National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
राजनीति
Home›राजनीति›

By Manish Srivastava
February 22, 2021
374
0

जीएसटी को लेकर व्यापारियों ने खाद्य मंडी विशेश्वरगंज में पोस्टर बैनर लेकर किया प्रदर्शन

व्यापारियों ने लगाई गुहार जीएसटी संकट दूर करे सरकार

वाराणसी, सोमवार 22 फरवरी, जीएसटी में सरलीकरण और कारपोरेट घरानों से हटकर छोटे व्यापारियों के लिए सरल कानून बनाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ( कंछल गुट ) वाराणसी मंडल के अध्यक्ष (प्रमुख उद्यमी ) विजय कपूर एवं मंडल महासचिव मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में पूर्वांचल की सबसे बड़ी खाद्य मंडी विशेश्वरगंज में हाथों में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया गया। उपरोक्त अवसर पर वाराणसी के मंडल अध्यक्ष (प्रमुख उद्यमी) विजय कपूर एवं मंडल महासचिव मुकेश जायसवाल ने कहा कि जीएसटी को आए लगभग 3 साल हो गए और इन 3 सालों में इसमें एक हजार से ज्यादा बदलाव हुआ। जिसका पता शायद सरकार को भी नहीं होगा। बदलाव पर बदलाव फाइल का अंबार लगता गया। मगर व्यापारियों को राहत नहीं मिला। लॉकडाउन के बाद बाजार को गति देने के लिए सरकार भले ही पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में कारगर कदम उठा रही है। मगर जीएसटी में ई-वे बिल सहित अनेक अव्यवहारिक प्राविधानो ने उद्योग व्यापार जगत को संकट में डाल दिया।

जिसके कारण व्यापारी वर्ग परेशान है। ई-वे बिल के नियमों को लेकर व्यापारियों ने कहा कि इसमें 200 फ़ीसदी पेनाल्टी का प्रावधान हो गया है। साथ ही राशि न देने पर माल बेचकर राशि वसूलने का नियम भी रखा गया है। तथा नए नियम के मुताबिक किसी भी सामान को 24 घंटे में 200 किलोमीटर तक पहुंचाना है। पहले यह 100 किलोमीटर था। ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि संभवत कभी-कभी रास्ते में गाड़ी खराब हो जाती है, ड्राइवर अस्वस्थ हो जाता है, धरना-प्रदर्शन या रोड जाम के कारण घंटों गाड़ी जाम में फंसी रह जाती है। ऐसी स्थिति में 24 घंटे के अंदर 200 किलोमीटर का मानक पूरा ना होने के कारण उनके ऊपर कार्यवाही की फांस तनने की संभावना बनी रहती है। इन विषम परिस्थितियों को देखते हुए सरकार जीएसटी में सरलीकरण करके व्यापारियों को राहत प्रदान करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कपूर, मुकेश जायसवाल, नंदकुमार टोपी वाले, अनिल केसरी, राजेश केसरी,अशोक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अनिल सोनी, नितिन टंडन, राजीव खन्ना, अमरेश जायसवाल, सुनील अहमद खान, डॉ. मनोज यादव, राजेश श्रीवास्तव, जगमोहन पाठक, विकास जायसवाल, कुलदीप जायसवाल, पप्पू यादव, सहित कई व्यापारी शामिल थे।

Post Views: 437
Previous Article

नई सुबह एक उम्मीद संस्था ने किया ...

Next Article

रविदास जयंती पर एनआरआई भक्तों की संख्या ...

Related articles More from author

  • राजनीति

    जो लोंग लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटते हैं उनके यहां बंगाल में निर्दोष लोग मारे गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ

    July 13, 2023
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पीएम संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची,

    February 17, 2024
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे काशी,1580 करोड़ से ज्यादा के परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर काशीवासियों को देंगे सौगात,

    July 15, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    बदहाल हताश बुनकर सौंपेंगे कारखाने की ताली और बेनामी की कॉपी

    October 22, 2020
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    नवनिर्वाचित जिला प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य को दिलाया गया शपथ

    July 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में सदन के नेता के रूप में शपथ ली,

    March 28, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का स्वच्छता अभियान जारी, लोगों से गंदगी न करने की किया अपील,

  • सुर्खियां

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उच्च न्यायालय लखनऊ में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया,

  • सुर्खियां

    महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि 

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.