National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
क्राइम
Home›क्राइम›जरायम की दुनिया यानि वो गली जिसमें ‘आगे रास्ता बंद है, पत्रकार अरशद आलम

जरायम की दुनिया यानि वो गली जिसमें ‘आगे रास्ता बंद है, पत्रकार अरशद आलम

By Manish Srivastava
May 28, 2021
440
0

जरायम की दुनिया यानि वो गली जिसमें ‘आगे रास्ता बंद है
************

अपराध की दुनिया के घात प्रतिघात में जा चुकी है सैकड़ो जाने,

पत्रकार अरशद आलम की कलम से
******************

बड़े-बुजुर्ग कह गए कि गलत रास्ता हमेशा गलत मंजिल पर ही ले जाता है। आगाज़ चाहें कितना भी धमाकेदार क्यों न हो, अंजाम हमेशा बुरा ही होता है, हमेशा नज़ीर ही बनता है। ये वो गली है जो अपनी तरफ खींचती जरूर है लेकिन इसमें हर बार दूसरी तरफ रास्ता बंद ही मिलता है।
जरायम की दुनिया की चकाचौंध से दिशाभ्रमित होने वाले तमाम युवा भी शहर के लिए कुछ ऐसी ही नज़ीर हैं, जो कुछ भी कर सकते थे मगर उन्होंने गलत रास्ता चुना और अपनों का ही शिकार बन गए। एक-दो नहीं बल्कि कई बदमाशों का अंत ऐसे ही हुआ। आज हालत यह है कि उनके परिवार को कोई पूछने वाला भी नहीं है।

जैतपुरा के ईश्वरगंगी का रहने वाला सुरेश गुप्ता कभी डिप्टी मेयर अनिल सिंह का बेहद करीबी था। डिप्टी मेयर के साथ रहने वाला प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी भी उसकी कोई बात नहीं काटता था। सुरेश ने अपना पूरा जीवन गैंग को बढ़ाने में लगा दिया। बाद में जब मुन्ना बजरंगी ने ईश्वरगंगी छोड़कर अपना गैंग बनाया तो उसी के शूटरों ने सुरेश गुप्ता को ठिकाने लगा दिया। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 2003 में बजरंगी गैंग के शूटरों ने सुरेश गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसी वर्ष बजरंगी गैंग से नाखुश चल रहे रिंकू गुप्ता ने अपने ही गैंग के महेश यादव को गोलियों से भून दिया। ऐसा ही हश्र सभासद मंटू यादव का हुआ। उसे 20 दिसंबर 2003 को सिगरा में उसके करीबियों ने ही गोली मार दी।

बजरंगी गैंग से जुड़े सभासद बंशी यादव की हत्या जिला कारागार के गेट पर नौ मार्च 2004 को गैंग के ही अन्नू त्रिपाठी और बाबू यादव ने कर दी, बाद में 2005 में अन्नू त्रिपाठी की भी जेल में ही हत्या उसके चेले संतोष गुप्ता किट्टू ने कर दी थी, जबकि इसी गैंग से जुड़े सभासद मंगल प्रजापति को 21 दिसंबर 2005 में उसके करीबियों ने मारा डाला। मंगल के बाद उसी वार्ड के सभासद राकेश उर्फ लंबू भी 25 मई 2007 को नजदीकियों ने ही निशाना बनाया। लंबू मंगल का करीबी था और उस पर मंगल की हत्या का आरोप था। उसे घर से बुलाकर गोली मारी गई।

दालमंडी में भी कई लोग अपनो के घात के शिकार हुए है, चाहे दिन दहाड़े हुई सभासद कमाल की हत्या हो या दालमंडी में चर्चित छोटे मिर्जा की हत्या हो, इसी प्रकार चर्चित बंदमाश काले अन्नू को भी उसके ही करीबियों ने रामनगर थाना क्षेत्र में मार के फेंक दिया था, इसी प्रकार दालमंडी के ही बदमाश राजू बम को मारकर अलईपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, था

इसी प्रकार ब्रजेश गैंग से जुड़े ठेकेदार सुनील सिंह, गुड्डू सिंह, पप्पू सिंह, बिहार के कोल किंग राजीव सिंह भी अपने लोगों के शिकार हो गए।
जरायम की दुनिया में चर्चित मुख्तार और बजरंगी के शूटर रमेश उर्फ बाबू यादव के 30 जुलाई 2008 को शास्त्री नगर, सिगरा में मारे जाने के बाद आज परिवार की कोई खबर लेने वाला नहीं है। सिद्धगिरी बाग में गैंगवॉर के दौरान उसी शाम बाबू को गोली लगी और भागते समय सिगरा में वो पुलिस की गोली का निशाना बन गया।

हालिया घटनाओं में अभी कुछ महीनों पहले चौकाघाट में अभिषेक सिंह प्रिंस की हत्या हुई जिसमें एक समय उसी का साथी रहा विवेक सिंह कट्टा जेल में है, प्रिंस की हत्या भी 2013 में विवेक कट्टा पर हुए जानलेवा हमले का बदला बताई जाती है।

2014 कि अगस्त महीने में मिर्जापुर जनपद के अहरौरा के खप्पर बाबा आश्रम के पास का चर्चित गैंगवॉर भी नज़ीर है। मुम्बई में एनकाउंटर में मारे गए मुन्ना बजरंगी के कुख्यात शूटर कृपा चौधरी का दामाद और 50 हज़ार का इनामी राजेश चौधरी इसी गैंगवॉर में अपने 2 अन्य साथियों के साथ मारा गया था। पुलिस रिकार्ड्स के मुताबिक राजेश अब जरायम से तौबा कर जमीन के धंधे में लग गया था। उसके साथ मारा गया कल्लू पांडेय दौलतपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार का लड़का था। खुद इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके कल्लू का भी आपराधिक इतिहास रहा था।

ऐसी ही एक घटना 2012 में हुई थी। जब हनी गैंग के गुर्गे लूट के माल के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। नतीजा रंजीत गौड़ उर्फ बाड़ू और एक अन्य युवक की हत्या कर शवों को निर्माणाधीन सड़क में दफनाने के रूप में सामने आया। बाड़ू का पिता रिक्शा चलाता था और मां अपनी झुग्गी में कपड़े धोती थी। बेटे के लापता होने के बाद मां महीनों तक अफसरों की चौखट पर सिर पटकती रही।
आखिरकार बेटे का पता भी चला तो सड़क के नीचे से जेसीबी से खोद कर लाश निकाली गई, जिसे पहचान पाना भी मुश्किल था। इकलौते बेटे से मां-बाप ने बुढ़ापे में सहारे की उम्मीद लगाई थी, मगर जरायम की दुनिया में उसके बहके कदमों ने उनके कंधे पर अर्थी का बोझ डाल दिया।

मलाई देख परिवार भी आंखें मूंद लेता है

परिवार की अनदेखी भी युवाओं को अपराध जगत में जाने का कारण बनता है,

29 जुलाई 2015 को एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया रोहित सिंह उर्फ सनी भी इंजीनियरिंग का मेधावी छात्र था। वो सुधर सकता था मगर शुरुआती घटनाओं के बाद भी उसके करीबियों और रिश्तेदारों ने उसे बदलने की कोशिश नहीं की। वजह सनी के बढ़ते दबदबे के चलते शहर भर के साईकल स्टैंड का ठेका और वसूली की मलाई थी।

आसान कमाई भी युवाओं को भटकाती है

मुन्ना बजरंगी और अन्नू त्रिपाठी जरायम जगत में कॉर्पोरेट कल्चर के जनक माने जा सकते थे। यही दोनों थे जिन्होंने शूटरों को ट्रेनिंग के बाद उनकी काबिलियत के हिसाब से तनख्वाह देने की शुरुआत की थी। जर काम के बाद उन्हें मोटा इंसेंटिव भी मिलता था,काम भी कभी कभार ही आता था। यानि नौकरीपेशा युवाओं की तरह न तो रोज रोज ऑफिस न ही टारगेट की टेंशन। आसानी से मिलने वाले ब्रांडेड कपड़ों और महंगे जूतों का शौक युवाओं को इस दलदल में धकेलने लगा।

अपने और अपनों की तो सोचिए

जरायम जगत में आसानी से मिलने वाला रसूख अब भी युवाओं को भ्रमित कर रहा है। उन्हें ये सोचना चाहिए कि उनके जेल जाने के बाद परिजनों की फजीहत या किसी अनहोनी का शिकार होने के बाद उनका दर्द कुछ देर की मौज से ज्यादा बड़ा है। इंटरनेट की दुनिया में अब पैसे कमाने के तमाम नए तरीके भी हैं, इसलिए जरायम से तौबा करें। ताकि उन्हें भीड़ में चेहरा छुपाने की जरूरत न पड़े।

Post Views: 505
Previous Article

ग्लाइडर विमान में आई तकनीकी खराबी पायलट ...

Next Article

कोरोना के बाद होने वाली दिक्कतों पर ...

Related articles More from author

  • क्राइम

    कमिश्नरेट पुलिस के चौतरफा घेराबंदी से घबराकर गैंगेस्टर ने न्यायालय में किया समर्पण- पुलिस कमिश्नर वाराणसी

    June 15, 2022
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    राजस्व आसूचना निदेशालय (इंटेलीजेंस) ने 17 कुंटल गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

    January 14, 2021
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    हथौड़े व कैची से मारकर डॉक्टर भाभी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2021
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    वाराणसी के सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ (लक्कड़) को मिली जान से मारने की धमकी,

    January 30, 2021
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    दो साल पहले दरोगा को गोली मारने वाला एक लाख का इनामी लल्लन सिंह आज तक वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की ...

    November 21, 2024
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    एटीएम कार्ड बदलकर लूट करने वाले गिरोह के पांच शातिर लुटेरों को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार,

    September 10, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • राजनीति

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल बैठक में जनपद के स्वयं सहायता समूह को सात करोड़ 19 लाख रुपए ऑनलाइन वितरण किया,

  • सुर्खियां

    अधिवक्ताओ ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम दिया पत्रक,

  • सुर्खियां

    64 कोरोना योद्धाओं को सीएमओ ने किया सम्मानित

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.