National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
विश्वविद्यालय
Home›विश्वविद्यालय›“सनातन उत्सवों की वैज्ञानिकता” विषय विशिष्ट व्याख्यान का हुआ आयोजन

“सनातन उत्सवों की वैज्ञानिकता” विषय विशिष्ट व्याख्यान का हुआ आयोजन

By Manish Srivastava
February 20, 2021
457
0

“सनातन उत्सवों की वैज्ञानिकता” विषय विशिष्ट व्याख्यान का हुआ आयोजन

आज का विज्ञान केवल प्रत्यक्ष ज्ञान है, जिसका परीक्षण किया जा सकता है। किन्तु वैदिक विज्ञान में ज्योतिष समाहित : कृष्ण कुमार पाण्डेय

वाराणसी, शनिवार 20 फरवरी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के वेद विज्ञान अनुसन्धान केन्द्र द्वारा आयोजित विशिष्ट व्याख्यान के 38 वें सोपान में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध विद्वान् प्रो. कृष्ण कुमार पाण्डेय, अध्यक्ष प्राचीन भारतीय विज्ञान – मानव शास्त्र संकाय,कविकुलगुरू कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक, नागपुर (महाराष्ट्र) थे। उन्होंने “सनातन उत्सवों की वैज्ञानिकता” विषय पर अपना विचार श्रोताओं के सम्मुख रखा। प्रो.पाण्डेय ने बताया कि आज का विज्ञान केवल प्रत्यक्ष ज्ञान है, जिसका परीक्षण किया जा सकता है। किन्तु वैदिक विज्ञान में ज्योतिष समाहित है। जिसका आधार गणना है, वह निश्चित रूप से विज्ञान सम्मत है। सनातन उत्सव अवश्य ही विज्ञान सम्मत हैं क्योंकि जो हम नहीं जानते उसे यह नहीं कह सकते हैं कि वह असत्य है। सनातन का उद्देश्य जीवन का उत्कर्ष मात्र है । इसमें हमारे चारों पुरुषार्थ समाहित हो जाते हैं। हमारे उत्सव ही हमारे मनोविनोद के लिए ,आशावादी जीवन के लिए, सद्व्यवहार के लिए अत्यन्त आवश्यक है। व्याख्यान के क्रम में उन्होंने बताया कि हमारे पर्व और त्योहार अर्थात् तिथि और वार का प्रायः प्रयोग होता है किन्तु अपेक्षाकृत नक्षत्र आदि का प्रयोग कम किया जाता है। प्रोफेसर पाण्डेय ने इसी क्रम में कहा कि धार्मिकता मनुष्य मात्र को मनुष्य बनाती है, इससे परस्पर सद्भाव, प्रकृति के प्रति उत्तम विचार उत्पन्न होता है क्योंकि सभी पर्वों का उद्देश्य सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय है । यही पर्व वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा को चरितार्थ करने में सहायक हैं। शास्त्रों में सनातन परम्परा से चली आ रही है, ज्योतिष शास्त्र गणित शास्त्र कहा जाता है। हमारे पर्व अमुक दिन में, अमुक तिथि में क्यों होता है, इसका भी विशेष कारण है। व्याख्यान के क्रम में प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि हम होली का त्यौहार सेवा के लिए, दीपावली का त्यौहार धन की वृद्धि के लिए और विजयादशमी का त्यौहार विजय प्राप्ति के लिए, श्रावणी का त्यौहार आध्यात्मिकता को बढ़ाने के लिए मनाते हैं क्योंकि हमारे यहां पर्व एवं उत्सवों का बहुत महत्व है। उन्होंने यह भी बताया कि चार धाम की यात्रा-पूर्व में जगन्नाथ धाम वानप्रस्थी के लिए तथा आध्यात्मिक कामनाओं की प्राप्ति के लिए होता है। इसी प्रकार पश्चिम में गृहस्थ के लिए, उत्तर में बद्रीनाथ धाम और दक्षिण में रामेश्वरम मोक्ष के लिए निर्धारित है।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि चार पर्व अर्थात् महाकुंभ के लगने का आधार खगोलीय है, क्योंकि महाकुंभ नासिक में सूर्य चंद्र और गुरु के एक राशि में आने पर होता है ।जिसमें सूर्य अग्नि तत्व, चंद्रमा मन तत्व और गुरु जीवन तत्व के रूप में होता है। इसी प्रकार दूसरा पर्व या महाकुंभ हरिद्वार में, तीसरा प्रयाग में और चौथा उज्जैन में होता है। व्याख्यान की अध्यक्षता कुलपति आचार्य राजाराम शुक्ल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन एवं संयोजन केन्द्र के निदेशक प्रो. महेन्द्र पाण्डेय, मंगलाचरण एवं स्वागत डॉ.मधुसूदन मिश्र और सह संयोजन व संचालन डॉ. सत्येन्द्र कुमार यादव ने किया। उस दौरान प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो.रामपूजन पाण्डेय, प्रो.हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो.रमेश प्रसाद, प्रो.अमित शुक्ल, प्रो. ब्रजभूषण ओझा, डॉ.शरद नागर, डॉ.विजय शर्मा, डॉ. राजा पाठक, डॉ.कुंजबिहारी सहित सभी आचार्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Post Views: 513
Previous Article

भाजपा महानगर की बैठक में विद्यापीठ छात्र ...

Next Article

शाकंभरी कांप्लेक्स के पास बनेगा वाहन पार्किंग ...

Related articles More from author

  • विश्वविद्यालय

    भारत में 30 मिलियन आबादी न्यूरोलॉजीकल डिसऑर्डर से है प्रभावित

    July 30, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    समन्वित ग्रामीण विकास केंद्र में कार्यशाला का हुआ आयोजन

    February 3, 2022
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    दीक्षांत समारोह में ए ग्रेड का तलमा बचाने में जुटा संपूर्णानंद प्रशासन

    February 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    आईआईटी (बीएचयू) के शोधकर्ता ने हथकरघा बुनकरों के लिए तैयार की एक एर्गाेनोमिक कुर्सी

    August 6, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    बीएचयू के 69 छात्रों का प्रथम चरण में हुआ कैंपस चयन

    February 19, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    एनएसएस स्वंसेविकाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    March 22, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    दशाश्वमेघ घाट पर लगाया गया चेंजिंग रूम व अर्पण कलश,

  • राजनीति

    मन की बात करता हूं तो लगता है आप सबके परिवार का सदस्य हूं और आप सभी के बीच में उपस्थित हूं -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री ने एक घंटे में चालीस हजार रोटी,1600 लीटर दाल, एक कूकर मे 140किलो चावल पकाने वाली मशीन का किया उद्धाटन,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.