जिलाजज वाराणसी के विस्फोटक अर्धशतकीय पारी से न्यायिकाधिकारी टीम ने जीत दर्ज की,
बनारस बार एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट आयोजन मे इस वर्ष नये आये न्यायिक अधिकारीयों ने पेशेवर क्रिकेट का प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं की टीम पर शुरू से अंत तक दबाव बनाये रक्खा और जीत दर्ज की, मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच मे अधिवक्ताओं की टीम को न्यायिक अधिकारी टीम ने 59 रनो से हराया,
टॉस जीतकर जिलाजज वाराणसी संजीव शुक्ला ने बल्लेबाजी करने का लिया फैसला और स्वयं ओपनिंग करने पिच पर पहुंचे उन्होंने पहले ही ओवर मे दो छक्के लगा अपना इरादा बता दिया था,जिलाजज संजीव शुक्ला के 58 रन की बदौलत न्यायिक अधिकारीगण ने भारी भरकम 239 रन बना डाला, और 240 रन का लक्ष्य अधिवक्ताओं की टीम को दिया,
जवाब मे अधिवक्ताओं की टीम की तरफ से बनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला और सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह पारी की शुरुआत करने पिच पर पहुंचे,
न्यायिक अधिकारीगण के कसी गेंदबाजी के सामने अधिवताओं की टीम के दोनो बल्लेबाज संभल कर
बल्लेबाजी करना शुरू की लेकिन न्यायिक अधिकारीगण के गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज खुल नहीं पाये, बनारस बार के महामंत्री सुधांशु मिश्रा, सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सहित वरुण प्रताप सिंह, शरन, उमेश एवं हिमांशु ने अच्छे प्रदर्शन करने का प्रयास किया लेकिन वो जीत के लिए नाकाफी रहा,मैन आफ द मैच जिलाजज संजीव शुक्ला बने,
आयोजनकर्ता अधिवक्ता संजय सिंह एवं अधिवक्ता जे पी सिंह ने जिलाजज को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया,
जिलाजज ने दोनो टीमों के सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया,
पूर्व अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ने विजेता टीम के कप्तान जिलाजज संजीव शुक्ला को विजेता ट्राफी दिया,
अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव एवं अधिवक्ता आनंद सिंह ने अम्पायरिंग की,