National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›विशाल भारत संस्थान द्वारा मनाया गया सुभाष चन्द्र बोस का जन्मोत्सव

विशाल भारत संस्थान द्वारा मनाया गया सुभाष चन्द्र बोस का जन्मोत्सव

By Manish Srivastava
January 23, 2022
285
0

काशी में है नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का मंदिर, राष्ट्रदेवता के रूप में पूजे जाते हैं सुभाष चन्द्र बोस

11 वैदिक ब्रह्मणों के वैदिक मंत्रों से गूंजा सुभाष मंदिर, 125 जातियों के लोग हुए सम्मानित

दुनियां के पहले एवं इकलौते सुभाष मंदिर में विशाल भारत संस्थान द्वारा मनाया गया भव्य जन्मोत्सव

वैदिक मंत्रों, 23 किलो का फूलों का हार, 125 लड्डू एवं 125 दीपों के साथ की गई राष्ट्रीयदेवता सुभाष की अराधना


वाराणसी। अखण्ड भारत की आजादी और देशप्रेम के प्रकट राष्ट्रदेवता सुभाष चन्द्र बोस का विश्व का पहला और इकलौता मंदिर लमही के इन्द्रेश नगर में प्रतिष्ठित है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पर विशाल भारत संस्थान ने सुभाष भवन और सुभाष मंदिर में विशेष पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया। सुभाष अब केवल महानायक नहीं रहे, बल्कि दुनियांभर के सुभाषवादी उन्हें राष्ट्रदेवता के रूप में पूजते हैं। सुभाष मंदिर में केवल 23 जनवरी को भीड़ नहीं लगती, बल्कि सुबह–शाम आरती, भारत माता की प्रार्थना एवं विधिवत पूजा की जाती है। सुभाष मंदिर में दर्शन करने वालों की भी भीड़ लगती है और गर्भवती महिलाएं सुभाष का दर्शन कर अपने बच्चों को देशभक्त बनाने की कामना करती हैं। लाल रंग की सीढ़ी क्रांति का प्रतीक है, सफेद रंग का चबूतरा शांति का प्रतीक है, काले ग्रेनाइट की सुभाष की प्रतिमा शक्ति का प्रतीक है और सुनहरा छत्र समृद्धि का प्रतीक है। नेताजी सुभाष की प्रतिमा को गौर से देखें तो उनके हाथ में अखण्ड भारत का नक्शा है जिसे हर भारतवंशी प्राप्त करना चाहता है। नेताजी सुभाष के प्रकट उत्सव को मनाने के लिए सनातन धर्म के सिर्फ धर्म के शीर्ष धर्मगुरूओं काशी और अयोध्या महंतों एवं संतों के साथ 11 वैदिक ब्राह्मणों ने सुभाष मंदिर को वैदिक मंत्रों से गुंजायमान कर दिया। 21 मठों के मठाधीशों ने सुभाष की पूजा कर देश प्रेम को धर्म से ऊपर होने का संदेश दिया। सुभाष महोत्सव के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार, पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास, सुभाष मंदिर की पुजारी खुशी रमन भारतवंशी एवं सुभाष मंदिर के संस्थापक डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने 30 किलो के फूलों का हार नेताजी सुभाष को समर्पित किया। जैसे ही फूलों का हार गले में डाल जा रहे था, वैदिक मंत्रों से वातावरण गूंज उठा। पंडित श्रीराम शास्त्री ने विधि विधान से पूजन कराया। आजाद हिन्द सरकार के राष्ट्रगान ‘शुभ सुख चैन की बरखा बरसे’ गाकर अखण्ड भारत की सीमाओं की पुनर्वापसी तक संघर्ष करने का संकल्प और सुभाष की कसम ली गयी। देशभक्ति संगीत से सुभाष भवन का नजारा ऐसा बना, जैसे हम आजादी के दौर में सुभाष को चलते फिरते महसूस कर रहे हों।


विशाल भारत संस्थान ने आज ऐतिहासिक फैसला करते हुए राष्ट्रदेवता सुभाष चन्द्र बोस के विचारों को धरातल पर प्रतिस्थापित किया। अपने पूर्वजों की परम्पराओं के अनुसार काम करने वाली 125 जातियों के लोगों को शॉल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेताजी सुभाष धर्म जाति क्षेत्र भाषा से हमेशा ऊपर रहे हैं। देश के प्रत्येक हिस्से में सुभाष के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। 125 लोगों में 21 मठों के मठाधीश, धर्माचार्य शामिल थे इनमें प्रमुख रूप से अयोध्या के शम्भु देवाचार्य, पातालपुरी मठ के महंत बालक दास, महंत अवध बिहारी दास, महंत महावीर दास, महंत सर्वेश्वर शरण दास, महंत श्रवण दास, महंत उमेश दास, महंत अवध किशोर दास, कोतवाल विजय राम दास आदि थे।
पत्रकारिता के क्षेत्र नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार 2022 से वरिष्ठ पत्रकार स्नेह रंजन को एवं गौ सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले रायपुर छत्तीसगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता अंकित द्विवेदी को मुख्य अतिथि इन्द्रेश कुमार ने सम्मानित किया। अजय भाई को देश सेवा सम्मान मिला। अपने पूर्वजों का काम करने वाली माली, मुसहर, गड़ेरिया, नोनियां, सैनी, दुसाध, पासी, पठान, धुनियां, किन्नर, नट, डोम, कुर्मी, सोनकर, बिन्द आदि 125 जातियों के लोगों को विशाल भारत संस्थान नेताजी सुभाष चन्द्र बोस देश सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
पंडित गोपाल त्रिपाठी ने सुभाष चन्द्र बोस पर बने गीत को गाकर सबका मन मोह लिया बच्चों ने सुभाष कथा का मंचन किया और ‘कदम कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा यह जिंदगी है कौम की दूकान पर लुटाए जा’ गीत पर मार्च पास किया गया। नजारा सुभाषमय था, चारों तरफ सुभाष दिख रहे थे।


मुख्य अतिथि इन्द्रेश कुमार ने कहा कि आज कांग्रेस को शर्म आ रही होगी कि यह सुभाष बाबू को 1945 में दरकिनार कर दिया। आज वह राष्ट्रदेवता के रूप में पूजे जा रहे हैं। सारे भारतवासियों का सर सुभाष के सामने नतमस्तक है। हर भारतवासी आजादी के लिए सुभाष का ऋणी है। तभी तो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष की प्रतिमा लगाकर देश को सम्मान दिलाया। पहली बार देश ने अपने महानायक को पूर्ण सम्मान दिया है। विशाल भारत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि 2023 से नेताजी सुभाष के नाम पर 21000 रूपये का नगद पुरस्कार देश सेवा करने वाले किसी भी भारतीय नागरिक को दिया जाएगा। सुभाष भवन की स्थापना असम, नागालैंड और उड़ीसा में की जाएगी। नेताजी के नाम पर बनने वाले सुभाष भवन में सभी धर्म जातियों के लोग एक साथ रहेंगे, जैसे काशी के सुभाष भवन में रहते हैं।


इस कार्यक्रम में डा० निरंजन श्रीवास्तव, दिनेश चौधरी, ज्ञान प्रकाश, तपन कुमार घोष, दिलीप सिंह, अंजलि यादव, शिवेन्द्र सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव, कुंअर नसीम रजा खान, चुन्नू साई जी, अर्चना भारतवंशी, नजमा परवीन, नाजनीन अंसारी, डा० मृदुला जायसवाल, संजु गोड, निधि राय, लक्ष्मी, अल्का, रिद्धि शाह, इली भारतवंशी, खुशी भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, धनंजय यादव, अनूप कुमार गुप्ता भारतवंशी, धर्मेन्द्र नारायण, डी०एन० सिंह, डा० भोलाशंकर आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Post Views: 315
Previous Article

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का हुआ उद्घाटन

Next Article

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    करंट की चपेट में आने से मवेशी की मौत

    July 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    95 बटालियन व सामाजिक संस्था द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान मे मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने लिया हिस्सा,

    April 18, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    12 दिवसीय काशी तमिल संगमम 2. का आयोजन 17 दिसम्बर से शुरू होगा,

    December 2, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    होमगार्ड विभाग में 4.24 करोड़ के घोटाले मामले मे डीजी होमगार्ड ने पुलिस कमिश्नर को गैंगस्टर के लिए लिखा पत्र,

    November 24, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मास्क बाटकर चलाया गया कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान

    March 22, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    करपात्र प्राकट्योत्सव का हुआ शुभारंभ

    August 7, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    देव दीपावली दृष्टिगत पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा घाटों पर पैदल भृमण कर सुरक्षा व्यवस्था जांचा गया,

  • सुर्खियां

    राजातालाब तहसील पर उप जिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्याएं,

  • सुर्खियां

    धूप लेने मात्र से ब्लैक फंगस हो जाती है हवा, कई और रोगों का भी है धूप दवा,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.