National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›फादर स्टैन स्वामी के लिए आयोजित हुई श्रद्धांजलि

फादर स्टैन स्वामी के लिए आयोजित हुई श्रद्धांजलि

By Manish Srivastava
July 24, 2021
475
0

वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टैन स्वामी के लिए आयोजित हुई श्रद्धांजलि, निकाला गया मौन प्रतिवाद मार्च

यूएपीए और एनएसए कानूनों पर रोक की उठाई गयी माँग

वाराणसी, शुक्रवार 23 जुलाई। 84 वर्षीय वयोवृद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी के लिए सिगरा स्थित अस्मिता संस्थान में साझा संस्कृति मंच और एनएपीएम के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। गोष्ठी के बाद साजन सिनेमा से भारत माता मंदिर तक पैदल मौन प्रतिवाद मार्च निकाला गया। भारत माता मंदिर पर पंहुचकर मोमबत्ती जलाकर फादर स्टैन को श्रद्धांजलि दी गयी। यूएपीए और एनएसए जैसे अमानवीय, असंवेदनशील और संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम कर रही असीमित ताकत से लैस जांच एजेंसियों को खत्म करने के बेहद गंभीर मांग के साथ शहर भर से जुटे बुद्धिजीवी , शैक्षणिक समाज के प्रतिनिधियों ने आदिवासी , मजदुर और गरीबों के लिए संघर्ष करने वाले 84 वर्षीय फादर स्टैन स्वामी की न्यायिक हिरासत में हुई मौत की जाँच की मांग की गयी। 84 वर्षीय फादर स्टेन स्वामी को भीमा कोरेगांव मामले में 8 अक्टूबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। उन पर माओवादियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री की हत्या की साज़िश का आरोप लगाया गया था । इससे पहले इसी मामले में सुधा भारद्वाज, सुरेंद्र गडलिंग, वरवरा राव, सुधीर धवले, आनंद तेलतुंबड़े जैसे 16 लोगों गिरफ्तार किया जा चूका था। बुद्धिजीवी जमात और शैक्षणिक जगत के जाने माने चेहरे …. पत्रकार, वकील, कवि, लेखक व सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ताओं को ऐसे संगीन मामले में गिरफ्तार किया जाना NIA की एक अजीब सी और भरोसा न कर पाने लायक कार्यवाही थी।


आर्सेनल की रिपोर्ट ने यह सिद्ध किया है कि इन लोगों के लैपटॉप में वायरस डाला गया है और छेड़छाड़ किया गया है। इसमे अधिकांश बंदी किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। इससे पहले वरवरा राव की भी तबियत काफी खराब हो चुकी थी। देश विदेश से हुए विरोध व दबाव की वजह से उन्हें मेडिकल आधार पर 6 महीने की बेल मिली। उम्र, अनुभव, शैक्षणिक उपलब्धि, सामाजिक सरोकार, प्रकृति प्रेम आदि कई कसौटियों जेल मे बंद ये नागरिक बेहद सम्मानित हैं। देश के साथ साथ विदेश में भी इनकी गिरफ्तारी पर लगातार सवाल उठाया जा रहा है। भीमा कोरेगाँव मामले पर एक बृहद और विधिपरक चर्चा की आवश्यकता समझ में आ रही है, फादर स्टैन को याद करते हुए फादर प्रकाश लुईस ने उनके जीवनवृत्त पर संक्षेप में बताया, फादर स्टेन स्वामी ईसाई साधक और झारखंड में स्थित एक आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता थे। उन्होंने भूमि, वन और श्रम अधिकारों पर आदिवासी समुदायों के विभिन्न मुद्दों पर तीन दशकों से अधिक समय तक राज्य में काम किया था। इसमें संविधान की पांचवीं अनुसूची के गैर-कार्यान्वयन जैसे बेहद जरुरी मुद्दे पर पर सवाल उठाना भी शामिल है, जिसमें राज्य में उनकी सुरक्षा, कल्याण और विकास के लिए केवल आदिवासी समुदाय के सदस्यों के साथ एक जनजाति सलाहकार परिषद की स्थापना की गई थी। एनआईए द्वारा उन्हें हिरासत में लेने से दो दिन पहले दिए गए एक बयान में, स्वामी ने कहा था कि उन्होंने हजारों युवा आदिवासियों और मूलवासियों की “अंधाधुंध” गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। आश्चर्य है की जांच एजेंसियों ने उन्हें “नक्सल” करार दिया है। स्वामी ने राज्य के खिलाफ उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें विचाराधीन कैदियों को निजी मुचलके पर रिहा करने और त्वरित सुनवाई करने की मांग की गई थी। उन्होंने मुकदमे की प्रक्रिया में देरी के कारणों की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग की नियुक्ति की भी मांग की थी। जेल में बंद अनगिनत लोगों के लिए स्टैन स्वामी एक उम्मीद थे। स्वामी के काम में “भूमि बैंकों” की स्थापना का विरोध भी शामिल था, उनका तर्क था कि छोटे और बड़े उद्योग स्थापित करने के लिए आदिवासी समुदाय से संबंधित भूमि को मुक्त करके उन्हें वापस कर देना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में जुटे लोगों ने जनपक्षधर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को फंसाने, जेल में बंद करने व उन्हें प्रताड़ित करने की कार्यवाही को एक पैटर्न के तौर पर स्थापित होता देखकर दुःख और चिंता प्रकट किया।

सभास्थल पर मांग की गई कि,

1- 84 वर्षीय फादर स्टैन स्वामी की न्यायिक हिरासत में हुई मौत की जाँच हो।
2- भीमा कोरेगाँव केस में झूठे फंसाए गए नागरिकों को अविलम्ब रिहा किया जाए।
3- राजनैतिक बंदियों को अपराधी घोषित कर , सत्ता द्वारा किया जा रहा असंवैधानिक व्यवहार बंद हो।
4- NIA पर प्रतिबंध लगे , किसी अवकाशप्राप्त न्यायाधीश से इसके असंवैधानिक कृत्यों की जाँच हो।
5- UAPA और NSA जैसे अमानवीय, असंवेदनशील और संविधान की मूल भावना के खिलाफ बने कानून, जो की जांच एजेंसी को असीमित ताक़त देते हैं , पर रोक लगे। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल मास्टर ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. महेश विक्रम सिंह, नंदलाल मास्टर, वल्लभाचार्य पांडेय, फा. लुईस प्रकाश, अफलातून, रामजनम भाई, महेंद्र , मनीष, ऐड. सुरेंद्र चरण , राजेन्द्र चौधरी, राजकुमार गुप्ता , सानिया अनवर, प्रवाल रमन, प्रज्ञा, नीति, डॉ इंदु पाण्डेय, अनिता, आशा, सोनी, सरोज धनञ्जय इत्यादि लोग शामिल रहें।

Post Views: 1,118
Previous Article

जिला पंचायत राज अधिकारी शाश्वत आनंद सिंह ...

Next Article

पातालपुरी मठ में हिन्दू मुसलमान सभी ने ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    पत्रकार के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) सुभाष चंद्र दुबे हुए सख्त,दोषियों के खिलाफ कार्यवाई ...

    October 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बिना टेंडर के दो महीने मे ही 125 एकड़ जमीन देने पर सुप्रीम कोर्ट ने UPSIDC को लगाई फटकार,

    May 31, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    राष्ट्रीय युवा संगीत सम्मेलन की 89 वीं कड़ी का किया गया आयोजन

    February 15, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    छठ पूजा करने वाली व्रती महिलाओं ने यमुना के प्रदूषित पानी में आस्था की डुबकी लगाई,

    November 8, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री कार्यक्रम मद्देनजर पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने तैयारियों का लिया जायजा,

    November 17, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का डिजिटली किया शुभारंभ

    July 22, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    विधान परिषद सदस्य ने इंटरलॉकिंग कार्य का किया लोकार्पण

  • सुर्खियां

    लखनऊ बार एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट एवं डिजिटल सेवाओं के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल हूए शामिल,

  • सुर्खियां

    एसपी सिटी के दिशा निर्देश पर सारनाथ पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले मृतक के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.