National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

By Manish Srivastava
February 28, 2021
512
0

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

गत 4 वर्षों में संचारी रोगों में 75 फीसदी व इससे होने वाली मृत्यु में 95 फीसदी की कमी आयी- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रदेश में कोरोना न्यूनतम स्तर पर- मुख्यमंत्री

कोरोना वैक्सीन अब सरकारी अस्पताल के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी उपलब्ध होगी

प्रदेश संचारी रोगों से बहुत जल्दी पूर्णतः मुक्त होगा- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का अवलोकन किया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में भर्ती मरीजों से हाल जाना

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड हस्तगत किए

गांवों में संचारी रोगों से बचाव की जागरूकता, सचल चिकित्सा इकाई वाहनों व फागिंग मशीन वाहनो, एंटी लार्वा स्प्रे टीमों को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर गांवों को रवाना किया

वाराणसी, रविवार 28 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का अवलोकन किया तथा 1 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संचारी रोगों से बचाव की जागरूकता हेतु गांवों में स्वास्थ्य सेवा के लिए सचल चिकित्सा इकाई वाहनों, फागिंग मशीन वाहनों, एंटी लार्वा स्प्रे टीमों को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के जनरल वार्ड में जाकर मरीजों को देखा एवं उनके परिजनों रूमा पांडेय एवं मनोरमा से बात की। आयुष्मान मेले में आयी रीना देवी व उषा देवी से गोल्डन कार्ड होने की पूछताछ की।


संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गत 04 वर्षों में संचारी रोगों में 75 फ़ीसदी की कमी तथा इससे होने वाली मौतों में 95 फ़ीसदी की कमी आई है। प्रदेश बहुत जल्द संचारी रोगों से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान है और इसका शुभारंभ का दिन विशेष है। अभी से तैयारी होगी तो आगे गर्मी-बरसात में तमाम बीमारियों से बचाव का अवसर मिलता है। गत वर्ष 2020 से सरकार ने सुनिश्चित किया था कि प्रदेश के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेला होगा। यह आम जनजीवन में आरोग्यता प्रदान करने हेतु विशेष अभियान है। इसकी 6-7 मेले हो पाए थे।

जिसमें 30 लाख से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिया गया। फिर कोरोना ने दस्तक दी, जिससे कार्यक्रम स्थगित हुआ। अब पुनः प्रभावी रूप से क्रियान्वित हो रहा हैं। प्रदेश ने कोरोना को मात दी। प्रदेश में कोरोना न्यूनतम स्तर पर है। देश में दो वैक्सीन आ गई है, जो कल से सरकारी अस्पताल के साथ-साथ प्राइवेट अस्पताल में भी उपलब्ध होगी। इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया। कोरोना से देश-प्रदेश सुरक्षित है। अब उन तमाम बीमारियों यथा-दिमागी बुखार, संचारी रोग के खिलाफ हम बढ़ रहे हैं। पहले प्रति वर्ष इन रोगों से हजारों लोग संक्रमित होते थे तथा सैकड़ों मौतें होती थी। जिस पर पूर्व में लंबे समय से ध्यान नहीं दिया गया। वर्तमान सरकार ने अंतर विभागीय समन्वय से 2017 से जेई टीकाकरण अभियान चलाकर इंसेफलाइटिस से बचाव का काम प्रारंभ किया और इसके अच्छे परिणाम सामने आए। बीमारियों में 75 फीसदी तथा मौतो में 95 फ़ीसदी की कमी आई। शीघ्र ही हम संचारी रोगों से पूर्णतः नियंत्रण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विषाणु जनित बीमारियां खुले में शौच, गंदगी व पेयजल से सामान्यतः होती है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में घर-घर शौचालय बनने में सफलता मिली। अब जल जीवन मिशन में हर घर नल योजना क्रियान्वित की गई है। गांवो में सामुदायिक शौचालय बन रहे हैं, जिसमें गांव की ही महिला को रोजगार दिया जा रहा है। व्यापक स्तर पर स्वच्छता कार्य हुए। यह बीमारियों से बचाव के सर्वोत्तम उपाय हैं। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जाचों की व्यवस्था है। विशेषज्ञ डॉक्टर रहते हैं। परिवार कल्याण, पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रम होते हैं। लोगों को भलीभांति स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

आयुष्मान भारत में 5 लाख रुपये तक चिकित्सा लाभ है। गोल्डन कार्ड बनवाना व अन्य जरूरी जानकारी नागरिकों को दी जाती है। मिशन इंद्रधनुष, खुशहाल परिवार दिवस, मातृत्व वंदना दिवस इनसे जुड़कर महिलाओं, बच्चों, परिवार को स्वास्थ्य जीवन की जानकारी व जागरूकता हो रही है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अभियानों से जुड़े संगठनों, संस्थाओं, नागरिकों को साधुवाद देते हुए सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचने को प्रेरित किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश से संचारी रोग उखाड़ फेंकने में सफल होंगे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरा, संगीता, अनुज, सुनील व जयप्रकाश को अपने हाथों गोल्डन कार्ड वितरित किए। मंत्री अतुल गर्ग ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री अनिल राजभर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीवी सिंह सहित अन्य अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, जन सामान्य उपस्थित थे।

Post Views: 611
Previous Article

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हो ...

Next Article

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को किया सम्बोधित

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    गुरु रविदास जयंती मद्देनजर चला स्वच्छता अभियान,

    February 16, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण: बीएचयू के अध्ययन से और मज़बूत हुई अवधारणा

    January 23, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जिलाधिकारी ने रामयत्न शुक्ल को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,

    February 9, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जिले में मंगलवार से चलाया जाएगा वृहद टीकाकरण अभियान

    August 2, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस त्योहारों के मद्देनजर पूजा आयोजकों संग बैठक कर दालमंडी क्षेत्र में चाइनीज माझा की चेकिंग की,

    July 4, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शौर्य दिवस मनाया गया,

    April 9, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    अग्निशमन सुरक्षा दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने होटल सहित कई रिहायशी अपार्टमेंट को भेजा नोटिस,

  • धरोहर

    गोस्वामी तुलसीदास जी की मनाई गई पुण्यतिथि

  • रोजगार

    कृषि निर्यात में गुणवत्तापूर्ण उपज की भूमिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.