National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
काशी दर्शन
Home›काशी दर्शन›चन्द्रवंशी गोप सेवा समिति द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को किया बाबा का जलाभिषेक

चन्द्रवंशी गोप सेवा समिति द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को किया बाबा का जलाभिषेक

By Manish Srivastava
July 26, 2021
443
0

कोरोना से विश्व को मुक्त करें बाबा काशी विश्वनाथ- शालिनी यादव

चन्द्रवंशी गोप सेवा समिति द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को किया बाबा का जलाभिषेक

वाराणसी, सोमवार 26 जुलाई। बाबा काशी विश्वनाथ ही सभी कष्टों से मुक्ति दिलाते है, अतः कोरोना से पूरी मानव जाति को मुक्ति दिलाकर सुख व समृद्धि के पथ पर ले जाने की प्रार्थना के साथ शालिनी यादव ने बाबा काशी विश्वनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करते हुए सावन में बाबा का दर्शन किया। यादव बंधुओं द्वारा परंपरागत रूप से वर्ष 1932 से जलाभिषेक करने वाली संस्था चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के तत्वाधान में शालिनी यादव के नेतृत्व में आज पूरे विधि विधान से बाबा काशी विश्वनाथ का परंपरागत तरीके से कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत जलाभिषेक किया। इस अवसर पर मीडियाजनों से बात करते हुए श्रीमती यादव ने कहा कि इस सावन माह में शुक्र व चंद्र मजबूत होते हैं जिसमे यादव बंधुओं द्वारा प्रथम सोमवार को बाबा का गंगाजल से जलाभिषेक किये जाने से मानव के सभी कष्ट दूर होते है। इसके पहले समिति के अध्यक्ष लालजी यादव व अन्य यादव बंधुओं ने केदारघाट से घड़ो में गंगाजल भरते हुए इस ऐतिहासिक परंपरा का आरम्भ किया।

इस दौरान पीतल ध्वज लेकर व डमरू बजाते हुए हर हर महादेव के उद्गघोष के साथ 11 की संख्या में यादव बंधु चल रहे थे। तदोपरान्त दशाश्वमेध घाट से शीतला माता का आशीर्वाद व गंगाजल लेते हुए शालिनी यादव व लालजी यादव के नेतृत्व में ये जत्था 11 की संख्या में मंदिर में प्रवेश हेतु डेडशी के पुल की गली पर पहुंचा जहां उपस्थित दर्शनार्थियों ने शालिनी यादव को माला व अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। फिर हर हर महादेव के जयघोष के साथ सभी मन्दिर हेतु प्रस्थान किए। जहां विधिविधान से बाबा का गंगाजल से जलाभिषेक के उपरांत उनसे विश्व को कोरोना से मुक्त करने और भारत को सुख समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना सभी यादव बंधुओं ने की। इसके उपरांत ज्ञानवापी के मुख्यद्वार से सभी यादव बंधु बाहर आये जहां पर स्थानीय यादव बंधुओं द्वारा शालिनी यादव सहित सभी दर्शनार्थियों का पूर्व पार्षद प्रत्याशी मनीष यादव के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया साथ ही सभी को फलाहार का वितरण किया गया। इस जलाभिषेक कार्यक्रम में शालिनी यादव व लालजी यादव के अलावा विनय यादव, पूर्व पार्षद प्रत्याशी मनीष यादव, मनोज इंजीनियर, दुर्गा यादव, मनोज यादव, आयुष्मान यादव, विष्णु यादव, बल्ली सरदार, अश्वनी यादव, सागर यादव, बल्ली यादव, अशोक यादव व गोपाल यादव सहित भारी संख्या में यादव बंधुओं ने भाग लिया।इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया गया साथ ही भारी प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था रही।

Post Views: 515
Previous Article

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ने लोकतंत्र व आरक्षण ...

Next Article

यादव बंधुओं ने अमरनाथ महादेव का किया ...

Related articles More from author

  • काशी दर्शन

    जौनपुर : शीतला चौकियां धाम में नवरात्र के पहले दिन दर्शन करने उमड़े भक्त

    October 17, 2020
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    देव दीपावली पर्व पर वाराणसी पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहला दीप जला 70 देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे,

    November 27, 2023
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    घर पर ही रहकर मनायें इस बार भी गुरू पूर्णिमा का पर्व, बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी

    July 22, 2021
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    धर्मसम्राट् करपात्री जी के निर्वाण दिवस पर होगा अखण्ड संकीर्तन

    February 24, 2021
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    गौरी केदारेश्वर बाबा को लगा खिचड़ी का भोग

    January 15, 2022
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के सदस्यों द्वारा बाबा विश्वनाथ का ५१ किलो रुद्राक्ष माला से पूजन अर्चन व अभिषेक किया गया,

    July 5, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस का भी ‘दर्द’ भी समझिए साहब,काम के बढ़ते बोझ ने पुलिस वालों में ’इंसान’ होने के भाव को ही खो दिया है- अरशद आलम की कलम से

  • Uncategorizedसुर्खियां

    सबूतों के बावजूद भी जिलाधिकारी भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध नहीं किये कार्यवाही-राजेश गुप्ता (महामंत्री)

  • विश्वविद्यालय

    कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने साइंस क्रॉस टॉक कार्यक्रम में छात्रों, शोधार्थियों व संकाय सदस्यों को किया संबोधित

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.