2022 के आधार पर पुनरीक्षण कार्य शुरू होगा। कमिश्नर ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जो नवयुवक पहली बार मतदाता बनते हैं, उनमें मतदान के प्रति उत्साह अधिक होता है। अधिक से अधिक मतदान करना और इसे सुनिश्चित कराना ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य है। भारतीय संविधान के मुताबिक, जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है। जहां सरकार को जनता चुनती है। जिसे 5 साल में एक बार केंद्र और राज्य सरकार चुनने का सीधा अधिकार है। आज उसी जनता का दिन है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवा मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र का भी वितरण किया गया। जिसमें युवा महिला मतदाता के रूप में 08, युवा पुरुष मतदाता के रूप में 16, दिव्यांग मतदाता के रूप में 02 तथा तृतीय लिंग मतदाता के रूप में सलमान चौधरी, बरखा, राखी, उमा, रोशनी और बिंदिया सहित 06 लोगों को मतदाता फोटो पहचान पत्र विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से उपलब्ध कराएं।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाते हुए कहां कि “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं क़ी मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”।
इससे पूर्व विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करने के पश्चात सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक के मंचन से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु लोगों को भावपूर्ण संदेश देने में सफलता अर्जित की,

Post Views: 454
Previous Article

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को इंदिरा गांधी ...

Next Article

यू पी का मुरादाबाद आया सुर्खियों में, ...

Related articles More from author

  • राजनीति

    समग्र उत्थान पार्टी पूर्वांचल की 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

    February 3, 2022
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    देश में बेतहाशा पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने की वजह से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेसियों ने ...

    June 11, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    शिक्षक स्नातक चुनाव, कड़ी सुरक्षा में मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुआ शुरू

    December 1, 2020
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र सहित पुरे पूर्वांचल के विकास के लिए सैकड़ों करोंड़ की सौगात देने आज आएंगे काशी,

    July 7, 2023
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे उद्घाटन का काउंटडाउन हुआ शुरू,वायुसेना के फाइटर प्लेन दौड़ा हरक्यूलिस प्लेन से उतर प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन,

    November 16, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    प्रधानमंत्री के प्रेरणा से महिला सम्मान अभियान की होगी शुरुआत,आयुष मंत्री करेंगे उद्धाटन

    April 7, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • क्राइम

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुआवजा घोटाले जांचने नोएडा प्राधिकरण पहुंची SIT,

  • सुर्खियां

    मेले का एक्सटेंशन नहीं, अफवाहों पर ना दें ध्यान- डी एम प्रयागराज

  • राज्य

    उत्तर पूर्व के 46 जिलों में कोरोना संक्रमण के बढ़े मरीजों से केंद्र सरकार हुई चिंतित, 8 राज्यों को सख्ती कर संक्रमण से बचाव के उपाय करने की लिखी चिट्ठी,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.