National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत संवेदीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत संवेदीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन

By Manish Srivastava
August 6, 2021
364
0

नवजात को पहले घंटे के अंदर व छह माह तक सिर्फ स्तनपान होता है जरूरी

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत संवेदीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन

वाराणसी, शुक्रवार 6 अगस्त। नवजात को पहले घंटे के अंदर व छह माह तक सिर्फ स्तनपान के प्रति जागरूकता को लेकर विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह की अध्यक्षता में संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2016 में छह माह तक सिर्फ स्तनपान व छह माह के बाद स्तनपान के साथ ऊपरी आहार को बढ़ावा देने के लिए “माँ” कार्यक्रम की शुरुआत की गयी थी। माँ का अभिप्राय “माँ का असीम आशीर्वाद” अथवा “मदर्स अब्सोल्यूट अफेक्शन” है। उन्होने कहा कि “स्तनपान विकल्प नहीं, संकल्प है” के नारे को लेकर क्षेत्र की सभी आशा-अंगनाबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर समुदाय में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे गर्भावस्था के दौरान ही महिलाओं को स्तनपान की अहम भूमिका के बारे में पता चल सके।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एके मौर्य ने नवजात और माँ को लेकर स्तनपान के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि स्तनपान का महत्व कोविड संक्रमण के दौरान अधिक हो जाता है, क्योंकि स्तनपान रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) व यूनिसेफ के माध्यम से जारी किए गए दिशा-निर्देश इस बात पर बल देते हैं कि सभी धात्री महिलाओं को, यहाँ तक कि कोविड से ग्रसित महिलाओं को भी शिशु को स्तनपान कराना चाहिए। अभी तक किसी भी शोध से यह साबित नहीं हुआ कि वायरस माँ के दूध से शिशु में पहुँच सकता है। लेकिन माँ को सावधानी बरतने की जरूरत है जैसे कि दूध पिलाने से पहले स्तनों को और स्वयं के हाथ साबुन से कम से कम 40 सेकेंड तक साफ करना तथा चेहरे, नाक व मुंह पर मास्क लगाना। डॉ मौर्य ने बताया कि इस बार विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “स्तनपान सुरक्षा की ज़िम्मेदारी, साझा ज़िम्मेदारी” रखी गयी है। नवजात को पहले घंटे के अंदर व छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराने से शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है। धात्री महिलाएं 24 घंटे में कम से कम 10 से 12 बार स्तनपान कराएं। रात में कम से काम चार बार स्तनपान कराएं। एक बार में कम से 15 से 20 मिनट तक स्तनपान कराये, लेकिन उसको स्तनपान तब तक कराएं, जब तक बच्चे का पेट न भर जाए। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी हरिवंश यादव, नगरीय व ग्रामीण सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीसीपीएम रमेश कुमार वर्मा, नगरीय स्वास्थ्य समन्वयक आशीष सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (एचईओ), यूनिसेफ से डॉ शाहिद, ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक (बीसीपीएम) एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post Views: 403
Previous Article

पाँच दिवसीय करपात्र प्राकट्योत्सव कल से होगा ...

Next Article

जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत दिए ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    एक ही मजिस्ट्रेट के यहां प्रस्तुत किए जाने की रिमांड मजिस्ट्रेट की व्यवस्था समाप्त

    February 16, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कांग्रेसजनों ने याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि

    July 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    काशी विश्वनाथ धाम की अभेध सुरक्षा योजना के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर करेंगे बैठक,

    November 29, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही, 224 बोरे अवैध प्लास्टिक किया बरामद,

    December 8, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुकदमेबाजी में सफल होने के लिए आक्रामक होने की जरूरत नहीं प्रामाणिक बनें-सीजेआई संजीव खन्ना ने लॉ स्टूडेंट्स से कहा

    February 17, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बिना इमरजेंसी के इकाना स्टेडियम मार्ग पर न जाएं-लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट,

    October 28, 2023
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    सीएचसी हाथी बाजार व महामना कैंसर हॉस्पिटल सम्मानित

  • संस्कृति

    देव दीपावली पर्व पर जगमग हुआ माँ शीतला चौकियां का दरबार,

  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन की पूजा अर्चन मे हुए उपस्थित,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.