National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया गया ‘ कुष्ठ रोकथाम दिवस’

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया गया ‘ कुष्ठ रोकथाम दिवस’

By Manish Srivastava
January 30, 2022
353
0
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया गया ‘ कुष्ठ रोकथाम दिवस’
शुरू हुआ स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान, 14 फरवरी तक चलेगा
कुष्ठ रोग नहीं है लाईलाज, हाथ मिलाएँ-कुष्ठ मिटाएँ
वाराणसी। कुष्ठ रोग से मुक्ति के लिए समय पर इलाज कराना जरूरी है। कुष्ठ रोग के उन्मूलन एवं रोगियों से भेदभाव को समाप्त करने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय कुष्ठ रोकथाम दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) पर मनाया जाता है। रविवार को जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ राहुल सिंह ने संकट मोचन स्थिति कुष्ठ आश्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होने कुष्ठ रोगियों को मेडिकल किट, फल आदि का वितरण किया। इसके साथ ही जनपद में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। यह अभियान रविवार से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलाया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे जिसमें लोगो में कुष्ठ के प्रति जागरूकता आ सके। तत्पश्चात जिला कुष्ठ रोग अधिकारी ने कुष्ठ रोगियों के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए जिलाधिकारी के संदेश को पढ़ते हुए की शपथ ली । इसके माध्यम से बताया गया कि “जनपद के लोग और जिला प्रशासन इस आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगे। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेगें। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देगें। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े फलक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान दंगें।”
रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों व वार्डों में कुष्ठ जागरुकता के लिए जिलाधिकारी का संदेश पढ़ा गया।
क्या है कुष्ठ रोग –
कुष्ठ रोग अन्य बीमारियों की तरह ही है, जो माइक्रोबैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु के संक्रमण से होता है जो त्वचा व तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है। यह समय से जांच और इलाज से पूरी तरह ठीक हो जाता है।
लक्षण:
डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि शरीर के किसी भाग पर गुलाबी धब्बे आना, सुन्नपन (उस जगह को महसूस नहीं कर पाना), उस स्थान पर पसीना  नहीं आना, गांठ पड़ जाना या किसी नस का जरूरत से ज्यादा कड़ा या मोटा हो जाना, यह सब कुष्ठ रोग के लक्षण होते हैं।
कुष्ठ रोग दो तरह का होता है-
1- पोसीवेस्लरी कुष्ठ रोग – शरीर पर 5 या उससे कम दाग हों तो उसे इस श्रेणी में डाला जाता है। इस रोग में इन्फेक्शन कम होता है और इसका इलाज 6 माह में पूरा हो जाता है।
2- मल्टीवेस्लरी कुष्ठ रोग – शरीर पर 5 से अधिक धब्बे होने पर उसे इस श्रेणी में रखा जाता है, यह नस को भी प्रभावित करता है, जिससे नस में मोटापन या कड़ापन आता है, इसका इलाज 12 माह चलता है।
डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग को दो भाग में इसलिए वर्गीकृत किया गया है, क्योंकि दोनों के इलाज में बहुत फर्क होता है। इसके साथ ही लोगों को इस रोग से शर्म करने या किसी प्रकार की झिझक नहीं रखनी चाहिए। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं होता है तो दिव्यांगता हो सकती है। कई मामलों में सर्जरी से दिव्यांगता भी दूर नहीं की जा सकती है। यह रोग छूने और हाथ मिलाने से नहीं फैलता है। रोगी के लगातार संपर्क में रहने से यह रोग फैलता है। किसी को भी इस तरह के लक्षण दिखने पर अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल पर संपर्क करना चाहिए। सभी सरकारी अस्पतालों में कुष्ठ रोग से संबन्धित दवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं।
Post Views: 399
Previous Article

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित प्राणों की आहुति ...

Next Article

बीएचयू एनएसयूआई इकाई ने शहीद दिवस पर ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    कार सवार तीन लोगो की मौत

    July 21, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    वाराणसी रेलवे स्टेशन एवं कपसेठी के बीच ऊपरिगामी पुल का होगा निर्माण

    July 30, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    प्रशासन के आगे नहीं चली एंबुलेंस चालकों की मनमानी, वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने नियमों का हवाला दे खत्म कराया धरना ...

    July 29, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य किया जायेगा,सरकार शासन का आभार व्यक्त करता हूं- डीजीपी उत्तर प्रदेश

    February 1, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    अन्नपुर्णा मन्दिर के महंत कोरोना संक्रमण से हुए पीड़ित

    April 13, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) की वाराणसी महानगर शाखा की बैठक हुई संपन्न

    August 4, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • क्राइम

    बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत

  • सुर्खियां

    एक शाम कत्थक नृत्य के नाम कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने दीप प्रज्वलित की,

  • सुर्खियां

    पत्रकार को भारी पड़ा फरियादी की समस्या का वीडियो बना जानकारी लेना, पूर्व एसएसपी पत्रकार भाई का मोबाइल छीन पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया दुर्व्यवहार,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.