National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत दिए आवश्यक दिशा निर्देश

By Manish Srivastava
August 6, 2021
379
0

जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बाढ़ की स्थिति में क्या करें, क्या न करें और बाढ़ के बाद क्या करें के संबंध में जन सामान्य को दी आवश्यक जानकारी

बाढ़ कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 0542-2502562 पर किसी भी प्रकार की सूचना एवं सहायता की जा सकती है प्राप्त

वाराणसी, शुक्रवार 6 अगस्त। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जनपद वाराणसी में गंगा नदी का चेतावनी बिन्दु 70.262 मी0 है, खतरे का स्तर 71.262 मी0 तथा अधिकतम् जलस्तर 73.901 है। आज 06 अगस्त शुक्रवार को केन्दीय जल आयोग द्वारा प्रातः 08:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर 69.30 मी0 दर्ज किया गया है। आगामी दिवसों में गंगा नदी के जलस्तर में और ज्यादा वृद्धि होने की सम्भावना है। उक्त के दृष्टिगत उन्होंने आम-जनमानस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये हैं। उन्होंने बाढ़ की स्थिति में क्या करें, क्या न करें के संबंध मे विस्तार से अवगत कराते हुए बताया कि बाढ़ से पूर्व ऊंचे स्थानों को पहले से चिन्हित करें, जरूरी कागजात जैसे-राशन कार्ड, बैंक पासबुक, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड इत्यादि का वॉटरप्रुफ बैग में सम्भाल कर रखें, आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री जैसे-बिस्किट, लाई, भुना चना, गुड़, चूडा, नमक, चीनी, सत्तू इत्यादि एकत्र करें, बीमारी से बचाव हेतु क्लोरिन, ओआरएस तथा आवश्यक दवाईया प्राथमिक उपचार किट में रखें, सूखे अनाज एवं मवेसियों के चारे को किसी ऊँचे स्थान पर सुरक्षित रखें, जैरीकैन, छाता, तिरपाल, रस्सी, हवा से भरा ट्यूब, प्राथमिक उपचार किट, मोबाईल व चार्जर, बैटरी चालित रेडियों, टार्च, इमरजेन्सी लाईट, माचिस इत्यादि पहले से तैयार रखें तथा पशुओं में होने वाली बिमारियों के रोकथाम हेतु पशुओं को समय से टीकाकरण करायें। जबकि बाढ़ के दौरान बाढ़ की चेतावनी मिलते ही गर्भवती महिलाओं बच्चों, वृद्धों, दिव्यांग जनों एवं बीमार व्यक्तियों को तुरन्त सुरक्षित स्थान पर पहुचायें, घर छोड़ने से पूर्व बिजली का मुख्य स्विच व गैर रेगुलेटर को अनिवार्य रूप से बन्द करें एवं शौचालय सीट को बालू से भरी बोरी से ढकें, बाढ़ में डूबे हैंडपम्प के पानी का सेवन न करें, उबला हुआ ए क्लोरीन युक्त पानी का उपयोग करें, बाढ़ के पानी के सम्पर्क में आयी खाद्य सामग्रियों का सेवन न करें, गर्भवती महिलाओं को आशा एवं एएनएम की मदद से सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था करें, बिजली के तार एवं ट्रान्सफार्मर से दूर रहें, डंडे से पानी की गहराई की जांच करें, गहराई पता न होने पर उसे पार करने की कोशिश न करें, क्षमता से अधिक लोग नाव पर न बैठें, विषैले प्राणियों जैसे-सांप, बिच्छू आदि से सतर्क रहें, तथा सांप काटने पर पीड़ित व्यक्ति को तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाएं और बाढ़ के बाद बाढ़ से क्षतिग्रस्त घरों एवं संरचनाओं में प्रवेश न करें, क्षतिग्रस्त बिजली के उपकरणों का प्रयोग न करें, क्षतिग्रस्त पुल या पुलिया को वाहन द्वारा पार करने की कोशिश न करें, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सुरक्षित घोषित करने पर ही बाढ़ में डूबे हैंडपम्प के पानी का उपयोग करें, महामारी की रोकथाम के लिए बढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं घरों के आसपास ब्लीचिंग पॉउडर का छिड़काव करें, संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु मरे हुए पशुओं एवं मलबों को एक जगह एकत्र कर जमीन में दबाए तथा मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से सम्बन्धित किसी नुकसान की सूचना व सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने तथा सहायता हेतु बाढ़ कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 05422502562, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा०) के मोबाइल नंबर 9454417650, उप जिलाधिकारी, सदर 9454417040, उप जिलाधिकारी, राजातालाब 9454417037, उप जिलाधिकारी, पिण्डरा 9454417039, तहसीलदार सदर 9454417042, तहसीलदार, राजातालाब 9454417044, तहसीलदार, पिण्डरा 9454417043, मुख्य चिकित्साधिकारी 9415301513, अधिशासी अभियन्ता, बन्धी प्रखण्ड 9457207974, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम 9838570333, जिला पंचायत राज अधिकारी 9454026006 तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के मोबाइल नंबर 9415070018 पर सम्पर्क किया जाता हैं।

Post Views: 471
Previous Article

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत संवेदीकरण कार्यशाला ...

Next Article

“कृषि निर्यात में गुणवता उत्पाद की भूमिका” ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने मनाया संस्थापक निदेशक पद्मश्री प्रो. केएन उडुप्पा का जन्म शताब्दी समारोह

    July 31, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री ने 25050 पुल-पुलियों का किया गया जीर्णोद्धार एवं नव-निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    February 21, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    एसएचओ का आरोप गौकशी करने वालों पर की कार्यवाही तो हुआ मेरा स्थानांतरण, बीजेपी विधायक ने एसएचओ के पक्ष में ...

    November 15, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    आईजी रेंज वाराणसी द्वारा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जौनपुर मे मतदान स्थलों का किया गया निरीक्षण,

    January 7, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    “कैच द रैन” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    February 25, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    काशी के नमो घाट से अयोध्या धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा,

    January 17, 2024
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    मृतक आत्मा की शांति के लिए किया प्रार्थना

  • सुर्खियां

    थोरेसिक एमपाइमा रोगियों पर किया पहला अलग सर्जरी 

  • सुर्खियां

    आगामी त्योहारों के दृष्टिगत वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट पुलिस के उच्चाधिकारियों संग की बैठक,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.