National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे मंडुआडीह, प्रयागराज रेलखंड दोहरीकरण के अंतर्गत स्टेशनों पर चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण,

अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे मंडुआडीह, प्रयागराज रेलखंड दोहरीकरण के अंतर्गत स्टेशनों पर चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण,

By Manish Srivastava
January 15, 2021
762
0

वाराणसी
अपर महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे अमित कुमार अग्रवाल अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज मंडुआडीह प्रयागराज रामबाग दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत माधोसिंह, ज्ञानपुररोड रेल खण्ड एवं स्टेशनों पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया । इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री अतुल त्रिपाठी,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/कर्षण श्री पंकज केशरवानी एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट डाइरेक्टर 1 श्री विकास चन्द्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।
अपर महाप्रबंधक श्री अग्रवाल ने माधोसिंह- ज्ञानपुर रोड रेल खण्ड पर चल रहे दोहरीकरण कार्यों की प्रगति देखी । उन्होंने नये आई लैंड प्लेटफार्मों,नई रेलवे लाइनों, नये सिग्नलों ,पॉइंट मशीनों, स्टेशन भवन ,केंद्रीकृत वी.डी.यू. पैनल के संस्थापन को मानक के अनुरूप समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया । इसके साथ ही उन्होंने इस खण्ड पर नान-इन्टरलॉक कार्यों के दौरान इस खण्ड से गुजरने वाली महत्वपूर्ण गाड़ियों के समयपालन को सुनिश्चित करते हुए संरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने का सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया । उन्होंने ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर स्टेशन ओवरलैप के लिए बने सैंडहम्पों को संरक्षा के मानकों के अनुरूप व्यवस्थित करने का निर्देश दिया । इस दौरान अपर महाप्रबंधक श्री अग्रवाल ने उक्त स्टेशनों पर यात्री सुख सुविधाओं,प्रवेश मार्ग एवं सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया और भविष्य में बढ़ने वाली यात्री संख्या के मद्देनजर व्यवस्थित एवं सुविधाजनक तरीके से विकसित करने का निर्देश दिया ।
निरीक्षण के उपरांत अपर महाप्रबंधक श्री अमित कुमार अग्रवाल वाराणसी पहुँचे और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेन्दु सभाकक्ष में मंडलीय अधिकारीयों के साथ वाराणसी मंडल पर चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं के विभिन्न चरणों एवं क्रियान्वयन पर विस्तृत परिचर्चा की । इस दौरान उन्होंने ब्लाक, काशन, प्री नान-इन्टरलॉक एवं नान-इन्टरलॉक कार्यों का समुचित प्रबंधन करने एवं कार्यों के दौरान भी गाड़ियों के समयपालन को ठीक रखने का निर्देश दिया । उन्होंने वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों को कॉन्ट्रैक्ट लेबर,ठेकेदार के लेबर,रेल विकास निगम लिमिटेड अथवा निर्माण संगठन द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों में प्रयुक्त कैजुअल लेबरों का रजिस्ट्रेशन भारत सरकार द्वारा जारी श्रमिक कल्याण पोर्टल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । उन्होंने बताया कि श्रमिकों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा यह स्कीम स्टार्ट की गयी है जिससे श्रमिकों को औसत मजदूरी,बीमा,भविष्य निधि एवं कार्यानुभव आदि का लाभ निश्चितता के साथ मिलता है । इस दौरान उन्होंने रेल विकास निगम लिमिटेड एवं निर्माण संगठन से सामंजस्य स्थापित कर नान-इंटरलॉक एवं ब्लाक समय को कम करने का प्रयास हेतु निर्देश दिया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विजय कुमार पंजियार ,अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा श्री प्रवीण कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन श्री एस.पी.एस.यादव,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.एम.एस.नबियाल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रोहित गुप्ता,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ओ एण्ड एफ श्री अलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरेज&वैगन श्री एस.पी.श्रीवास्तव ,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य श्री ए.के.सक्सेना,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) श्री सत्येन्द्र यादव,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती प्रीति वर्मा,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल एवं वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी उपस्थित थे,
इसके बाद अपर महाप्रबंधक श्री अग्रवाल ने वाराणसी पर स्थापित विक्रेता विकास केंद्र में ’’रिसर्च, डिजाइन एण्ड स्टैण्डर्ड आर्गेनाइजेशन (आर.डी.एस.ओ.), लखनऊ द्वारा अनुमोदित संरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण क्रिटिकल सामानों के स्टालों का निरीक्षण किया । उन्होंने इस केन्द्र में प्रदर्शित सभी सामनों के आर.डी.एस.ओ. स्पेसिफिकेशन, वार्षिक आवश्यकता एवं उनकी दरों को देखा तथा इस केंद्र के माध्यम से नये उद्यमियों को इन सामानों के निर्माण एवं रेलवे को आपूर्ति करने के प्रयासों की सराहना की,

Post Views: 817
Previous Article

जिलाधिकारी ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण, ...

Next Article

जिलाधिकारी को निजी स्कूल संचालकों ने सौंपा ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    शाइन सिटी के जालसाजों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने प्रशस्ति पत्र दे किया सम्मानित,

    November 10, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी जोन के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गण को राष्ट्रपति पदक सहित वीरता ...

    August 15, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बीएचयू छात्रों ने आरक्षण केंद्र की सुविधा को बहाल किए जाने के संबंध में कुलसचिव को ज्ञापन दिया,

    February 3, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोरोना वैक्सीनेशन व रोकथाम के लिए अपर मुख्य सचिव डॉ देवेश चतुर्वेदी ने अधिकारियों संग किया बैठक,

    December 27, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी ए सतीश गणेश कई थाना क्षेत्रों मे सड़कों पर उतर कानून व्यवस्था जांची,

    September 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • Uncategorizedसुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का संभाला कार्यभार,

    December 1, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    जेलों में व्याप्त भ्रष्टाचार, गरीब कैदियों की दयनीय स्थिति, जिम्मेदार कौन, ?

  • क्राइम

    लंका पुलिस ने 7 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, हाईटेक वाहन चोर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर वाहन चोरी किया करते थे,

  • क्राइम

    वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने कुख्यात माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाई कर संम्पत्ति की जप्त,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.