National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›दृष्टिबाधित छात्रों ने अस्सी घाट पर किया विरोध प्रदर्शन

दृष्टिबाधित छात्रों ने अस्सी घाट पर किया विरोध प्रदर्शन

By Manish Srivastava
July 16, 2021
424
0

श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अन्ध विद्यालय को बंद किये जाने के विरोध में दृष्टिबाधित छात्रों ने अस्सी घाट पर किया विरोध प्रदर्शन

वाराणसी शुक्रवार 16 जुलाई। दृष्टिबाधित छात्रों ने अन्ध विद्यालय बंद किये जाने के विरोध में विकलांग अधिकार छात्र समिति के बैनर तले अस्सी घाट पर विरोध प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ता अभय शर्मा ने कहा कि शिक्षा हमारा मूल अधिकार है। एक नागरिक के तौर पर शिक्षा ग्रहण करना सबका अधिकार है लेकिन सरकार हम दृष्टिबाधित विकलांगों से यह अधिकार छीन रही। 21वीं सदी में विश्व जहां विकलांगजनों को अपना जीवन स्वाभिमान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जीने के लिए प्रेरित कर रहा है वहीं हमारे देश मे सरकार और सामाजिक संस्थाएं विकलांगो के मूल अधिकार दबा कर हमारे भविष्य के साथ मजाक कर रही है। श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अन्ध विद्यालय का बंद होना शर्मनाक है। उन्होंने आगे कहा – प्रधानमंत्री विदेश जाते हैं और वहां की ढेर सारी चीजें देखकर आते हैं। मोदी जी विदेशों में अन्ध विद्यालय और दृष्टिबाधित छात्रों की व्यवस्था भी देखते होंगे तो उनके मन में ऐसी व्यवस्था भारत में लागू करने का विचार अब तक क्यों नही आया?

विद्यालय के पूर्व छात्र और वक्त शशिभूषण पांडेय ने कहा – कल प्रधानमंत्री मोदी जी वाराणसी दौरे पर थे और कुल 1500 करोड़ के परियोजनाओं का उद्घाटन किया लेकिन यहीं बनारस में एकमात्र अन्ध विद्यालय सरकार द्वारा फण्ड न दिए जाने के कारण बंद हो रहा है। विद्यालय का मात्र 60 लाख रुपये प्रति वर्ष का बजट है। दशा यह है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में एक पूंजीपति अपनी ताकत का इस्तेमाल कर के पूर्वाचंल का सबसे बड़ा अन्ध विद्यालय को बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर रहा है और उसके खिलाफ कोई भी शिकायत , अफसर से लेकर स्वयं प्रधानमंत्री तक कोई नहीं सुन रहा है। श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अन्ध विद्यालय को हनुमान प्रसाद पोद्दार सेवा समिति ट्रस्ट इसको संचालित करती है जिसके सर्वेसर्वा बनारस के प्रसिद्ध पूंजीपति किशन जालान हैं। हम दृष्टिबाधित विकलांग चाहते हैं कि यह अन्ध विद्यालय बचाने की लड़ाई व शिक्षा के अधिकार की लड़ाई को न सिर्फ विकलांगता से जोड़कर लड़ा जाए बल्कि समाज में दबे कुचले सारे लोगों की लड़ाई से जोड़कर देखा जाए। हम बनारस के लोगों से अपील करते हैं कि यह अन्ध विद्यालय बिना बनारस के लोगों के नहीं बचाया जा सकता।

सभा में मुख्य रूप से शशि , राकेश ,अनिरुद्ध, दिनेश यादव, जोगिंदर , रामकुमार, अनिल प्रजापति, ,अभय शर्मा, सुनील यादव, राहुल साहनी, राहुल, परांनन्द द्विवेदी, कुंदन कुमार, राकेश यादव, गोपाल त्रिपाठी, भोले, मनदीप, यशवंत, संजीव सिंह, धनंजय , नीरज, राज,मुरारी, प्रियेश, अनंत, जय, राज, अर्जुन समेत कई दर्जन छात्र मौजूद रहे।

 

Post Views: 463
Previous Article

युवक सांपों से करता है प्यार

Next Article

64 कोरोना योद्धाओं को सीएमओ ने किया ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन ने तहसीलदार मान्धाता सिंह को किया सम्मानित

    August 4, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    एनडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय द्वारा मनाया गया संविधान दिवस

    November 26, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कमिश्नर ने विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों संग किया बैठक

    February 17, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्य विकास अधिकारी ने काशी में प्राथमिकता पर हो रहे विकास कार्य प्रगति की जानकारी ली,

    January 28, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    थोरेसिक एमपाइमा रोगियों पर किया पहला अलग सर्जरी 

    January 20, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    आईईईई इंडस्ट्री एप्लीकेशन सोसाइटी चैप्टर व आईआईटी (बीएचयू) वर्चुअली समागम का हुआ आयोजन

    August 14, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल व अन्य दो शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

  • सुर्खियां

    छात्रों द्वारा विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दिए जाने के समर्थन में बीएचयू गेट पर प्रदर्शन किया,

  • सुर्खियां

    ग्राम स्वराज मंच ने मतदाता दिवस पर लोगों को किया जागरूक

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.