National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
क्राइम
Home›क्राइम›पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी

पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी

By Manish Srivastava
February 18, 2021
408
0

आजादी के बाद स्वतंत्र भारत में पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी

प्यार में अंधी महिला ने अपने ही परिवार के 7 लोगों को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा था मौत के घाट

मथुरा। देश में पहली बार जघन्य अपराध करने के लिए किसी महिला अपराधी को फांसी दी जाएगी और यह सब उत्तर प्रदेश के मथुरा जेल में होगा। दोषी महिला को मथुरा की महिला जेल में बने फांसी घर में लटकाया जाएगा। हालांकि फांसी कब होगी, अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है। लेकिन,सजा को देने के लिए फांसी घर की मरम्मत और फंदे के रस्सी का ऑर्डर दिया गया है। मेरठ में रहने वाले पवन जल्लाद से मथुरा जेल के अफसरों ने संपर्क किया है। शबनम और सलीम के बेमेल इश्क की खूनी दास्तां फांसी के फंदे के एकदम करीब पहुंच गई है। बता दें कि 13 साल पहले अमरोहा की रहने वाली शबनम ने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार के 7 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। ट्रायल कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। महिला द्वारा 15 फरवरी को उसकी दया याचिका मांगी थी परंतु राष्ट्रपति ने भी खारिज कर दी। शबनम अभी रामपुर जेल में बंद है जबकि, उसका प्रेमी अभी आगरा जेल में है।

आजादी के बाद अब तक किसी महिला को नहीं दी गयी है फांसी
महिलाओं को फांसी के लिए मथुरा जेल में 1870 में फांसी घर बनाया गया था। आजादी के बाद से इस फांसी घर में किसी को फांसी पर नहीं लटकाया गया है। सालों से बंद पड़े फांसी घर की मरम्मत के लिए जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने उच्चाधिकारियों को चिट्ठी लिखी है। हालांकि, उन्होंने शबनम को फांसी दिए जाने की जानकारी से इनकार किया। कहा कि फांसी घर की स्थिति खराब थी, इसलिए उसकी मरम्मत के लिए पत्र लिखा गया।

प्यार के खातिर परिवार को पहले किया बेहोश फिर कुल्हाड़ी से काटकर कर दिया हत्या
अमरोहा के बाबनखेड़ी गांव की निवासी शबनम ने 15 अप्रैल 2008 को अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने पिता शौकत अली, मां हाशमी, भाई अनीस अहमद, उसकी पत्नी अंजुम, भतीजी राबिया और भाई राशिद के अलावा अनीस के 10 महीने के बेटे अर्श की हत्या कर दी थी। सभी को पहले दवा देकर बेहोश किया और इसके बाद अर्श को छोड़कर अन्य को कुल्हाड़ी से काट डाला था। इतना ही नहीं शबनम ने अर्श का गला दबाकर उसे भी मारा डाला था। जांच में पता चला था कि शबनम गर्भवती थी, लेकिन परिवारवाले सलीम से उसकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी वजह से शबनम ने प्रेमी सलीम से मिलकर पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया था।

हाईकोर्ट-सुप्रीमकोर्ट ने बरकरार रखी थी फांसी की सजा
15 जुलाई 2010 को ट्रायल कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने भी फांसी बरकरार रखी। शबनम ने बेटे का हवाला देते हुए माफी की मांग की थी। इससे पहले भी सितंबर 2015 में उत्तरप्रदेश के तत्कालीन गवर्नर राम नाईक ने भी शबनम की दया याचिका याचिका खारिज कर दी थी।

जल्लाद ने कहा- टूटा था तख्ता, लीवर भी जाम था
पवन जल्लाद ने बताया कि वह 6 माह पहले मथुरा जेल गया था। वह काफी खराब हालत में था। जिस तख्ते पर खड़ाकर दोषी को फांसी को दी जाती है, वह टूट चुका था। अब उसे बदलवा दिया गया है। लीवर भी जाम था, अब वह भी ठीक हो चुका है। मेरठ के जेल अधीक्षक डॉक्टर बीबी पांडेय बताया कि मथुरा जेल से जैसे ही पवन जल्लाद को बुलावा आएगा, उसे भेज देंगे।

Post Views: 457
Previous Article

पिंडरा की महिला द्वारा आंगनबाड़ी पर लगाया ...

Next Article

वाराणसी के एडीजी जोन सहित उच्चाधिकारियों ने ...

Related articles More from author

  • क्राइम

    पूर्व विधायक पुत्रवधु के होटल को फर्जी तरीके से हड़पने के प्रयास मामले में आरोपी की जमानत अर्जी हुई खारिज,

    January 27, 2022
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    चैटिंग के जरिए अमीरों के अश्लील वीडियो बना कपल ने कमाए करोङो रुपये,शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

    October 24, 2021
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    स्टैटिक सर्विलांस टीम द्वारा ब्यापारी से बरामद रुपये मे की गयी हेरा फेरी, जिला निर्वाचन अधिकारी के सख्त कार्यवाई पर ...

    February 9, 2022
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    कमिश्नरेट पुलिस के चौतरफा घेराबंदी से घबराकर गैंगेस्टर ने न्यायालय में किया समर्पण- पुलिस कमिश्नर वाराणसी

    June 15, 2022
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    ब्यापारी को जीएसटी मे छूट दिलाने का प्रलोभन दे ठगी करने वाले चार अभियुक्तों को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने किया ...

    April 29, 2022
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुआवजा घोटाले जांचने नोएडा प्राधिकरण पहुंची SIT,

    December 4, 2023
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर ने कमिश्नरेट के चार पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

  • सुर्खियां

    एआईएफटीपी नार्थ जोन चेयरमैन को महाराष्ट्र टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन ने किया सम्मानित,

  • सुर्खियां

    एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) सुभाष चंद्र दुबे मानवधिकार दिवस पर मानवधिकारों की रक्षा हेतु पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.