National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यो की विस्तार से समीक्षा की,

जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यो की विस्तार से समीक्षा की,

By Manish Srivastava
September 6, 2021
414
0

जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यो की विस्तार से समीक्षा की,

विभिन्न विभागों के परिवर्तन दलों की एक्टिविटी बढ़ाई जाए-जिलाधिकारी

विद्युत विभाग खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायतों से संपर्क कर स्कूलों के बिजली बिलों का भुगतान कराएं तथा स्कूलों की बिजली जोड़ें- कौशल राज शर्मा

समस्त विभाग अपने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करें, डीएम

समस्त राजस्व न्यायालयों में 5 वर्ष से ऊपर के राजस्व वादों को डे-टू-डे सुनवाई कर 20 सितंबर तक निस्तारित करें- जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा,

दो वर्ष से ऊपर के राजस्व वादों की फाइलों में रेड फ्लैग लगाकर प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए 2 माह में निस्तारित करें, डीएम

बस एक्सीडेंट केस मामलों में तहसील से तत्काल रिपोर्ट भेजें, ताकि पीड़ित को सहायता मिले,
आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र हर हाल में समय के अंतर्गत जारी हो, सबसे कम राजस्व वसूली करने वाले प्रत्येक तहसील के एक-एक अमीन को निलंबित करने के डीएम ने दिए निर्देश,

वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कैंप कार्यालय पर राजस्व विभाग की विस्तार से बिंदुवार समीक्षा की। कर-करेत्तर के विभिन्न विभागों यथा- स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, विद्युत, नजूल, वन, सिंचाई, मंडी, श्रम, बाट माप, आपूर्ति के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने लक्ष्यों की राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करें। बैनामा वेरीफिकेशन कार्य मानक के अनुरूप कराएं। कोई मामला लंबित नहीं रहे। व्यापार कर विभाग प्रवर्तन दलों की एक्टिविटी बढ़ाएं। रेलवे, बसो, ट्रांसपोर्टरों पर चेकिंग कराएं। केबिल चैनलों के सर्वे कराएं। विद्युत विभाग स्कूलों के बिजली बिलों हेतु वहां की खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सेक्रेट्री से भुगतान कराए तथा वहां कोई कनेक्शन कटे नहीं। जो काटे गए उन्हें जोड़ें। रामनगर व गंगापुर नगर पालिका में कम टैक्स वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसी सितंबर माह में 50 फ़ीसदी वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए अन्यथा संबंधित के वेतन आहरण पर रोक लगाई जाएगी। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित पर अधिशासी अभियंता सिंचाई का आज 1 दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। मंडी में साफ-सफाई अच्छी रखें। दुकानों, गोदामों की छते साफ-सुथरी व घास फूस मुक्त हो। बाट माप विभाग धर्म कांटा व ब्लॉकों के गोदामों के वाट चेक करें।
राजस्व वादों की समीक्षा में जानकारी आने पर कि कुछ 5 वर्ष से अधिक के भी राजस्व वाद लंबित हैं, इस पर जिलाधिकारी खफा हो गए और समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे वाद हर हाल में 20 सितंबर तक निस्तारित करें। इसके लिए डे टु डे तारीख लगाएं अन्यथा संबंधित पीठासीन अधिकारी व पेशकार को वेतन आहरण पर रोक व चार्ज शीट दी जाएगी। 2 वर्ष से ऊपर के राजस्व वादों की फाइलों में रेड फ्लैग लगाकर प्राथमिकता पर तारीखे देकर 2 माह में समस्त वाद निस्तारित करें। समस्त राजस्व अधिकारी युद्ध स्तर पर वादों का निस्तारण करें और मानक से दुने केस निपटाये। धारा 41 के पैमाइश के केस शीघ्रता से निस्तारित करें। पैमाइश के 2 वर्ष के ऊपर के मामले इसी माह निस्तारित करें। निस्तारित पत्रावलियों को दाखिल दफ्तर करें। चंदौली के राजस्व रिकार्ड को वहां भेजें। बस एक्सीडेंट केस की रिपोर्ट तहसीलों से तत्काल भिजवाए, ताकि पीड़ित को समय से सहायता मिले। स्टांप केसों के लंबित रहने पर एआईजी स्टांप के प्रति नाराजगी व्यक्त की और तत्काल केसों के निस्तारण के निर्देश दिए। स्टांप संबंधी आरसी में धीमी वसूली पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक तहसील से सबसे कम वसूली करने वाले 1-1 अमीन को निलंबित करने के निर्देश दिए। एसडीएम अपनी तहसीलों में पाक्षिक समीक्षा करें और लापरवाह व शिथिलता से कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने कहा कि वह शीघ्र तहसीलों का मुआयना करेंगे। यदि कमियां पाई गई तो इंगित कर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही होगी। तहसीलों से जारी होने वाले आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों को हर हाल में समय सीमा के अंतर्गत निर्गत करें। अन्यथा संबंधित का वेतन आहरण रोका जाएगा। बैठक में मजिस्ट्रियल जांच, हाईकोर्ट में लंबित वादों, पेंशन प्रकरण, विभागीय कार्यवाहियों, ऑडिट आपत्ति के निस्तारण, विभिन्न स्तर के लंबित संदर्भ, विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों/ समस्याओं के निस्तारण आदि की बिंदुवार समीक्षा हुई।
इस अवसर पर समस्त अपर जिलाधिकारी, उप जिला अधिकारी, तहसीलदार, कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटेलों के प्रभारी, सहायक उपस्थित रहे।

Post Views: 482
Previous Article

पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया निर्माणाधीन ...

Next Article

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन में आए ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस त्योहारों के मद्देनजर पूजा आयोजकों संग बैठक कर दालमंडी क्षेत्र में चाइनीज माझा की चेकिंग की,

    July 4, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    श्रावण मास के मद्देनजर एडीसीपी (काशी जोन) कोविड-गाइड लाइंन पालन कराने हेतु यादव बंधुओं के साथ बैठक कर वार्ता की,

    July 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    हाई कोर्ट ने कहा पारिवारिक अदालते नहीं मान रही सुप्रीम आदेश कैसे बचेगी न्याय व्यवस्था,

    May 26, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पंचायत चुनाव में समूह की महिलाएं लगाएंगे कैंटीन

    March 26, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिवक्ताओं संग आयोजित संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल,

    May 27, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बीएचयू छात्रों ने आरक्षण केंद्र की सुविधा को बहाल किए जाने के संबंध में कुलसचिव को ज्ञापन दिया,

    February 3, 2024
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    देव दीपावली दृष्टिगत पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा घाटों पर पैदल भृमण कर सुरक्षा व्यवस्था जांचा गया,

  • सुर्खियां

    सोना तस्करी मामले में एयरपोर्ट से गिरफ्तार आरोपित को मिलीं जमानत,

  • सुर्खियां

    मिशन शक्ति अंतर्गत नारी सुरक्षा संबंधित जानकारी महिलाओं को दी गई,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.