National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
विश्वविद्यालय
Home›विश्वविद्यालय›भारत के सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण- अमीरचंद, राष्ट्रीय महामंत्री, संस्कार भारती

भारत के सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण- अमीरचंद, राष्ट्रीय महामंत्री, संस्कार भारती

By Manish Srivastava
August 3, 2021
563
0

भारत के सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण- अमीरचंद, राष्ट्रीय महामंत्री, संस्कार भारती

वाराणसी मंगलवार 3 अगस्त। उक्त बातें संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा संगीत सम्मेलन की 61वीं कड़ी के उद्घाटन के अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। काशी हिंदू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम और भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा संगीत सम्मेलन की 61 वीं कड़ी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा संगीत सम्मेलन की इस कड़ी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की समृद्धि के लिए वहां के युवा वरदान होते हैं और युवाओं को सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर हम उस राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले जा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गंधर्व मंडल मुंबई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस सांगर ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता अरुणोदय विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश के कुलपति प्रोफेसर बीएन शर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने में सफल हो रहा है। आरंभ में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम और अमृत महोत्सव कार्यक्रम के विविध पक्षों पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बीएचयू संगीत व मंच कला संकाय के प्रोफ़ेसर ज्ञानेश चंद पांडे ने भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली के युवा युवा कलाकार घनश्याम चंद्र द्वारा राग मधुवंती में शहनाई वादन से हुआ। उन्होंने अपने शहनाई वादन का समापन बनारसी कजरी धुन से किया। पुणे की युवा कलाकार आकांक्षा केलकर ने एकल हारमोनियम वादन की प्रस्तुति की। इनके साथ तबले पर संगत संगति प्रख्यात तबला वादक अमित जोशी ने किया। कार्यक्रम का समापन कोलकाता के युवा कलाकार अनंत चटर्जी द्वारा प्रस्तुत राग मेघ में शास्त्रीय गायन से हुआ। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोकगीत कलाकार पंडित रामदयाल शर्मा, जोधपुर के लोक संगीत कलाकार पंडित सतीश बोहरा, राष्ट्रीय संगीत के परिवार के महानिदेशक पंडित देवेंद्र वर्मा, आकाशवाणी पटना के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक त्रिपुरारी कांत शर्मा, आकाशवाणी रांची के कार्यक्रम अधिशासी मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ मोनिका अरोरा, पंडित योगेंद्र मिश्रा, डॉ सरस्वती रुद्रा, डॉ शिप्रा सहित अनेक अतिथि गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ बाला लखेंद्र ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अरुणोदय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ पंकज अरोड़ा ने किया।

Post Views: 626
Previous Article

इंडियन रोटी बैंक ने कमजोर जरूरत मंद ...

Next Article

आईएमएस बीएचयू कोे मिला देश का दूसरा ...

Related articles More from author

  • विश्वविद्यालय

    आईआईटी में टेकनेक्स-21 (ऑनलाइन) का शुभारंभ शुक्रवार से

    April 1, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    समन्वित ग्रामीण विकास केंद्र में कार्यशाला का हुआ आयोजन

    February 3, 2022
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    March 26, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    शोध और नवाचार से होगा संस्थान और समाज का विकास – प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन

    August 16, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    मोबाइल बताएगा योग करने का सही तरीका

    July 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    बीएचयू के 69 छात्रों का प्रथम चरण में हुआ कैंपस चयन

    February 19, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • धरोहर

    लमही से कैथी पहुँची ‘जन अधिकार चेतना यात्रा’

  • सुर्खियां

    वाराणसी एडिशनल सीपी क्राइम सुभाष चंद दुबे अचानक पहुंचे थाना लंका, किया औचक निरीक्षण,

  • सुर्खियां

    शिक्षा एवं शिक्षक हित में समाज विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.