National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›चौरी चौरा शताब्दी समारोह का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया, बोले देश जवानों के बलिदान को ना भूले,

चौरी चौरा शताब्दी समारोह का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया, बोले देश जवानों के बलिदान को ना भूले,

By Manish Srivastava
February 4, 2021
469
0

वाराणसी

चौरी-चौरा घटना के शताब्दी समारोह की पीएम मोदी ने की शुरुआत, बोले-देश कभी ना भूले बलिदान,

चौरी-चौरा में जो हुआ वो सिर्फ एक थाने में आग लगाने की घटना नहीं थी, इससे एक बड़ा संदेश अंग्रेजी हुकूमत को दिया गया-प्रधानमंत्री

इस साल देश की आजादी के 75 साल के वर्ष की भी शुरुआत होगी-नरेन्द्र मोदी

चौरा-चौरी शताब्दी वर्ष के शुभारंभ समारोह पर जनपद में हुए राष्ट्रीयता व देशभक्ति परक कार्यक्रम

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने शहीद पार्क सिगरा पर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया,

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को नगर विकास मंत्री ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया,

वाराणसी। आजादी की लड़ाई के दौरान घटी चौरी-चौरा की ऐतिहासिक घटना के शताब्दी समारोह की शुरुआत गुरुवार को हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी,

वाराणसी में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने गुरुवार को चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष समारोह की शुभारंभ अवसर पर सिगरा स्थित शहीद पार्क में अमर जवान शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया। पार्क में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनपद की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के को मंत्री ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। गोरखपुर में आयोजित इस शताब्दी समारोह के मुख्य कार्यक्रम का दिल्ली से वर्चुअल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ करने और इस अवसर पर डाक टिकट जारी करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन सहित पूरे कार्यक्रम का यहां के स्थल पर सजीव प्रसारण देखा गया। जिसमें मंत्री आशुतोष टंडन, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी प्रांत महेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट, अधिकारी एवं जन सामान्य उपस्थित थे। सूचना विभाग द्वारा एलईडी बैंन द्वारा पूरे कार्यक्रम का आम लोगों को लाइव प्रसारण दिखाया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि चौरी-चौरा में जो हुआ वो सिर्फ एक थाने में आग लगाने की घटना नहीं थी, इससे एक बड़ा संदेश अंग्रेजी हुकूमत को दिया गया। अमर बलिदानियों ने देश के लिए अपनी जान दी है। पीएम मोदी ने कहा कि इस साल देश की आजादी के 75 साल के वर्ष की भी शुरुआत होगी। इस घटना को इतिहास में सही जगह नहीं दी गई। लेकिन हमें उन शहीदों को सलाम करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बजट किसी पर भी कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में किसानों ने अहम योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मंडियों को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को बढ़ाया गया है।
इस अवसर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि एक शताब्दी पहले चौरी-चौरा में असहयोग आंदोलन के दौरान लोगों पर अत्याचार किया गया। उस दौरान प्रतिशोध स्वरूप आजादी के दीवानों ने इसका विरोध किया। उस आंदोलन में 19 लोग थाने में जलाए गए। जिसके प्रतिशोध के कारण तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने 222 लोगों पर केस चलाया था, जिसमें से 19 लोगों को फांसी पर चढ़ाया गया। चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन वाराणसी में होने पर प्रकाश डालते हुए मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि उस पूरे प्रकरण का मुकदमा पंडित महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा लड़ा गया था और उन्होंने 200 लोगों को इस मुकदमे में बाइज्जत बरी करा लिया था।
स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति परक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसे दर्शकों ने जमकर सराहा। वीर रस से ओतप्रोत कविता पाठ बच्चों ने सुनाएं। स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। चौरी-चौरा शताब्दी समारोह शुभारंभ कार्यक्रम जनपद के अनेकों स्थलों यथा-सिगरा स्थित शहीद पार्क, लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क, दशाश्वमेध के चितरंजन दास पार्क, गिरजाघर चौराहा स्थित शहीद उधम सिंह पार्क, सिगरा की शंभूनाथ पार्क, भगवान दास नगर कॉलोनी स्थित भगवान दास पार्क, संपूर्णानंद पार्क सिगरा, सुभाष चंद्र बोस गुलाब पार्क सिगरा, सरदार बल्लभ भाई पटेल मलदहिया, मोहनलाल गुप्ता पार्क लहुराबीर, सुभाष चंद्र बोस रामकटोरा पार्क, गांधी चबूतरा खोजवां स्थित महात्मा गांधी पार्क, मालवीय चौराहा बीएचयू, वीर बहादुर शाह जफर विजया चौराहा, पदमश्री चौराहा अंबेडकर मूर्ति स्मारक, बनारस क्लब के पास डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क, बनारस क्लब के पास कर्पूरी ठाकुर पार्क, जयप्रकाश नारायण पार्क शिवपुर बाईपास, लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा रामनगर तिराहा के अलावा शहीद स्मारक स्थल चोलापुर, मार्कंडेय महादेव मंदिर कैथी, राष्ट्रवीर निहाला सिंह कपसेठी चौराहा, राज बिहारी सिंह जनता चौराहा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर कोर्ट रोहनिया, रामेश्वर महादेव मंदिर तथा भीम चंडी देवी भीम चंडी मंदिर परिसर सहित जनपद के कुल लगभग 30 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया और इसे तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह रुद्राक्ष सेंटर विकास की धरोहर के रूप में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में काशी में कई ऐसे कार्य हुए जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छटा बिखेर रहे हैं। नगर विकास मंत्री ने नगर निगम का भी निरीक्षण किया,

Post Views: 503
Previous Article

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शा ...

Next Article

विधि विरुद्ध पीड़ित को जेल में रखना ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    यूपी सरकार के चार साल पूरे होने पर काशी में दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला का होगा आयोजन,

    March 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    ट्रौमा सेंटर में स्थापित पीएम केयर ऑक्सीज़न प्लांट हुआ क्रियाशील,

    September 17, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत गंगा मशाल यात्रा सुबहे बनारस अस्सी घाट पर हुआ संम्पन्न,

    November 15, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने ध्वजारोहण किया,

    November 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 सदस्य का होगा निर्वाचन में

    February 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    शार्ट सर्किट से साइकिल की दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा

    August 1, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    डीआरआई ने विदेशी सोने की खेप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार,

  • सुर्खियां

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु आयोजित सम्मेलन में किया प्रतिभाग,

  • राजनीति

    10 वर्ष पहले जब देश में एक कमजोर सरकार थी तो आए दिन आतंकी हमले होते थे इसका असर देश पर पड़ता था-पीएम मोदी

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.