गायत्री परिवार ने मनाया श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन व बसंत उत्सव
पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं बसंत महापर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन
वाराणसी, बुधवार 17 फरवरी। युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं बसंत पर्व पर गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, वाराणसी के संयोजन में गायत्री शक्तिपीठ, दानूपुर, बड़ा लालपुर प्रांगण में 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, विविध संस्कार एवं 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान का कार्यक्रम शुरू हुआ। सर्वप्रथम शक्तिपीठ संस्कारशाला में श्रीमती सावित्री सिंह एवं अजय लक्ष्मी सिंह ने 8 लोगों को यज्ञोपवीत संस्कार, 5 महिलाओं का पुंसवन संस्कार, 9 बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार एवं 23 लोगों का दीक्षा संस्कार से संस्कारित कराया। दूसरी ओर आचार्य पद पर बैठकर गंगाधर उपाध्याय ने 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को पूरे गायत्री विधि से सम्पन्न कराया। गायत्री साधकों ने कई पालियों में 24- 24 बार गायत्रीसे 5- 5 बार महामृत्युंजय महामंत्र से, 3- 3 बार महाकाल मंत्र से एवं माता सरस्वती गायत्री महामंत्र, सूर्य गायत्री महामंत्र से एवं लक्ष्मी गायत्री महामंत्र से विशेष आहुतियां अग्निहोत्र किया।
अगले कड़ी में 23 साधकों ने 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जप साधना अनुष्ठान का संकल्प लिया। अंत में परम पूज्य गुरुदेव,माता भगवती देवी एवं माँ गायत्री की भव्य आरती उतारी गई। प्रत्येक पाली की पूर्णाहुति के उपरांत साधकों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। युग गायक चन्दन कुमार, कैलाश जी एवं पन्नालाल ने भक्ति गंगा की धारा बहाकर साधकों को गुरुदेव की भक्ति रस में डुबकी लगवाया। कार्यक्रम का संयोजन गंगाधर उपाध्याय, मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी, गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, वाराणसी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रेम मोहन सिंह सपत्नीक रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश सिंह, आरपी सिंह, अवधेश गुप्ता, मनोज सिंह, नरेंद्र प्रसाद शर्मा, भूपेश सिंह, अनिल कुमार पांडेय, श्यामा सिंह, महेश मौर्या, अनिला बरनवाल, चम्पा शुक्ला, राधिका देवी सुशीला सिंह, शशि कला गुप्ता, आनन्दी, किरण, शकुंतला प्रजापति, विद्या उपाध्याय, फुलेश्वरी सिंह, संध्या सिंह, सविता देवी, माया जायसवाल, पुष्पा रानी एवं मीडिया प्रभारी रमन कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों गायत्री साधकों ने नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भाग लिया।