National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›दृष्टिबाधित छात्रों ने बीएचयू विश्वनाथ मंदिर से काशी विश्वनाथ मंदिर तक निकाली जन – जागरूकता यात्रा

दृष्टिबाधित छात्रों ने बीएचयू विश्वनाथ मंदिर से काशी विश्वनाथ मंदिर तक निकाली जन – जागरूकता यात्रा

By Manish Srivastava
July 28, 2021
409
0

दृष्टिबाधित छात्रों ने बीएचयू विश्वनाथ मंदिर से काशी विश्वनाथ मंदिर तक निकाली जन – जागरूकता यात्रा

वाराणसी, बुधवार 27 जुलाई। श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के मसले पर आंदोलकारी छात्रों ने जन जागरूकता यात्रा निकाली। दृष्टिबाधित छात्र, विकलांग अधिकार संघर्ष समिति के बैनर तले बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर में जुटे और वहां लोगों को इस मसले पर जागरूक करने के लिए एक सभा की और पर्चे बांटे। छात्रों ने इसके बाद ई-रिक्शा से यात्रा की शुरुआत की और लंका, रविदास गेट, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, गौदौलिया चौराहे पर रुककर लोगों को जलान्स द्वारा ब्लाइंड स्कूल बंद करने की बात समझाई। छात्रों ने बताया कि जलान ग्रुप के ट्रस्ट का फैसला है कि अंध विद्यालय को नवीं से बारहवीं कक्षा तक बंद कर देना चाहिए। उत्तरप्रदेश में दृष्टिबाधित छात्रों के लिए केवल चार अन्ध विद्यालय है। इस परिस्तिथि में जब इस तरह के विशेष विद्यालयों का सर्वथा अभाव है, प्रधानमंत्री के शहर में एक ऐसे अन्ध विद्यालय का बंद किया जाना जिसे सरकारी अनुदान भी प्राप्त होता है, अत्यंत निंदनीय है। अन्ध विद्यालय को सरकार द्वारा अनुदान भी प्राप्त होता है। पहले 75% प्रतिशत अनुदान प्राप्त होता था लेकिन सरकार द्वारा विकलांगों को दिव्यांग कहे जाने के बाद 2014 से यह अनुदान कट कर 50% हो गया और 2019-20 में सरकार से अनुदान भी बंद हो गया। छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगातार अपने भविष्य को बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

छात्रों की मांग है कि :-
1-इस अन्ध विद्यालय को सरकार पूर्णतया अपने अधिकार क्षेत्र में ले और हमें हमारा अधिकार भीख या सेवा के बजाय अधिकार बोध के साथ प्रदान किया जाए।
2-विद्यालय से निकाले गए छात्रों को वापस दाखिल किया जाए और उनकी कक्षाओं और परीक्षाओं का उचित प्रबंध किया जाए।
3-तत्काल प्रभाव से विद्यालय को पुनः संचालित किया जाए।

दृष्टिबाधित छात्रों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर स्कूल को बचाने की गुहार लगाई और कहा कि ये आंदोलन तब तक अनवरत जारी रहेगा जब तक हमारा स्कूल शूरु नही हो जाता। यात्रा में अभय शर्मा, वैभव त्रिपाठी, अर्जुन, साक्षी, शशि, यशवंत, भोले, राकेश, जोगिंदर, गोपाल और रूपेश शामिल रहे।

 

Post Views: 464
Previous Article

हस्ताक्षर अभियान चलाकर स्वास्थ्य के अधिकार की कि ...

Next Article

जंगलो की कटान को रोकने की गुहार ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    वाराणसी के एडीजी जोन सहित उच्चाधिकारियों ने लगवाया कोरोना वायरस का टीका,

    February 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी VVIP आगमन के मद्देनजर दीन दयाल संकुल (TFC) बड़ा लाल पुर सुरक्षा व्यवस्था जांचने पंहुचे,

    November 11, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मास्क बाटकर चलाया गया कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान

    March 22, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मारुति नगर क्षेत्र में पहुंची एनडीआरएफ की टीम, कर रही है रेस्क्यू

    August 8, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    न्यायालय मे लगे पंखे एसी ख़राब होने की शिकायत अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश से की,

    May 18, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बनारस बार का चुनाव पंद्रह दिसंबर को होना हुआ निश्चित,बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रबंध समिति की बैठक के बाद ...

    November 27, 2020
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    दर्शनार्थियों के साथ सुरक्षा कर्मियों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायत अधिवक्ताओं ने की,

  • सुर्खियां

    पुलिस ब्यापारी संवाद में सीपी वाराणसी ने बोला चालान युक्त नहीं, जाम मुक्त काशी चाहिए,

  • सुर्खियां

    सिर गोवर्धनपुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा संत रविदास को नवाया शीश

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.