दुर्गापूजा महोत्सव सुरक्षा दृष्टिगत पुलिस प्रशासन हुआ एलर्ट, सुशांत गोल्फ सिटी थाने मे पुलिस प्रशासन ने आयोजक कर्ताओं के साथ की बैठक,
एसीपी गोसाईगंज के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के दुर्गापूजा कार्यक्रम के आयोजक कर्ताओं के साथ बैठक कर सुरक्षा से सम्बंधित बिंदुओं पर विस्तार से बात कर सभी के विचारों को सुन किसी भी प्रकार के अनहोनी से बचाव के नियमो को बताया,
थाना प्रभारी ने बताया की
किसी भी स्थिति में प्रशासन से बिना परमिशन लिए कोई भी दुर्गापूजा कार्यक्रम कहीं भी आयोजित नहीं कर पाएंगे
घंटो चले बैठक मे एसीपी ऋषभ यादव एवं थानाप्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम करने का आयोजकों को निर्देशित किया गया,
पुलिस द्वारा डांडिया एवं रंगारंग कार्यक्रम कराने वाले लोगों से उपस्थित होने वाले लोगों की संख्या की जानकारी आयोजकों से लिया गया,
पुलिस प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार के सहयोग का आश्वासन देते हुए सभी थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारियों का मोबाइल नंबर भी बैठक मे आये सभी सदस्यों को दिया ताकि किसी भी प्रकार की मदद किसी भी स्थिति में पुलिस प्रशासन कर सके,बैठक मे विनोद कुमार पांडे सहित थाना क्षेत्र के सभी चौकी इंचार्ज बैठक मे रहे उपस्थित,