National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का सांबा चावल व चंदौली का काला चावल चला विदेश,

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का सांबा चावल व चंदौली का काला चावल चला विदेश,

By Manish Srivastava
December 16, 2020
1499
0

वाराणसी
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का सांबा चावल और चंदौली का काला चावल पहली बार विदेशों में हुआ निर्यात,

प्रधानमंत्री का संकल्प सिद्धि की ओर अग्रसर, किसानों की आय दोगुना करने का प्रयास से विदेशों में किए जा रहे चावल का निर्यात मील का पत्थर साबित होगा,
एम अंगामुथु

वाराणसी से फल, सब्जियों के साथ-साथ अब चावल का भी किया जा रहा निर्यात से किसानों के दिन बहुरेंगे,
अध्यक्ष एपीडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय,

वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया किसानों की उपज को विदेशों में निर्यात करने की सुलभ व्यवस्था हेतु शीघ्र ही वाराणसी में बनेगा पैकेज हाउस, जहां हमारा निर्यात बढ़ रहा हैं, वही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हमारे उपज का उचित व अधिक मूल्य मिल रहा है क्योंकि क्वालिटी का इंश्योरेंस लोगो को मिल रहा है,

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का सांबा व चंदौली का काला चावल पहली बार विदेश यात्रा पर निकला,

520 मीट्रिक टन क्षेत्रीय चावल अर्थात सांबा चावल व 12 मीट्रिक टन काला चावल सहित 532 मीट्रिक टन चावल दोहा कतर को भेजा गया,

बनारस का लंगड़ा एवं दशहरी आम, गाज़ीपुर की हरी मिर्च एवं मटर पहले से ही विदेश की यात्रा कर रहा है,

कल खुलेगा एपीडा का नया ऑफिस अध्यक्ष एपीडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय एम अंगामुथु करेंगे उदघाटन,

अध्यक्ष एपीडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय एम अंगामुथु एवं कमिश्नर दीपक अग्रवाल बुधवार को हरहुआ रिंग रोड चौराहा सिंधोरा रोड अंडर पास पर काला चावल एवं अन्य क्षेत्रीय चावल के 532 मैट्रिक टन के एक बड़े इंसाइमेंट के 03 बड़े ट्रक लारियों को हरी झंडी दिखाकर दोहा कतर के लिये रवाना किया, इस प्रकार बनारस सहित आसपास जिलों के कृषि उत्पादों को विदेशों में निर्यात करने की मुहिम में बुधवार को एक नई कड़ी जुड़ गयी, इस अवसर पर अध्यक्ष एपीडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय एम अंगामुथु ने कहा कि वाराणसी सहित अन्य आसपास के जिलों में किसानों की पैदावार को लगातार निर्यात करने की पहल हो रही है, इससे उत्तम किस्म की खेती के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी,उन्होंने बताया कि चावल वाहनों के जरिए यहां से गुजरात और फिर वहां पोर्ट से सिप के जरिए कतर जाएगा। एम अंगामुथु ने कहा कि यहां के हार्टिकल्चर के साथ-साथ फ्लावर को भी विदेशों में निर्यात किया जाएगा
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि एपीडा व हॉर्टिकल्चर के माध्यम से किसानों का प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है, ताकि निर्यात के मानकों के अनुरूप किसान अपनी उपज पैदा कर सके, उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे जहां हमारा निर्यात बढ़ रहा हैं, वही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हमारे उपज का उचित व अधिक मूल्य मिल रहा है, क्योंकि क्वालिटी का इंश्योरेंस लोगो को मिल रहा है और बड़े-बड़े स्टोर में हमारे उपज को लेकर लोग जा रहे है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आगामी दिनों में प्रधानमंत्री के लक्ष्य एवं संकल्प के अनुरूप कि किसानों की आय दोगुना करना है के सिद्धि की दिशा में ठोस एवं कारगर प्रयास किया जा रहा है, आने वाले दिनों में वाराणसी के इस पूरे परिक्षेत्र को एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट का व फूड प्रोसेसिंग का बहुत बड़ा हब बनाया जा रहा है, उन्होंने बताया कि चंदौली में गत दो-तीन वर्ष से वहां के किसानों द्वारा नए किस्म के काला चावल का उपज किया जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य दिलाने के लिए एपीडा के माध्यम से विदेशों में निर्यात कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यहां की सब्जी एवं आम भारी मात्रा में विदेशों में निर्यात किया जायेगा, काशी को आने वाले समय में एक्सपोर्ट का बहुत बड़ा हब बनाया जाएगा। जिससे आसपास के रिजन सहित पूर्वांचल के किसानों के उपज को यहां पर हब बनाकर उनके उपज को विदेशो में भेजा जा सके। ताकि किसानों को उनकी उपज का प्रत्येक दशा में उचित मूल्य मिले और उनकी आए दोगुना हो सके, उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार के सहयोग से स्टैंडर्ड स्तर का पैक हाउस वाराणसी में तैयार होगा। जिससे पैकिंग के लिए ग्रेडिंग व सेटिंग के लिए लखनऊ व अन्य जगह किसानों के ऊपर को नहीं भेजना पड़ेगा, उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर छोटा पूरी स्टोर शुरू भी हो गया है तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी से वार्ता चल रहा हैं, शीघ्र ही एक छोटा पैक हाउस लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बनाया जायेगा, उन्होंने बताया कि वाराणसी सहित अन्य आसपास के जिलों में किसानों की पैदावार को लगातार निर्यात करने की पहल हो रही है, इससे उत्तम किस्म की खेती के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। सिर्फ सावा व काला चावल ही नहीं बल्कि आम और हरी मिर्च का निर्यात भी लगातार ही किया जाएगा। इसके पूर्व भी बनारस के आम को निर्यात किया गया था और निश्चित रूप से ही प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप 2022 तक किसानों की आय को दोगुना कर देने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के बारे में विभाग का या बड़ा प्रयास है, उन्होंने बताया कि हाल ही वर्चुअल मीटिंग के दौरान देश के बहुतायत एक्‍सपोर्टरों ने यहां के उत्‍पाद के प्रति खासी दिलचस्‍पी दिखाई थी। काला चावल की डिमांड अस्‍सी टन के आसपास है, उत्‍पादन इस बार ज्‍यादा हुआ है, इस‍लिए डिमांड पूरी करने की पूरी कोशिश हो रही है। लगड़ा आम का क्षेत्रफल इस बार बढ़ाया गया है, क्‍योंकि वाराणसी के लंगड़ा आम की डिमांड ज्‍यादा है। फसल ठीक ठाक रही तो अच्‍छी आमदनी किसानों को होगी। किसानों को अंतरराष्‍ट्रीय मानक के तहत उत्‍पादन करने के साथ ही पैकजिंग आदि के तौर तरीके सीखाने के लिए लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है, निर्यात के क्षेत्र में यह खासा लाभदायक होगा। इसके अलावा निर्यात के मानक को पूरा कर उत्‍पाद करने वाले किसानों के खेतों को अन्‍य किसानों को भी दिखाया जा रहा है ताकि वह जमीन पर उपज को देखकर उसी के अनुसार कार्य कर सकें, एफपीओ के गठन पर भी जोर है। साथ ही लाइसेंस भी जारी किया जाएगा, ताकि वह आगे खुद ही व्‍यापार की दिशा में आगे आएं और अच्‍छा खासा मुनाफा अर्जित कर सकें,
डॉ सी.बी. सिंह (क्षेत्रीय प्रभारी एपीडा) ने बताया कि एपीडा वाराणसी में भी कार्यालय खोलने जा रहा है। एपीडा कार्यालय का उद्घाटन भी 17 दिसंबर 2020 को एपीडा कार्यालय सर्किट हाउस के सामने, कम्पाउंड ऑफ हॉर्टिकल्चर विभाग में होगा,

Post Views: 1,553
Previous Article

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहरी ...

Next Article

आज है पेंशनर्स दिवस, पेंशनरों के समस्याओं ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, मुझे रोकने के लिए, अकबरुद्दीन ओवैसी ने मंच से इंस्पेक्टर को धमकाया,

    November 22, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट (वरुणा जोन) द्वारा 22 उपनिरीक्षको के कार्य क्षेत्र में किया गया बदलाव,

    June 21, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में धारा 144 लागू

    July 17, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सड़क पर भरे सीवर के पानी में पलटा ई रिक्शा, कई महिलाएं घायल

    July 26, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    “कैच द रैन” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    February 25, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    चीन के बदले रूख से इजराइल को मिला बल,चीन ने बोला हमास से अपनी रक्षा करना इजराइल को पूरा अधिकार ...

    October 24, 2023
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट (वरुणा जोन) द्वारा 22 उपनिरीक्षको के कार्य क्षेत्र में किया गया बदलाव,

  • सुर्खियां

    देश और जनता की सेवा के लिए रिक्रूट आरक्षियों को अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय व अपराध) ने दिलाई शपथ,

  • सुर्खियां

    अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.