National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›पर्यटकों को सैर कराने वाली यूपी टूरिज्म फेरी क्रूज का काशी में पर्यटन मंत्री ने किया स्वागत,

पर्यटकों को सैर कराने वाली यूपी टूरिज्म फेरी क्रूज का काशी में पर्यटन मंत्री ने किया स्वागत,

By Manish Srivastava
January 31, 2021
484
0

वाराणसी

पर्यटन मंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने “यूपी टूरिज्म फेरी” क्रूज को किया रिसीव, हुआ भव्य वेलकम सेरिमनी,

पर्यटकों को सैर कराने के लिए पर्यटन विभाग की “यूपी टूरिज्म फेरी” क्रूज रविदास घाट पहुंचा,

वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई विकास योजनाएं तेजी से चल रही हैं,

उत्तर प्रदेश विश्व का बहुत बड़ा केंद्र बनेगा, पर्यटन का प्रदेश बनेगा-पर्यटन मंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी,

काशी पर्यटन की राजधानी बनने ही वाली है-धर्मार्थ कार्य मंत्री,

वाराणसी। पर्यटन नगरी काशी के 84 श्रृंखलाबद्ध अद्भुत गंगा घाटों सहित आसपास के पर्यटन स्थलों का पर्यटकों को सैर कराने के लिए प्रसाद योजना अंतर्गत पर्यटन विभाग की “यूपी टूरिज्म फेरी” क्रूज आ चुका है। रविवार को संत रविदास घाट पर भव्य वेलकम सेरेमनी का आयोजन संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने विधिवत संत रविदास घाट पर क्रूज को रिसीव किया।
इस अवसर पर मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि आध्यात्मिक नगरी एवं सांस्कृतिक राजधानी काशी सहित उत्तर प्रदेश एवं देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तथा वैश्विक पर्यटकों को सुविधा देने के लिए अनेक प्रकार की व्यवस्थाएं केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी सरकार के मार्ग-निर्देशन में हो रहे हैं। हर क्षेत्र में जहां जो भी पर्यटकों की सुविधा हेतु जरूरत है उसे उपलब्ध कराना तथा पर्यटन स्थलों को उनकी प्रतिष्ठा एवं महिमा के अनुरूप के साथ ही पर्यटकों की सुविधा के अनुरूप विकसित करने का लगातार कार्य किया जा रहा है। मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश विश्व का बहुत बड़ा केंद्र बनेगा। पर्यटन का प्रदेश बनेगा और काशी उस पर्यटन की राजधानी बनने ही वाली है। उन्होंने बताया कि काशी आये “यूपी टूरिज्म फेरी” क्रूज में काशी की विशेषताओं को लेकर सभी दीवारों पर अलग-अलग प्रकार के चित्र बनाए गए हैं। जिसमें आध्यात्मिक, साहित्यिक एवं यहां के गौरव पक्ष को लेते हुए अलग-अलग स्केज बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं पर्यटकों के सुविधा की दृष्टि से एक क्रूज के अंदर जो भी सुविधाएं होनी चाहिए, वह सभी सुविधाएं इस क्रूज में सुनिश्चित करायी जाएंगी।
गौरतलब है कि गोवा से 23 नवंबर, 2020 को क्रूज चला था। उसे एक माह के अंदर वाराणसी पहुंचना था लेकिन कोहरा और रास्ता सही नहीं होने के चलते रफ्तार नहीं पकड़ सका। कोलकोता, ओडिशा, पटना, गाजीपुर के रास्ते यह शनिवार की शाम कैप्टन सुरेश बाबू के नेतृत्व में रामनगर टर्मिनल पर पहुंचा। गंगा के रास्ते वाराणसी सीमा में प्रवेश करने के साथ लोग जलयान को रुक-रुककर देखते रहे। शाम को रामनगर टर्मिनल पर देखने के लिए कई लोग पहुंच गए। वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई विकास योजनाएं तेजी से चल रही हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का विस्तारीकरण करने के साथ गंगा घाटों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। मंदिर का विकास गंगा घाट तक किया जा रहा है, जिससे पर्यटक मंदिर को सीधे देख सकें। बजड़े की तरह क्रूज में ऊपर और नीचे दोनों मंजिल पर 100 पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। निचला मंजिल पूरी तरह वातानुकूलित है। क्रूज की खासियत यह है कि चारों तरफ से खुला रहेगा जिससे पर्यटकों को गंगा और घाटों की सुंदरता देख सकेंगे। क्रूज का संचालन राजघाट से अस्सी घाट तक होगा। दोनों स्थानों पर जलयान में पर्यटकों को चढऩे और उतरने की व्यवस्था है। यहां टिकट काउंटर बनकर तैयार हो गए हैं। पर्यटक यहां से टिकट लेने के बाद गंगा और घाटों का आनंद उठा सकेंगे। पर्यटन मंत्रालय के प्रसाद योजना से 10.71 करोड़ में क्रूज संग अस्सी और राजघाट पर संचालन की व्यवस्था की गई है। दोनों घाटों पर टिकट काउंटर के साथ पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की गयी है,

Post Views: 593
Previous Article

मन की बात करता हूं तो लगता ...

Next Article

सारनाथ थानांतर्गत फिरौती के लिए नौ वर्षीय ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु आयोजित सम्मेलन में किया प्रतिभाग,

    April 6, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) की वाराणसी महानगर शाखा की बैठक हुई संपन्न

    August 4, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बेनियाबाग पार्क बनेगा पिकनिक स्पॉट, 90 करोड़ की लागत से होगा निर्माण,

    January 30, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बैंक के खुलने के समय में किया गया परिवर्तन

    April 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बुधवार प्रातः 08 बजे प्रथम एवं द्वितीय डोज के लाभार्थी कोविन पोर्टल पर कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

    August 3, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण के मध्य हुए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में न्यायिक अधिकारीगण की टीम ने मारी बाजी,

    February 7, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने किया ध्वजारोहण

  • सुर्खियां

    वकील भी अदालत परिसर मे हथियार नहीं लें जा पाएंगे, हाई कोर्ट ने लिया महत्वपूर्ण फैसला

  • सुर्खियां

    राष्ट्र की एकता व अखंडता सत्यनिष्ठा के साथ बनाए रखने हेतु पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.