National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›गंगा में लगी सौर ऊर्जा प्रदर्शनी

गंगा में लगी सौर ऊर्जा प्रदर्शनी

By Manish Srivastava
April 2, 2021
432
0

गंगा में लगी सौर ऊर्जा प्रदर्शनी, क्लाइमेट एजेंडा द्वारा सूरज से समृद्धि अभियान का आगाज बोट पर आकर्षक संदेशों के साथ गंगा में लगी सौर ऊर्जा प्रदर्शनी का जिला परियोजना अधिकारी ने किया उदघाटन

सोलर सिटी वाराणसी में सौर ऊर्जा का बढाया जाए इस्तेमाल, गंगा में सौर ऊर्जा प्रदर्शनी से किया जागरूक

सूरज से समृद्धि अभियान के कार्यक्रम में उमड़े युवा, प्रदेश के शहरों को सूरज से रौशन करने की मांग

  • वाराणसी, शुक्रवार 2 अप्रैल। अस्सी घाट स्थित गंगा नदी में एक सौर ऊर्जा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राज्य सरकार द्वारा घोषित सोलर सिटी वाराणसी में गंगा के बीच में आयोजित हुई इस आकर्षक प्रदर्शनी के माध्यम से समाज में सौर ऊर्जा का उपयोग हर क्षेत्र में बढाने और पर्यावरण को सुरक्षित करने का सन्देश प्रसारित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत संस्था क्लाइमेट एजेंडा द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का उदघाटन युपीनेडा के जिला परियोजना अधिकारी श्री रणविजय सिंह जी के द्वारा किया गया। कोविड 19 के सन्दर्भ में सभी दिशानिर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए यह प्रदर्शनी सभी महत्वपूर्ण घाटों पर पहुंची। सूरज से समृद्धि अभियान के बारे में बताते हुए अभियान की प्रमुख एकता शेखर ने बताया “2024 तक देश के सौर ऊर्जा लक्ष्यों की पूर्ति में भरपूर सहयोग के लिए राज्य सरकार ने अपनी सौर ऊर्जा नीति के तहत कई घोषणाएं की हैं। साथ ही, सरकार द्वारा वाराणसी समेत 5 शहरों को सोलर सिटी बनाने की घोषणा भी की गयी है। इस घोषणाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंचे और समाज में सौर ऊर्जा का उपयोग हर स्तर तक संभव हो सके, इसके लिए सूरज से समृद्धि अभियान प्रदेश के 9 शहरों में चलाया जा रहा है. अभियान का एक अन्य प्रमुख लक्ष्य यह भी है कि राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्ष घोषित सोलर सिटी कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण शहरों को भी शामिल किया जाए”। गंगा में नौ नौकाओं पर सुसज्जित इस सौर ऊर्जा प्रदर्शनी को हरी झंडी दिखाते हुए युपीनेडा के जिला परियोजना अधिकारी श्री रणविजय सिंह जी ने कहा “राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है. इसी क्रम में वाराणसी को सोलर सिटी बनाये जाने की घोषणा के अनुरूप काम भी जारी है, लगभग 12 मेगावाट के सोलर रूफ टॉप लगाए जा चुके हैं।” अभियान एवं प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए जिला परियोजना अधिकारी ने कहा “ऐसी आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। नीतिगत घोषणाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुँच सके, इसके लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम से लोगों को जोड़ना बेहद जरुरी हैं।” ज्ञात हो कि जून 2020 में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 5 शहरों को सोलर शहर बनाने की घोषणा की गयी थी. प्रदेश की सौर ऊर्जा नीति के तहत वर्ष 2022 तक दस हज़ार पांच सौ मेगावाट बिजली सौर ऊर्जा से बनाने का लक्ष्य रखा गया है।उपरोक्त लक्ष्य की पूर्ति में अब तक प्रादेशिक स्तर पर कुछ विशेष उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी है. विभिन्न रिपोर्ट में यह साफ़ हो चुका है कि उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हो रही धीमी प्रगति भारत के सौर ऊर्जा लक्ष्यों की पूर्ति में भी बाधक बन रहा है. ऐसे में, यह आवश्यक है कि लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ जैसे बड़े शहरों को भी सोलर सिटी की सूची में शामिल किया जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सानिया अनवर, सुनील कुमार, तबस्सुम, राज अभिषेक, रितेश द्विवेदी, दीपक राजगुरु, धनञ्जय, मुकेश उपाध्याय, दिवाकर, रवि शेखर समेत सैकड़ों की संख्या में युवक युवतियां शामिल रहे।
Post Views: 503
Previous Article

एसपी सिटी के दिशा निर्देश पर सारनाथ ...

Next Article

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी छठ पर्व सहित आगामी आने वाले त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के साथ ...

    November 9, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    वाराणसी के जिला न्यायाधीश जयप्रकाश तिवारी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किये गये,

    September 27, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी समस्या व टीम 9 के अधिकारियों संग बैठक की,

    September 7, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य किया जायेगा,सरकार शासन का आभार व्यक्त करता हूं- डीजीपी उत्तर प्रदेश

    February 1, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुस्लिम महिलाओं ने खेली गुलाबों और गुलालों वाली होली

    March 26, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सांसदों के निलंबन को लेकर सोनिया गांधी कांग्रेस व विपक्षी सांसदों के साथ गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया,

    December 20, 2023
    By Manish Srivastava

You may interested

  • विश्वविद्यालय

    राष्ट्रीय युवा संगीत सम्मेलन की 60 वीं कड़ी का हुआ आयोजन

  • सुर्खियां

    अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनता की समस्या सुनी गयी,

  • सुर्खियां

    जहां-जहां से गुजरेंगे कांवड़िए, वहां-वहां दुकानों पर नाम लिखना जरूरी-यूपी सरकार का एलान

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.