National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›अपर मुख्य सचिव डॉ देवेश चतुर्वेदी ने जनपद के विकास कार्यों की संबंधित अधिकारियों संग सर्किट हाउस में किया बैठक, बोला बजट का दुरुपयोग कतई बर्दाश्त नहीं,

अपर मुख्य सचिव डॉ देवेश चतुर्वेदी ने जनपद के विकास कार्यों की संबंधित अधिकारियों संग सर्किट हाउस में किया बैठक, बोला बजट का दुरुपयोग कतई बर्दाश्त नहीं,

By Manish Srivastava
February 10, 2021
490
0

वाराणसी

कार्यों में पारदर्शिता रखें ताकि शिकायत नहीं हो- अपर मुख्य सचिव,

बजट का दुरुपयोग कतई नहीं होनी चाहिए-डॉ देवेश चतुर्वेदी

योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों से समन्वय व सहयोग ले,

वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है तेजी से कार्य पूर्ण कर ले,

काशी के कार्य ग्लोबल पर फोकस होते हैं-नोडल अधिकारी,

प्राइमरी स्कूल, आंगनवाड़ी के कायाकल्प में बनारस प्रदेश में प्रथम स्थान पर है,

जिन्हें कोरोना की पहली डोज वैक्सीन लग चुकी है, उन्हें समय से दूसरी डोज अवश्य दे दी जाए,

वाराणसी। अपर प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग तथा कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन, उ0प्र0 तथा जनपद के नोडल अधिकारी डॉ देवेश चतुर्वेदी बुधवार को सर्किट हाउस में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की, उन्होंने विभागीय अधिकारियों सहित कार्यदाई संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखे ताकि शिकायत नहीं हो। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है बजट का कतई दुरुपयोग नहीं होनी चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों से समन्वय व सहयोग लिया जाए। नहरों की समस्त 61 टेलो पर पानी पहुंच चुका है। इसे उसी गांव के कार्मिक से सत्यापन कर आते रहे। विद्युत विभाग द्वारा निमेष मिल व झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समय से कनेक्शन दिए जा रहे हैं। पीडब्लूडी द्वारा नई सड़क/चौड़ीकरण के 76 कार्य लिए गए हैं, जिसमें 62 पूर्ण हो चुके हैं जिस पर 30 करोड़ रुपये व्यय हुए। मार्च, 2021 तक 74 कार्य पूर्ण हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त सड़क विशेष मरम्मत के 17 कार्य है जिसमें 9 पूर्ण हो चुके हैं, शेष मार्च तक पूर्ण हो जाएंगे।
जनपद में 8 आरओबी/सेतू बन रहे हैं। जिसमें कोनिया घाट व आशापुर मार्च में पूर्ण हो जाएंगे। 4 पुल जून 2021 में पूर्ण हो जाएंगे। शेष 2 दिसंबर 2021 तक पूर्ण हो जाएंगे। पुलों के लिए 383.53 करोड़ रूपया अवमुक्त हो चुका है। निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना में 1112 गौवंशो को किसानों/ पशुपालकों को दिए गए, जिन्हें प्रति माह प्रति पशु 900 रुपये मासिक दिया जा रहा है। इनमे लाल श्रेणी के 25 बच्चों के परिवारों को गोवंश दिए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना में 250061 गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। अब एक नई एजेंसी आ गई है। उसके 80 लोग कार्य कर रहे हैं। पूरे जनपद के हर पात्र का कार्य शीघ्र बनाया जाएगा। अब तक जनपद में 48562 लोगों का आयुष्मान भारत योजना में उपचारित किए जा चुके हैं। जिनका देयक धनराशि संबंधित अस्पतालों को भुगतान की जाती है। जनपद में 125 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर क्रियाशील है। जिससे एक गांव में ही छोटी-मोटी बीमारी का इलाज हो जा रहा है।
हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। अब तक 675 सामुदायिक शौचालय बन चुके हैं। 12 शौचालय निर्माणाधीन है। कायाकल्प योजना में प्राइमरी स्कूल व आंगनवाड़ी में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। 410 प्राइमरी स्कूलों में कायाकल्प कार्यों से संतृप्त हो चुके हैं, शेष में कुछ कार्य बचे हैं, जो ऐसी माह पूर्ण होकर पूरे जनपद के 1143 स्कूल संतृप्त हो जाएंगे। जनपद में 185 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनने हैं, जिसमें 48 भवन बन चुके हैं, 132 पंचायत भवन निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 266 लड़कियों की शादी हो चुकी है। इसमें पर्याप्त धन उपलब्ध है। इसकी लोगों में अच्छी जागरूकता है। बहुत कल्याणकारी योजना है। बैठक में अमृत योजना में सीवर निर्माण, पेयजल कार्य, पार्क सुंदरीकरण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, ग्रामीण पेयजल, ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालन योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, छात्रवृत्ति योजना, कन्या सुमंगला योजना, मनरेगा, वानिकीकरण, दुग्ध विकास, स्वरोजगार योजना, श्रमिक कल्याण की योजनाओं, 50 लाख रुपए से अधिक लागत के निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना आदि की बिंदुवार समीक्षा हुई। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कार्य तेजी से पूर्ण करे। काशी के कार्य ग्लोबल पर फोकस होते हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुलगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,

Post Views: 549
Previous Article

जिलाधिकारी ने रामयत्न शुक्ल को माल्यार्पण व ...

Next Article

द्रुतगामी न्यायालय ने मारपीट के आरोपी का ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र राजभवन के नए दरबार हॉल का किया उद्घाटन,

    February 11, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    स्वास्थ विभाग द्वारा 14 अगस्त तक चलाया जाएगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

    August 4, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    ज्ञानवापी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिवक्ताओं पर बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह ने कराया मुकदमा ...

    May 23, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    नई सुबह एक उम्मीद संस्था ने किया प्रसाद वितरण

    February 22, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    टाटा संस की मुंह मांगी मुराद हुई पूरी, 68 वर्ष बाद घर लौटी एयर इंडिया,

    October 8, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान मे वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित,

    July 5, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • Uncategorized

    जिले में बुधवार को 10,298 लाभार्थियों को लगा कोविड का टीका

  • सुर्खियां

    आल lइंडिया सीआरपीएफ महिला मोटर साइकिल दल कई राज्यों से हो पहुंची चंदौली,

  • सुर्खियां

    जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ डेंगू को लेकर की बैठक,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृतिसुर्खियां

    गोमाता’ की आराधना के पावन पर्व ‘गोपाष्टमी’ की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

    पाप, ताप और संताप को हरने वाली, सनातन संस्कृति की संवाहिका गोमाता हमारी आस्था, श्रद्धा और भारतीय जीवन-परंपरा का अभिन्न अंग हैं। गोमाता का संरक्षण और संवर्धन डबल इंजन सरकार ...
  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.