National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों के संबंध में बैठक की,

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों के संबंध में बैठक की,

By Manish Srivastava
October 7, 2021
452
0

वाराणसी

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों के संबंध में बैठक की,

वाराणसी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के उपाध्यक्ष बब्बन रावत ने गुरुवार को राइफल क्लब सभागार में अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों के संबंध में बैठक की।
बैठक में बताया गया कि पंचायत राज विभाग द्वारा जनपद में कुल 1323 सफाई कर्मी नियुक्त हैं। जिसमें 1250 कर्मी ग्रामों में तैनात हैं तथा 73 कर्मी विभिन्न कार्यों यथा-कोबिड कमांड कंट्रोल, कंप्यूटर कार्य, चुनाव के कार्यों में लगे हैं। शासनादेश के अनुरूप 10 वर्ष पूर्ण पर 258 सफाई कर्मी का स्थानांतरण हुआ है। विभिन्न कारणों के दृष्टिगत 20 को छोड़कर सभी कर्मियों को एसीपी का लाभ दिया गया है। वर्तमान में 10 सफाई कर्मी निलंबित हैं। कोई महिला कर्मी अपने निवास से 5-10 किलोमीटर की परिधि से बाहर तैनात नहीं है। जनपद में कोई शुष्क शौचालय नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मियों को नगर निगम की भांति जाकेट, बूट, ग्लब्स हेतु कार्यवाही की जा रही है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि सीवर सफाई मैनुअल नहीं होती है, मशीनरी सिस्टम से कराई जाती है। बड़े नाले भी मशीनरी सिस्टम से साफ होते हैं। छोटी नाले 3 फीट गहराई तक मैनुअल साफ होते हैं। जिन्हें कर्मी बूट, ग्लब्स आदि सुरक्षा उपकरणों के साथ साफ करते हैं। सफाई कर्मियों का इपीआई, इएसआई जमा हो रहा है।ठेका व आउटसोर्स से काम करने वाले सफाई कर्मियों को दैनिक 349/- रुपए प्रतिदिन के हिसाब से माह के पूरे 30 दिन की धनराशि दी जाती है तथा साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था रखी गई है। साप्ताहिक अवकाश मयवेतन का रहता है। बैठक में रामनगर व गंगापुर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के संबंध में रिपोर्ट ली गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि स्वतःरोजगार योजना क्रियान्वित है। जिसमे दुकान, सिलाई मशीन, आटा चक्की आदि हेतु ऋण अनुदान का प्रावधान है। सफाई कर्मी इसका लाभ लें। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी के प्रतिनिधियों ने समस्याएं रखी। जिन्हें उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि सफाईकर्मी पर्यावरण रक्षक हैं। देश के प्रधानमंत्री सफाई कर्मियों को बहुत सम्मान देते हैं। वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है। किसी सफाईकर्मी के साथ कभी भी अमर्यादित व्यवहार नहीं होना चाहिए। बैठक से पूर्व उपाध्यक्ष ने दुर्गाकुंड स्थित सफाईकर्मी बस्ती का भ्रमण कर लोगों से वार्ता की।

Post Views: 514
Previous Article

प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेशों व पैंतीस ...

Next Article

अवैध शराब कारोबारी गैंग को आबकारी विभाग ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 सदस्य का होगा निर्वाचन में

    February 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    रविदास जयंती पर कराएं जा रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन

    February 27, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा आम आदमी पार्टी के नेताओं ने किया प्रदर्शन,

    December 5, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सर्वेश्वरी समूह बाबा कीनाराम स्थल के मंत्री उदयभान अब नहीं रहे,

    December 14, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सुरक्षा एवं किराया लगने दृष्टिगत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने बीएचयू विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा,

    June 13, 2026
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पोस्टर बनाकर ओलिंपिक खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

    July 29, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने हेतु कमिश्नरेट पुलिस के उच्चाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की,

  • क्राइम

    कैंट पुलिस ने चोरी के आभूषण के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

  • सुर्खियां

    गंगामित्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.