National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हो रहे किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा का हुआ समापन

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हो रहे किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा का हुआ समापन

By Manish Srivastava
February 28, 2021
445
0

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हो रहे किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा का हुआ समापन

वाराणसी, रविवार 28 फरवरी। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हो रहे किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे दिन रविवार को समापन हुआ। पंचक्रोशी यात्रा मार्ग के ग्रामीण अंचल में कृषि कानूनों के साथ किसानों की आय, महंगाई जैसे अलग-अलग मुद्दों, पर चर्चा की गयी। यात्रा के विभिन्न पड़ावों रामेश्वर, पांचों पांडव, गणेशपुर, हरहुआ, पंचकोसी, सोनवा तालाब, कपिलधारा परिक्षेत्र में गणेशपुर पोखरा, भरलाई, सारंग तालाब पर स्थानीय जनों विशेषकर महिला मजदूरों के बीच कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान पर नुक्कड़ सभाएं भी हुईं। शास्त्रों में बताया गया है कि पंचक्रोशी यात्रा के दौरन यात्रियों को अन्न मय, प्राण मय, मन मय, विज्ञान मय और आनंद मय इन पांच कोशों की अनुभूति होती है।

वेदों में माना गया है की ये पांच कोश ही हमारे मूलभूत कण हैं। इन पांच कोशों में सर्वप्रथम है अन्न कोश और ‘किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा’ का उद्देश्य भी अनाज के उपजाने और उनके सम्मान से जुड़ा हुआ है। अन्न और अन्नदाता किसानों के प्रति हमारी सरकारें थोड़ी संवेदनशीलता दिखाएँ। खेती किसानी लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है। NCRB के आंकड़ें भयावह तस्वीर पेश करते हैं की लगभग 10,281 किसानों ने 2019 में अपनी जान ले ली। मतलब हर दिन लगभग 28 किसान अपनी परेशानियों का कोई अंत न देख अपने जीवन को समाप्त करने का फैसल कर लेते हैं। हमारा देश एक कृषि प्रधान देश तो कहलाता है लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था कृषि केंद्रित नहीं हैं।

आप हर साल सुनते होंगे की सरकार ने लाखों करोड़ रुपये बड़ी कंपनियों के कर्जे माफ़ किये क्यों कि उन्हें नुकसान हुआ। लेकिन एक नज़र किसानों की जरुरत पर OECD (Organisation for Economic Co-operation and Development) 2018 में आंकड़ें पेश किए कि वर्ष 2000 से 2016, 16 सालों के दौरान देश के किसानों को लगभग 45 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। भारत सरकार द्वारा किये जाने वाले इकोनॉमिक सर्वे 2016 का आंकड़ा बताता है की 17 राज्यों में किसान परिवारों की वार्षिक आय 20,000 रुपये है, मतलब लगभग 55 रुपये प्रतिदिन। किसानों को हो रहे इतने बड़े नुकसान के बारे में ना तो कहीं मीडिया में कोई खबर है और ना ही कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक ही इस मुद्दे पर कुछ कहता है। 2022 तक प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया है । मतलब आज के आंकड़ों के हिसाब से 55 रुपये प्रतिदिन से बढ़ कर 100 रुपये प्रतिदिन, लेकिन जरा सोचिए क्या इससे किसानों की दशा सुधरने वाली है ? जबकि आज ट्रेक्टर का ईंधन डीजल आज लगभग 80 रुपये प्रतिलीटर की दर से बिक रहा है तो प्रधानमंत्री की ये ‘दोगुनी आय’ किसानों के लिए ऊंट के मुँह में जीरा के समान है।

काशी के लाल और किसान पुत्र पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा दिया था। इसलिए काशी की पवित्र जमीन पर पंचक्रोशी यात्रा के माध्यम से ‘किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा’ किसानों के वास्तविक समस्याओं पर जनता और सरकार का ध्यान खींचने के लिए किया गया एक प्रयास है। संवाद यात्रा का उद्देश्य ये भी है की कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ देश भर में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाई जाए। मीडिया और सरकारी प्रचारतंत्र लगातार किसानों के मुद्दे को हिन्दू-मुसलमान के रंग में रंगने की असफ़ल कोशिश करता रह है. अब आम जनता और किसानों को एकजूट होकर इस दुष्प्रचार का जवाब देना है। किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा के अंतिम दिन शहीद हुए प्रदर्शनकारी किसानों के साथ ही सन 2002 में गोधरा में हिन्दू मुस्लिम दंगो में मारे गए रेल यात्रियों के लिए भी दो मिनट का मौन रख यात्रा का समापन किया गया।

आज यात्रा में प्रेरणा कला मंच के साथियो मुकेश झँझरवाला, अजित, शसांक द्विवेदी, विजय प्रकाश, अजय पॉल, गोविंदा, रंजीत, सन्दीप, प्रमोद ने नुक्कड़ नाटक और जनगीतों से सांस्कृतिक चेतना से जोड़कर खेती किसानी की बात जनता में रखी। यात्रा में मुख्य रूप से फादर आनंद, नंदलाल मास्टर, जागृति राही, सतीश सिंह, डॉ अनूप श्रमिक, धनञ्जय, रवि शेखर, दीपक सिंह, अबु हाशमी, अहमद भाई, कमलेश, सच्चिदानंद, सोनी, सुषमा, अहमद अंसारी, लक्ष्मण प्रसाद रजत सिंह आदि शामिल रहें. किसानों के हित के लिए लगातार कार्य करने के संकल्प के साथ यात्रा का समापन हुआ।

 

Post Views: 493
Previous Article

किसान संवाद पंचक्रोशी यात्रा के दूसरे दिन ...

Next Article

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    रक्त समूह AB के लोगो को कोविड का जोखिम रक्त समूह O से 152 गुना ज्यादा

    July 31, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच यूपी कॉलेज मैदान मे होगा,

    December 12, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    गोमती नगर विस्तार में करोड़ों की भूमि एलडीए ने कराया कब्जामुक्त

    October 3, 2023
    By Manish Srivastava
  • Uncategorizedसुर्खियां

    एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी देव दीपावली त्योहार के सुरक्षा मद्देनजर घाटों पर किया भृमण,

    November 24, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    शार्ट सर्किट से साइकिल की दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा

    August 1, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    उदयपुर नृशंस हत्या के विरोध मे वाराणसी के अधिवक्ताओं ने हत्यारों को कड़ी सजा देने हेतु दिया पत्रक,

    June 29, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • विश्वविद्यालय

    वन महोत्सव के अंतर्गत एनएसएस के छात्रों ने बीएचयू कला संकाय में किया वृक्षारोपण

  • सुर्खियां

    जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सेवापुरी विकास खंड,चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया,

  • सुर्खियां

    अपने घर त्यौहार मनाने की चाह, कुछ यात्रियों ने जान जोखिम की भी नहीं की परवाह,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.