National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›जन जागरूकता से ही कोरोना पर विजय प्राप्त किया जा सकता है, इसमें युवाओं की भागीदारी बहुत ही महत्वपूर्ण होगी, कमिश्नर- दीपक अग्रवाल

जन जागरूकता से ही कोरोना पर विजय प्राप्त किया जा सकता है, इसमें युवाओं की भागीदारी बहुत ही महत्वपूर्ण होगी, कमिश्नर- दीपक अग्रवाल

By Manish Srivastava
May 1, 2021
340
0

कोविड प्रभारी एके शर्मा व कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने टीकाकरण जागरूकता प्रचार रथ एवं सेल्फी प्वाइंट का किया शुभारंभ,

कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति स्वयं को अपनी सुरक्षा कवच बनाए इसके लिए हर नागरिक को सजग और जागरूक रहना होगा-ए0के0शर्मा

जनजागरूकता से ही हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते हैं, इसमें युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है-कमिश्नर

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन और प्रशासन स्तर पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है,

कोरोना मुक्त काशी बनाने के संकल्प के साथ बनारस का प्रशासन, चिकित्सा, पुलिस, नगर निगम सहित सभी विभागों के अधिकारीगण रात-दिन कार्य में जुटे हैं,

वाराणसी। टीकाकरण अभियान के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वच्छता संसद द्वारा 15 दिवसीय सुरक्षा कवच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दूसरे चरण में आज शनिवार को कोरोना टीकाकरण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से टीकाकरण जागरूकता प्रचार रथ निकाला गया। जिसे मुख्य अतिथि कोविड प्रभारी एमएलसी ए0के0शर्मा व कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही टीकाकरण के प्रति युवाओं में उत्साह एवं जागरूकता आए इस उद्देश्य से
स्वच्छता संसद द्वारा शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में कोरोना टीकाकरण जागरूकता सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जिसका शुभारंभ कोविड प्रभारी एमएलसी ए0के0शर्मा एवं कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने किया।
सेल्फी प्वाइंट के शुभारंभ अवसर पर कोविड प्रभारी एमएलसी ए0के0शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति स्वयं को अपनी सुरक्षा कवच बनाए इसके लिए हर नागरिक को सजग और जागरूक रहना होगा। अब सरकार ने 18 साल के ऊपर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया है इसलिए टीकाकरण के महत्व को युवा पीढी
तक पहुंचाना आवश्यक है। जनजागरूकता से ही हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इसमें युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है। कोरोना टीकाकरण जागरूकता के लिए स्वच्छता संसद की यह पहल सराहनीय है। सेल्फी प्वाइंट पर युवा आकर न सिर्फ अपने जागरूक होने का प्रमाण देंगे, बल्कि अन्य युवाओं को भी टीका लगवाने के लिए सोशल मीडिया माध्यम से जागरूकता का संदेश दे सकते हैं। प्रधानमंत्री के दूत ए0के0शर्मा, कमिश्नर दीपक अग्रवाल एवं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा
ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन और प्रशासन स्तर पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कोरोना मुक्त काशी बनाने के संकल्प के साथ बनारस का प्रशासन, चिकित्सा, पुलिस, नगर निगम सहित सभी विभागों के
अधिकारीगण रात-दिन कार्य में जुटे हैं। काशी कोविड रिस्पॉन्स सेन्टर हर मरीज के कॉल को पूरी गंभीरता से सुन रहा है और उनके समुचित इलाज के लिए व्यवस्था कर रहा है। काशी की जनता का हमें सहयोग मिल रहा है। यदि हम सब थोड़ा और सजग व जागरूक हो जाएं तो हम कोरोना को अवश्य मात दे सकते है। इस लड़ाई में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है। अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं और अन्य लोगों को भी लगवाने के लिए जागरूक करें।
कार्यक्रम के संयोजक स्वच्छता संसद के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि कोरोना एक बड़ी चुनौती बनकर देश के सामने खड़ा है। अपने देश के लिए, परिवार के लिए और अपने लिए यह लड़ाई हर नागरिक को लड़ना है और इस लड़ाई में जीत हमें
जागरूकता से ही मिलेगी। जागरूकता के लिए ही स्वच्छता संसद 15 दिवसीय सुरक्षा कवच अभियान चला रहा है। बनारस के लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में बच्चों की अपील वाली होर्डिंग लगाई गयी है। घर-घर पम्पलेट वितरित कराया जा रहा है। टीकाकरण प्रचार रथ निकाला जा रहा है और बनारस के 3 वैक्सनेशन सेंटर पर कोरोना टीकाकरण सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जहां युवा वैक्सीनेशन करवाने के बाद अपनी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करने के
लिए अपील करेंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post Views: 368
Previous Article

निजी अस्पतालों में रेमिडीसीवीर इंजेक्शन को जिलाधिकारी ...

Next Article

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस द्वारा लगातार ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया के अनुसार कोरोना के तीसरी लहर में बच्चे नहीं होंगे संक्रमित,

    May 25, 2021
    By Manish Srivastava
  • क्राइमसुर्खियां

    विधि विरुद्ध पीड़ित को जेल में रखना एसडीएम राजातालाब को पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने माना एसडीएम के द्वारा की गई ...

    February 4, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    श्री राम जानकी मंदिर में किया बृहद पौधरोपण

    August 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    देवरिया जमीन विवाद मे हुए हत्याओं की वजह प्रशासन के लोगों की नाकामी है-पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर

    October 4, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    डीजीपी मुख्यालय में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस,मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेट किया गया,

    November 23, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बीजेपी नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी निरहुआ का पुतला दहन

    March 5, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर शाशन द्वारा जारी कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन कराने हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को दिया निर्देश,

  • सुर्खियां

    लापरवाह विवेचकों की अब खैर नहीं, पुलिस कमिश्नर ने ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर कार्यवाई करने का दिया निर्देश,

  • विश्वविद्यालय

    वन महोत्सव के अंतर्गत एनएसएस के छात्रों ने बीएचयू कला संकाय में किया वृक्षारोपण

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.