National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के अंतर्गत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित,

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के अंतर्गत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित,

By Manish Srivastava
November 21, 2026
3
0

लखनऊ में होगा देशभर की प्रतिभाओं का सम्मान,

सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के 6 मेधावी प्रशिक्षार्थियों को भी मिलेगा सम्मान,

राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार 21 नवंबर को पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इनमें 37 प्रशिक्षार्थी अखिल भारतीय शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) और 15 प्रशिक्षार्थी शिल्पकार अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। समारोह में उत्तर प्रदेश के छह मेधावी प्रशिक्षार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें तीन सीटीएस और तीन सीआईटीएस प्रशिक्षार्थी शामिल हैं। वहीं, कार्यक्रम में 52 अवार्डीज के अलावा 4200 ट्रेनीज और 209 ट्रेनर्स भी शामिल रहेंगे।

राष्ट्रीय समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित, प्रदेश के लिए गौरव की बात

खास बात यह है कि वर्ष 2022 से 2025 तक लगातार चार वर्षों तक नई दिल्ली में आयोजित हुआ यह राष्ट्रीय समारोह पहली बार देश की राजधानी से बाहर आयोजित किया जा रहा है और इसकी मेजबानी उत्तर प्रदेश को मिली है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री जयंत चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशभर में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले 52 मेधावी प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। लखनऊ में पहली बार इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और इससे युवाओं को कौशल प्रशिक्षण अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की नई प्रेरणा मिलेगी।

छह यूपी के युवा, 52 राष्ट्रीय प्रतिभाएं

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले 52 प्रशिक्षार्थियों में उत्तर प्रदेश के छह युवाओं का चयन राज्य में कौशल प्रशिक्षण की उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है। इनमें अलीगंज (लखनऊ) के तीन सीआईटीएस टॉपर्स के अतिरिक्त तीन सीटीएस प्रशिक्षार्थी भी शामिल हैं। इस तरह प्रदेश के युवा न केवल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

लखनऊ के तीन प्रशिक्षार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा सफलता का इतिहास

लखनऊ के अलीगंज स्थित प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र के तीन प्रशिक्षार्थियों की उपलब्धि इस समारोह में प्रदेश के लिए विशेष आकर्षण होगी। अलीगंज स्थित प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र वर्ष 2015 से उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन संचालित है। संस्थान सीआईटीएस योजना के तहत वर्तमान में 23 व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। संस्थान की उपलब्धियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रशिक्षण वर्ष 2024-25 में 10 व्यवसायों के कुल 19 ऑल इंडिया टॉपर्स में से 16 प्रशिक्षार्थी इसी संस्थान के थे। इसी तरह प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 में 19 व्यवसायों के कुल 38 ऑल इंडिया टॉपर्स में से 34 प्रशिक्षार्थी इस संस्थान से संबंधित रहे।

Post Views: 4
Previous Article

गोमाता’ की आराधना के पावन पर्व ‘गोपाष्टमी’ ...

Next Article

प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ दौरे से पहले ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    विदेशी फंडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ रद्द की FIR और ED केस,

    June 16, 2026
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    शहर के विभिन्न इलाकों में स्थापित किया गया वीणा वादिनी का प्रतिमा

    February 6, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों के संबंध में बैठक की,

    October 7, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने मनाया संस्थापक निदेशक पद्मश्री प्रो. केएन उडुप्पा का जन्म शताब्दी समारोह

    July 31, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    प्रशांत सिंह अटल की माँ के त्रयोदशी मे मुख्यमंत्री सहित श्रद्धांजलि देने वालों का उमड़ा अपार जन सैलाब,

    May 8, 2026
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    केसीआरसी के अधिकारियो ने सामान्य व्यक्ति को सहायता पहुंचाने पर दिया जोर

    April 23, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने लक्सा थाने का निरीक्षण कर हिस्ट्रीशीटरो की गिरफ्तारी में तेजी लाने का दिया निर्देश,

  • संस्कृति

  • क्राइम

    अवैध शराब कारोबारी गैंग को आबकारी विभाग व थाना सिहानी गेट की संयुक्त टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृतिसुर्खियां

    गोमाता’ की आराधना के पावन पर्व ‘गोपाष्टमी’ की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

    पाप, ताप और संताप को हरने वाली, सनातन संस्कृति की संवाहिका गोमाता हमारी आस्था, श्रद्धा और भारतीय जीवन-परंपरा का अभिन्न अंग हैं। गोमाता का संरक्षण और संवर्धन डबल इंजन सरकार ...
  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.