National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›पत्रकार के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) सुभाष चंद्र दुबे हुए सख्त,दोषियों के खिलाफ कार्यवाई का दिया भरोसा,

पत्रकार के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) सुभाष चंद्र दुबे हुए सख्त,दोषियों के खिलाफ कार्यवाई का दिया भरोसा,

By Manish Srivastava
October 18, 2021
486
0

वाराणसी

पुलिसकर्मियों द्वारा मोबाइल छीनने व पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में आरोपियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार,

पुलिस ज्वाइंट कमिश्रर हुए सख्त, डीसीपी काशी को 24 घंटे के अंदर जांच कर दिया कार्रवाई का निर्देश

पत्रकार प्रेस क्लब के सैकड़ों पत्रकार मिले जेसीपी से, आरोपियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग,

वाराणसी । पत्रकारों के साथ अभद्रता किए जाने के मामले को लेकर सोमवार को पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों पत्रकार वाराणसी जिला मुख्यालय पहुंचकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ज्वाइंट कमिश्रर अपराध एवं मुख्यालय सुभाष चंद दुबे से मुलाकात कर उन्हें पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
जेसीपी श्री दूबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी काशी अमित कुमार को 24 घंटे के अंदर जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इतन ही नहीं जेसीपी श्री दूबे ने डीसीपी काशी को यह भी निर्देशित किया कि तत्कालीन बीएचयू चौकी प्रभारी राजकुमार पाण्डेय द्वारा पीडि़त महिला कल्पना मिश्रा की मोबाइल जबरन लेने व उससे हजारों रुपया नकदी वसूलने के मामले को भी जांच में शामिल कर आरोपी दरोगा के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए मोबाइल भी वापस दिलाने का निर्देश दिया।
बता दें कि 25 जुलाई को तत्कालीन बीएचयू चौकी प्रभारी राजकुमार पाण्डेय ने एक मामूली दुर्घटना होने के मामले में पीडि़ता कल्पना मिश्रा के पति शिवकुमार मिश्रा से 12 हजार यह कहते हुए लिया था कि जिसको तुम्हारी बाइक से चोट लगी है उसको इलाज कराने के लिए देना है। शिवकुमार मिश्रा ने तत्कालीन चौकी प्रभारी के डराने धमकाने के कारण 12 हजार रुपया उन्हें दे दिया। उक्त रुपया लेने के बाद चौकी प्रभारी राजकुमार पाण्डेय पीडि़त शिव कुमार से अपने लिए भी रुपयों की मांग करने लगे। पैसा देने से इनकार करने पर राजकुमार पाण्डेय फर्जी मुकदमें में फसाने व एनकाउंटर करने की बात कहकर डराने धमकाने लगे। रुपया न देने पर तत्कालीन चौकी प्रभारी बीएचयू राजकुमार पाण्डेय ने शिवकुमार मिश्रा की नई मोबाइल जबरदस्ती छीन लिया। फोन मांगने पर वे हमेशा पैसे की डिमांड करने लगे और फिर इधर-उधर की बात कहकर मामले को टालते रहे। इसी प्रकरण को लेकर पीडि़त शिवकुमार मिश्रा व उनकी पत्नी कल्पना मिश्रा पत्रकार अभुलेन्द्र नारायण दूबे व पत्रकार विजय शंकर विद्रोही के साथ बिते 16 अक्टूबर को लंका थाने पर पहुंचकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विभागीय मामला देखते हुए लंका थाने पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा दोनों पत्रकारों से बेवजह दुर्व्यवहार किया जाने लगा। इस मामले को लेकर जब कार्यवाहक एसएचओ लंका महातम यादव से बात कर शिकायत की गई, तो उन्होंने उक्त पुलिसकर्मी के तरफ से माफी मांगते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास करने लगे।
इसी मामले को लेकर सोमवार को पत्रकारों ने पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जेसीपी सुभाष चंद दुबे से मुलाकात कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जेसीपी सुभाष चंद दुबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामले की जांच डीसीपी काशी अमित कुमार को सौंपा और पत्रकारों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई करने व तत्कालीन बीएचयू चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच कर 24 घंटे में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष व परफेक्ट मिशन के संपादक घनश्याम पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय व सोनू सिंह, प्रदेश संरक्षक व परफेक्ट मिशन के प्रधान संपादक मनीष दीक्षित, पीपीसी के प्रदेश संरक्षक अभुलेन्द्र नारायण दूबे, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री मदनमोहन शर्मा, प्रदेश सचिव विजय शंकर विद्रोही, प्रदेश सह संगठनमंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश सलाहकार सचिव बृजेश ओझा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय कुमार पांडेय, पूर्वांचल अध्यक्ष पवन त्रिपाठी, मंडल संरक्षक पप्पू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष आफताब आलम, मंडल सचिव संतोष दूबे, जिला संयोजक पंकज चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष वाराणसी पवन पांडेय, जिलाध्यक्ष मऊ राजेश कुमार दूबे, जिला उपाध्यक्ष नवीन प्रधान, वाराणसी जिला सूचना एवं प्रसारण मंत्री लवकेश पांडेय, जिलासचिव आनन्द तिवारी, प्रवीण चौबे व रामबाबू जिला संगठन मंत्री कृष्णा सिंह, जिला सह-संगठन मंत्री जमील अहमद, जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह, नवीन द्विवेदी, दिनेश कुमार यादव, कामाख्या पांडेय, अनन्त कुमार वर्मा, अशोक कुमार सिंह, महेश कुमार पांडेय, नितीश कुमार वर्मा, मुकेश उपाध्याय, अश्विनी कुमार दूबे, संतोष कुमार पाण्डेय, त्रिपुरारी यादव, भिष्म कुमार, दीलिप कुमार, विजय जायसवाल, भरतनिधि तिवारी, सुमंत कुमार दूबे, सुफियान अहमद, जिसान अहमद, संजय सिंह, रविकान्त, आकाश कुमार, राजेंद्र गुप्ता, पुष्कर कुमार दीक्षित, अभिषेक पांडेय, विनय कुमार सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, सुशांत उपाध्याय, विकाश श्रीवास्तव, अनुराग राय, आदर्श कुमार सहित सैकड़ों पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Post Views: 533
Previous Article

पुलिस कमिश्नर वाराणसी IGRS संबंधित सभी कमिश्नरेट ...

Next Article

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने शाइन सिटी घोटाले ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह को अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र दे किया सम्मानित,

    June 8, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    डेंगू प्रकोप दृष्टिगत फागिंग व साफ सफाई अभियान तेजी से चलाया जाय-जिलाधिकारी

    October 9, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं का किया सम्मान

    August 21, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बेनियाबाग पार्क बनेगा पिकनिक स्पॉट, 90 करोड़ की लागत से होगा निर्माण,

    January 30, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    February 27, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध लगने के बाद क्या भारत के आसमानों पर भी मंडरा रहा खतरा,

    February 26, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    मुस्लिम महिलाओं ने खेली गुलाबों और गुलालों वाली होली

  • राजनीति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद के मुद्दे पर G20 शिखर सम्मेलन में वर्चुअली होंगे शामिल,

  • सुर्खियां

    ऐपवा ने बीएचयू गेट पर किया प्रदर्शन

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.