National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा के दूसरे दिन ग्रामीण परिक्षेत्र में भीमचण्डी से रामेश्वर तक निकाला गया यात्रा

किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा के दूसरे दिन ग्रामीण परिक्षेत्र में भीमचण्डी से रामेश्वर तक निकाला गया यात्रा

By Manish Srivastava
February 27, 2021
497
0

किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा के दूसरे दिन ग्रामीण परिक्षेत्र में भीमचण्डी से रामेश्वर तक निकाला गया यात्रा

वाराणसी, शनिवार 27 फरवरी। संत कवी रैदास के जन्म दिवस पर रैदास की “चाहूँ ऐसा राज मैं जहाँ मिले सबन को अन्न” पंक्तियाँ सुनाते ‘किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा’ अपने दूसरे दिन बनारस ग्रामीण परिक्षेत्र में भीमचण्डी से रामेश्वर तक के चट्टी चौराहो के बीच गुजरते हुए किसानों के संघर्ष के समर्थन में जनसंवाद करती रही। संवाद यात्रा की शुरुवात नागेपुर में लोकसमिति आश्रम पर रैदास जयंती कार्यक्रम में पंहुचकर ग्रामीणों से सम्पर्क किया गया और जनसभा के साथ हुई। सभा मे कहा गया कि एक देश एक बाज़ार के सपने के साथ लाये गए तीन कृषि कानूनों के बारे में आज देश को समझने और चर्चा करने की जरूरत है। देश की संसद में भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार कोई कानून विपक्ष, जनसंगठन, बुद्धिजीवियों की सलाह को उपेक्षित करके बनाया गया है। तीन कानूनों में पहले कानून ‘कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) कानून की बात करें तो खेती किसानी को बाज़ार के रहमों करम पर छोड़ देने की बात बीजेपी करना चाह रही है। लेकिन अमेरिका और यूरोप जैसे जगहों पर जहाँ इस तरह के कानून पहले से लागू हैं वहां भी किसानों को किसी तरह का फायदा नहीं हुआ है। अमेरिका में तो मुक्त बाज़ार के इस तरह के कानून पिछले सात दशकों से लागू हैं लेकिन वहां के किसान की दशा क्या है ? ये वहां के एक किसान से ही समझिए, किसान का कहना है अभी उसे अपनी फ़सल का जो दाम मिल रहा है वो 1972 में उसके पिता को मिल रहे दाम से भी कम है । ये हाल है अमेरिका जैसे बड़े देश का जहाँ लम्बे समय से ये कानून लागू हैं। अब अगर अपने देश की भी बात करें तो बिहार में बड़ी प्राइवेट मंडियों की भरमार होगी के दावों के साथ 2006 में APMC मार्केट ख़त्म किये गए थें लेकिन आज 14 साल बाद भी वहां का किसान दूसरे राज्यों के बड़े शहरों में दिहाड़ी मजदूरी कर रहा है। हरसोस गांव में सभा के दौरान दूसरे कानून पर बात करते हुए संवाद यात्रियों ने कहा कि कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून के तहत किसान और कंपनियों के बिच डील होगी की खेत में क्या फसल उगाना है।इस डील में गरीब किसानों को क्या मिलेगा ये बहुत सोचने वाली चीज़ नहीं है। क्या सरकार इस बात की गारंटी लेगी की अगर कंपनी ने फसल खरीदने से इंकार कर दिया तो वह किसानों के मेहनत को उचित मूल्य देगी? तीसरा कानून है आवश्यक वस्तु संशोधन कानून, यहाँ बड़ी कंपनियों को असीमित भण्डारण करने की अनुमति होगी। निजी कंपनियां किसानों से कम दाम पर पैदावार को खरीद कर उनका भंडारण कर दाम बढ़ाएंगी और कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। अगर अमेरिका में वालमार्ट जैसी बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां किसानो को सही दाम दे रही हैं तो वहां का किसान कर्जे में डूबता कैसे जा रहा है। कानून से जुड़ी जानकारी और लोगो की रोजमर्रा की दिक्कतों के मुद्दे को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के पंचक्रोशी यात्री आज लोहिया कॉलेज में छात्रों के बीच भी संवाद किये।
भैरोनाथ हरपुर में ग्रामीण महिलाओं के बीच बढ़ती मंहगाई और थाली से गायब होते अनाज के पीछे किसानों की बदहाली को ही कारण के रूप में पाया गया। महिलाओं की स्पष्ट समझदारी है कि दिन ब दिन जो रसोई में सब्जी तेल अनाज और गैस मंहगा हो रहा है उस समस्या का भी हल हो जाए अगर किसानों की बात सरकार सुन ले तो। नागेपुर, मेंहदी गंज, विरभानपुर, हरसोस, हरपुर, जंसा, कचनार, राजातालाब, चौखण्डी, भाऊपुर और रामेश्वर में यात्रा के माध्यम से ग्रामीण जन के बीच किसानों के मुद्दे को रखा गया. आज किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा में मुख्य रुप से जागृति राही, सतीश सिंह, छेदी लाल निराला, नन्दलाल मास्टर, महेंद्र राठौड़, दीपक, धनन्जय, रवि शेखर, सच्चिदानंद ब्रह्मचारी, अहमद अंसारी, डब्ल्यू , सोनी, पंचमुखी, अमित कमलेश आदि प्रमुख रहे। प्रेरणा कला मंच के टीम के साथियो मुकेश झँझरवाला, अजित, शसांक द्विवेदी, विजय प्रकाश, अजय पॉल, गोविंदा, रंजीत, सन्दीप , प्रमोद ने नुक्कड़ नाटक और जनगीतों से सांस्कृतिक चेतना से जोड़कर खेती किसानी की बात जनता में रखी।

 

Post Views: 542
Previous Article

रविदास जयंती पर कराएं जा रहे दो ...

Next Article

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हो ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) सुभाष चंद्र दुबे मानवधिकार दिवस पर मानवधिकारों की रक्षा हेतु पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ,

    December 10, 2021
    By Manish Srivastava
  • Uncategorizedसुर्खियां

    अक्षय नवमी के दिन काशी के घाटों पर भक्तों ने स्नान दान किया

    November 23, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सीआरपीएफ ने ठाना है पुष्कर तालाब को स्वच्छ बनाना है,

    December 13, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लहरतारा नई बस्ती संपर्क मार्ग मरम्मत कार्य का किया शिलान्यास,

    January 28, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    60 की जगह पचास साल में ही मिलने लगेगी पेंशन,सरकार ने लिया फैसला,

    January 1, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    May 13, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न,

  • सुर्खियां

    पंचायत भवन नहवानीपुर में स्वच्छता मेले का हुआ आयोजन

  • सुर्खियां

    गर्मियों के दौरान केरल हाईकोर्ट ने अधिवक्ताओं को दी ड्रेस कोड मे ढील,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.