National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›बीएचयू के वित्ताधिकारी डॉ. अभय कुमार ठाकुर की पुस्तक “स्त्रियों का अमृत महोत्सव कब होगा?” का हुआ लोकार्पण

बीएचयू के वित्ताधिकारी डॉ. अभय कुमार ठाकुर की पुस्तक “स्त्रियों का अमृत महोत्सव कब होगा?” का हुआ लोकार्पण

By Manish Srivastava
January 31, 2022
368
0

“स्त्री को अब भी है अपने अमृत महोत्सव की प्रतीक्षा”

• काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वित्ताधिकारी डॉ. अभय कुमार ठाकुर की पुस्तक “स्त्रियों का अमृत महोत्सव कब होगा?” का लोकार्पण

• ऑनलाइन लोकार्पण व परिचर्चा में देश भर से ख्यातिप्राप्त विद्वानों ने रखे विचार

• नारी विमर्श व संघर्ष पर चुभते हुए प्रश्न उठाती है पुस्तक


वाराणसी। हमें महिला सशक्तिकरण अपने आस पास दिखता अवश्य है, लेकिन क्या हम इसका सही मायने में मूल्यांकन कर पा रहे हैं कि वह सशक्तिकरण सिर्फ सतही तो नहीं है? जहां एक तरफ हम “परिवर्तन संसार का नियम है” का पाठ पढ़ाने वाले सामाजिक ताने बाने को ढोते चले जा रहे हैं, वहीं, उसी समाज में परिवर्तन की बात करने वाली महिला पर ही क्यों सवाल खड़े करने लगते है? ऐसे ही तमाम सवालों का जवाब खोजती परिचर्चा का आयोजन किया गया, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वित्ताधिकारी एवं भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी डॉ अभय कुमार ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक “स्त्रियों का अमृत महोत्सव कब होगा?” के ऑनलाइन लोकार्पण के अवसर पर। वाणी प्रकाशन द्वारा हाल ही में प्रकाशित यह पुस्तक समय और समाज से एक जरूरी हस्तक्षेप की अपेक्षा करती हुई कृति है। पुस्तक की योजना और उसके उद्देश्यों पर अपने संक्षित उद्घाटन वक्तव्य में डॉ. अभय ठाकुर ने बताया कि यह पुस्तक उनके छात्र जीवन से लेकर एक प्रशासनिक अधिकारी तक की यात्रा के विभिन्न पड़ावों का चिंतन है। कोरोना काल में आई त्रासदी और उस दौरान कामगार महिलाओं के लिए उत्पन्न संकटों ने उनका ध्यान इस ओर आकर्षित किया। एक ओर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है वहीं, आज भी एक स्त्री अपने अधिकार के लिए संघर्ष करती है। यह पुस्तक इन्हीं अतंर्विरोधों की एक पड़ताल है। महिला महाविद्यालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, की प्रो. रीता सिंह ने अपने उद्वेलित करने वाले वक्तव्य में इस कृति के महत्व का रेखांकन करते हुए कहा कि इसका शीर्षक एक सवाल है और यह सवाल ठीक वैसा ही है जैसे मानवाधिकारों के बीच में महिला अधिकारों का सवाल खड़ा होता है।

उन्होंने कहा कि स्त्रियों को अपने स्वप्न बदलने होंगे क्योंकि जैसा स्वप्न होगा वैसी वैचारिकी और जैसी वैचारिकी रहेगी समाज वैसा ही बनेगा। स्त्री क्या होना चाहती है इसका फैसला स्त्री स्वयं करेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज के आचार्य डॉ रामेश्वर राय जी ने अपने सुचिंतित वक्तव्य में कृति की एक शानदार समीक्षा रखी और इस पुस्तक को विचारों की एक पोटली बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तक के शीर्षक में जो सवाल निहित है वह परिवर्तन और विकास के दावेदारों से किया गया सवाल है। हैदराबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गजेन्द्र पाठक ने कहा कि अभय जी के लेखन में विजयदेवनारायण साही की चिंतन प्रक्रिया झलकती है। वे उस भूमि से आते हैं जहां गार्गी, मैत्रेई जैसी स्त्रियों ने जन्म लिया है, अतः स्त्री के अधिकारों की बात उनके द्वारा किया जाना स्वाभाविक ही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज की आचार्य डॉ रेणु अरोड़ा ने डॉ अभय ठाकुर जी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक एक सवाल से शुरू होती है और यह सवाल उस बेचैनी की पहली सीढ़ी है कि आखिर यह सब ऐसा क्यों है! वाणी प्रकाशन की ओर से अदिति माहेश्वरी जी ने परिचर्चा में उपस्थिति दर्ज़ की तथा कार्यक्रम का संचालन सुशांत कुमार शर्मा, शोध छात्र, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, ने किया।

Post Views: 410
Previous Article

बापू के बनारस आगमन के जगहों को ...

Next Article

बीएचयू के छात्रों ने सिंह द्वार पर ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा दिव्यांगों के आओ बांटे खुशियां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बने,

    January 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जिला योजना समिति के लिए सदस्यों के निर्वाचन कराने हेतु कार्यक्रम निर्धारित

    August 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने हेतु कमिश्नरेट पुलिस के उच्चाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की,

    August 6, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सिग्राम कंपनी के तत्वावधान मे पीएनयू क्लब में रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन,

    December 24, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    नगर आयुक्त गौरांग राठी मुख्यमंत्री आगमन के चंद घंटे पहले साइकिल से निकले शहर की साफ सफाई व्यवस्था देखने,

    December 21, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ कोरिडोर रैन बसेरा का औचक निरीक्षण कर,लोगों मे कंबल वितरण किया,

    December 21, 2020
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    सिंह द्वार पर आमरण अनशन कर रहे बीएचयू के छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीनेशन से पहले फाइनल ड्राई रन का लिया जायजा,

  • सुर्खियां

    रक्त समूह AB के लोगो को कोविड का जोखिम रक्त समूह O से 152 गुना ज्यादा

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.