National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
Uncategorized
Home›Uncategorized›एबीवीपी के छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय का किया घेराव

एबीवीपी के छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय का किया घेराव

By Manish Srivastava
January 21, 2022
353
0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय का किया घेराव

कुलपति को सौंपा 12 सूत्रीय माँग पत्र

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के सम्बंध में अभाविप काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ईकाई के द्वारा केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति को संबोधित 12 सूत्रीय माँग पत्र सौंपा। जिसमें विद्यार्थी परिषद द्वारा विगत एक माह से उठाया जा रहा कृषि विज्ञान संस्थान में फीस वृद्धि का मुद्दा, शास्त्री एवं आचार्य को स्नातक एवं परास्नातक की डिग्री की मान्यता देने का मुद्दा एवं लंबित शोधवृत्ति जारी करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को उठाया।

मांगे कुछ इस प्रकार थी :

1.विश्वविद्यालय परिसर स्थित संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय की शास्त्री डिग्री को स्नातक(B.A) एवं आचार्य को परास्नातक(M.A) डिग्री की मान्यता दी जाए।
2.कृषि विज्ञान संस्थान में संचालित B.Sc एवं M.Sc समेत अन्य विषयों /डिप्लोमा कोर्स की मनमानी फ़ीस वृद्धि तत्काल वापस ली जाए।
3.सभी शोध छात्रों की लंबे समय से लंबित शोधवृत्ति तत्काल प्रभाव से जारी की जाए।
4.महिला छात्रावासों में मेस शुल्क वृद्धि तत्काल वापस ली जाए ।
5.आगामी सत्र हेतु विश्वविद्यालय छात्रावास आवंटन एवं ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन करने की प्रक्रिया पर विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी योजना स्पष्ट करे।
6.सर सुन्दरलाल अस्पताल में छात्रों के लिए उपचार का समय एवं हेल्थ डायरी की पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए।
7.RET की अधिसूचना जल्द से जल्द जारी की जाए एवं सभी प्रकार की लंबित प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करा कर कक्षाओं के संचालन शुरू किया जाए।
8.विश्वविद्यालय के सभी निर्णयों एवं योजनाओं में छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
9.विश्वविद्यालय परिसर में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यो के मलबे के कारण हो रहे प्रदूषण पर रोक लगे एवं नियमानुसार अनुसार मलबे के निस्तारण किया जाए।
10.सर सुन्दरलाल अस्पताल में मरीज़ों के लिए मूलभूत चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
11.सभी कांट्रेक्ट कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की वेतन विसंगति को तत्काल प्रभाव से दूर किया जाए।
12.सुरक्षा की दृष्टि से विश्वविद्यालय के सभी खेल के मैदानों में प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं विश्वविद्यालय परिसर में अन्य स्थानों विशेषकर महिला छात्रावासो के पास प्रकाश व्यवस्था एवं CCTV की निगरानी सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि ” पिछले कई महीनों से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रकार की समस्याएं व्याप्त हैं।इस सम्बंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय समय पर ज्ञापन एवं प्रदर्शन के माध्यम से इन समस्याओं को प्रशासन से अवगत भी कराता आया है परंतु एक लंबा समय बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही न होने पर आज केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।इस कोरोना काल के दौरान एक तरफ जहाँ कृषि विज्ञान संकाय समेत विभिन्न अन्य डिप्लोमा एवं अन्य कोर्स की शुल्क वृद्धि कर दी गई वहीं दूसरी तरफ फंड न होने का बहाना बना कर हज़ारों शोध छात्रों की शोध वृति विश्वविद्यालय प्रशासन जारी नहीं कर रहा है । इसी प्रकार कई अन्य समस्याओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन के शिथिल रवैये के कारण आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा केंद्रीय कार्यालय का घेराव किया गया है ” इस दौरान इकाई मंत्री पुनीत मिश्र ने कहा कि ” पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय में अनेकों प्रकार की शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक समस्याएं व्याप्त है।इस सम्बंध में प्रत्येक समस्या के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया गया परन्तु विश्वविद्यालय प्रशासन के शिथिल रवैये के कारण समस्याएं अभी तक बनी हुई हैं। शास्त्री को सनातक एवं आचार्य को परास्नातक डिग्री का दर्जा न दिए जाने के कारण संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के हज़ारों विद्यार्थियों के भविष्य अधर में अटका हुआ है,विश्वविद्यालय स्थित सर सुन्दरलाल असप्ताल में पिछले कई महीनो से मूलभूत सुविधाओं का अभाव है एवं कई गम्भीर अनियमितताए भी प्रकाश में आ रही हैं जिन पर विश्वविद्यालय प्रशासन कार्यवाही नहीं कर रहा है।परिसर की सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न विषयों को अभाविप उठाते आया है।इसी के साथ विश्वविद्यालय में कार्यरत विभिन्न अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन को ले कर समस्याएं हैं जिनके कारण विश्वविद्यालय के काम काज पर असर पड़ रहा।इन मांगों सहित अन्य कई महत्वपूर्ण मांगो के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज केंद्रीय कार्यालय पर आई है एवं सभी समस्याओं के समाधान होने तक विद्यार्थी परिषद संघषर्रत रहेगी।” प्रदर्शन के दौरान विभाग संगठन मंत्री राहुल राणा, सौरभ राय, सुबोधकांत मिश्र, सत्यनारायण रघुवंशी, अंकित सिंह सोमवंशी, सर्वेश सिंह, भास्करादित्य त्रिपाठी, अमर्त्य उपाध्याय, शुभम गुप्ता, शशि उपाध्याय, आशीष, सर्वेश सिंह, दुष्यंत शर्मा, सम्यक जैन, आलोक तिवारी समेत बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Post Views: 392
Previous Article

विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट ...

Next Article

बरेका में धूमधाम के साथ बनाई जाएगी ...

Related articles More from author

  • Uncategorized

    गांधी जयंती अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया,

    June 21, 2025
    By Manish Srivastava
  • Uncategorized

    जिले में सोमवार को 21,030 लाभार्थियों को लगा कोविड का टीका

    February 8, 2022
    By Manish Srivastava
  • Uncategorizedराजनीति

    टीबी के विरुद्ध सरकार का युद्ध- पीएम मोदी

    March 24, 2023
    By Manish Srivastava
  • Uncategorized

    विश्व पर्यावरण दिवस संतुष्टि एन्क्लेव सुशांत गोल्फ सिटी में मनाया गया,

    June 21, 2025
    By Manish Srivastava
  • Uncategorized

    नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने नवरात्रि पर किया बुजुर्ग माताओं तथा कन्याओं का पूजन

    October 25, 2020
    By Manish Srivastava
  • Uncategorized

    बी आर पब्लिक स्कूल की बड़ी पहल, निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ,

    April 13, 2025
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    एक शाम कत्थक नृत्य के नाम कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने दीप प्रज्वलित की,

  • सुर्खियां

    एसएसपी अमित पाठक ने शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण, भीड़ भरे इलाकों में पैदल भ्रमण कर कानून व्यवस्था का लिया जायजा,

  • क्राइम

    दिल्ली पुलिस ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 22 लोगों को किया गिरफ्तार,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.