National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण 1 सप्ताह के अंदर कराएं सुनिश्चित-जिलाधिकारी

शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण 1 सप्ताह के अंदर कराएं सुनिश्चित-जिलाधिकारी

By Manish Srivastava
July 17, 2021
373
0

शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ प्रत्येक दशा में 1 सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कराएं-जिलाधिकारी

शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं- कौशल राज शर्मा

अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

उच्च न्यायालय के आदेश का समुचित पालन न करने पर अमीन संतोष कुमार को निलम्बित करने और लेखपाल मोहम्मद अय्यूब को आज ही राजातालाब तहसील पर स्थानांतरित करने का डीएम ने दिया आदेश

वाराणसी, शनिवार 17 जुलाई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के निस्तारण में तेजी लाए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्रत्येक दशा में गुणवत्ता के साथ एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कराया जाए। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा शनिवार को पिंडरा तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों का निस्तारण कर रहे थे। इस दौरान अधिकतर भूमि विवाद से सम्बंधी मामले सामने आये। जिसमें बसंतपुर ग्राम के एक मामले में बांके पुत्र भीमचण्डी निवासी बसंतपुर द्वारा किये गये अवैध कब्जे को खाली कराने की शिकायत शिकायतकर्ता शिवशंकर पाण्डेय द्वारा पूर्व में की गई थी, जिसमें सम्बंधित लेखपाल ने सही ढंग से कार्यवाही नहीं की जिसपर प्रार्थी ने 122 बी की समुचित कार्यवाही हेतु हाई कोर्ट से गुहार लगाई। हाई कोर्ट ने कब्जा खाली कराते हुए अर्थदंड की धनराशि सरकारी खजाने में जमा कराने का आदेश देते हुए साथ ही कृत कार्यवाही से कोर्ट को सूचित करने का भी निर्देश दिया था।

जिलाधिकारी द्वारा कोर्ट के आदेश के अनुपालन की जानकारी मांगी गई जिस पर लेखपाल सहित अन्य तहसील कर्मी कोई समुचित कार्यवाही के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और न ही धनराशि खजाने में जमा करायी गयी जिस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अमीन संतोष कुमार को निलम्बित करने और सम्बंधित लेखपाल मोहम्मद अय्यूब को आज ही राजातालाब तहसील पर स्थानांतरित करने का निर्देश देते हुए डिप्टी कलेक्टर न्यायिक राजातालाब को प्रकरण की जांच सौंपी। सरायतक्की गाँव के सियम्बर ने श्रम विभाग द्वारा शादी अनुदान की धनराशि न मिलने को लेकर शिकायत की जिसपर जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को जाँच कर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। वही कोईराजपुर गाँव के राजेन्दर ने चकबन्दीकर्ता द्वारा साजिश के तहत राजस्व अभिलेख मे हेरा फेरी करने के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी से शिकायत की जिस पर उन्होंने उप संचालक चकबन्दी को उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम मे नियमानुसार जाँच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। गड़खरा गांव के रामप्रवेश पाण्डेय ने ग्राम सभा में नाली मरम्मत व निर्माण कराये जाने के संबंध मे जिलाधिकारी से गुहार लगायी जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ पिण्डरा को जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। ग्राम सभा भोपापुर की नीलम देवी ने जिलाधिकारी से कुछ दबंगो द्वारा मारने पिटने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने एस0ओ0 चोलापुर को तत्काल एफआईआर करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस पर जिलाधिकारी के पहुंचते ही फरियादीओ की भीड़ उमड़ गयी और लोगो ने अपने समस्या को अधिकारियो के सामने रखा। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसील दिवस पर आये सभी मामले को एक सप्ताह में निस्तारित करने का आदेश दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पिंडरा तहसील पर 73, सदर पर 82 व राजातालाब पर 91 सहित कुल 246 प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो में से क्रमश पिंडरा तहसील पर 05, सदर पर 03 तथा राजातालाब पर 07 सहित कुल 15 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह के अंदर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया गया। तहसील दिवस पर राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग व पुलिस विभाग तथा अन्य से सम्बंधित अधिकतर मामले आये। गौरतलब है कि इससे पहले संपूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होता रहा। लेकिन शासन के निर्देशानुसार अब यह प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार का होगा। तहसील दिवस के अवसर पर पिण्डरा तहसील पर एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण अमित वर्मा, उपजिलाधिकारी गिरीश कुमार द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0बी बी सिंह, तहसीलदार रामनाथ, नायब तहसीलदार शाक्षी राय, प्रभारी बीडीओ पिण्डरा आशीष सिंह, खण्ड शिक्षाधिकारी पिण्डरा अशोक सिंह, सीओ पिंडरा अभिषेक पाण्डेय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरिचंद्र मौर्या सहित सभी तहसील मुख्यालयों पर कएडीएम, एसडीएम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post Views: 436
Previous Article

पुलिस अधीक्षक ने जिगना थाने का किया ...

Next Article

कमिश्नर और आईजी ने समस्याओं का किया ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    ब्लड बैंक प्रभारी रहते कई अनियमितताओं के बाद एमएस अब हृदय विभाग मे फार्मेसी की शाखा खुलवा कर रहे मनमानी- ...

    May 6, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री आगमन दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) ने हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया,

    January 12, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोरोना कर्फ्यू एक जून से इन जिलों से हट सकता है, लेकिन जारी रहेगी पाबंदियां,

    May 30, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    युवा अपना दल ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किया प्रदर्शन

    August 3, 2021
    By Manish Srivastava
  • Uncategorizedसुर्खियां

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की,

    August 16, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री कार्यक्रम मद्देनजर पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने तैयारियों का लिया जायजा,

    November 17, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    जेलों में व्याप्त भ्रष्टाचार, गरीब कैदियों की दयनीय स्थिति, जिम्मेदार कौन, ?

  • राजनीति

    देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों के सपनों को पूरा करना है- प्रधानमंत्री

  • विश्वविद्यालय

    स्वामी हरिहरानंद सरस्वती (करपात्री स्वामी) स्मृति पुरस्कार के लिये अयोध्या के पीठाधीश्वर को विद्या भास्कर देने की घोषणा

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.