National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›शुरू हुआ आयुष्मान पखवाड़ा, लाभार्थी परिवारों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

शुरू हुआ आयुष्मान पखवाड़ा, लाभार्थी परिवारों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

By Manish Srivastava
July 27, 2021
395
0

शुरू हुआ आयुष्मान पखवाड़ा, लाभार्थी परिवारों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा बाइक रैली के माध्यम से चलाया गया विशेष गोल्डन कार्ड जागरूकता अभियान

वाराणसी, मंगलवार 27 जुलाई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के अंतर्गत जिले में आयुष्मान पखवाड़ा 26 जुलाई से शुरू किया जा चुका है। इस क्रम में मंगलवार को विशेष गोल्डन कार्ड अभियान के लिए जन जागरूकता बाइक रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण से निकाली गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का आयोजन भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की उपक्रम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा जनपद के सीएससी संचालकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वी बी सिंह ने बताया कि जिले में आयुष्मान पखवाड़ा सोमवार से शुरू किया जा चुका है जोकि आठ अगस्त तक चलाया जाएगा। पखवाड़े में योजना के अंतर्गत छूटे हुये लाभार्थी परिवारों सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवाना जरूरी है जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके । उन्होने बताया कि जिले में ग्रामीण व शहरी (चौकाघाट, शिवपुर व दुर्गाकुंड) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, एसएसपीजी कबीरचौरा, जिला महिला चिकित्सालय, एलबीएस रामनगर, डीडीयू पाण्डेयपुर, मानसिक चिकित्सालय पर आयुष्मान मित्रों व कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी अपना केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) करवाकर गोल्डन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यह गोल्डन कार्ड नि:शुल्क बनाया जा रहा है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉ पीयूष राय ने बताया कि सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार जनपद में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के 1,14,419 व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान (सीएमजेएए) के 19,817 चिन्हित लाभार्थी परिवार हैं। इसके सापेक्ष पीएमजेएवाई के तहत 1,00,626 व सीएमजेएए के तहत 13,071 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। इस क्रम में अभी तक करीब 2.84 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत जिले में अभी तक 61,147 लाभार्थियों को निःशुल्क इलाज किया जा चुका है। सीएससी के जिला प्रबंधक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर एवं शहरों में प्रत्येक वार्ड में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से लाभार्थी अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं, उसी क्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए इस बाइक रैली का आयोजन किया गया| जिला समन्वयक हर्ष नारायण सिंह ने बताया कि जो भी आयुष्मान भारत के पात्र लाभार्थी हैं और जिनके पास प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का आयुष्मान पत्र है, वह जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवा लें अन्यथा भविष्य में इस योजना का लाभ ले पाना मुश्किल हो सकता है। इस बाइक रैली में डीएचईआईओ हरिवंश यादव, आयुष्मान भारत जिला इकाई से डीआईएसएम नवेंद्र सिंह, डीजीएम सागर गुप्ता एवं सीएससी के जिला प्रबंधक अरविंद कुमार मौर्य, जिला समन्वयक हर्ष नारायण सिंह, सीएससी संचालक दिगंबर पांडे, चंद्रेश यादव, अजय गुप्ता, रविशंकर, प्रभास इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Post Views: 473
Previous Article

शंकर पुरी को महानिर्वाणी अखाड़ा में घोषित ...

Next Article

शहीदों को समर्पित रहा वृक्षारोपण का कार्यक्रम

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    हवाला के पचास लाख लूटने के आरोप मे चौकी इंचार्ज बेनीपुर को एसएसपी ने किया सस्पेंड,

    April 9, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    एआईएफटीपी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सीबीडीटी चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा गया,

    January 8, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश वासियों को गुरु पूर्णिमा अवसर पर दी हार्दिक शुभकामनाएं,

    July 3, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जाने पेट्रोल,डीजल के मूल दाम और बिक्री मूल्य के बीच कितना है टैक्स व कमीशन,

    November 8, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पांच दिवसीय युवा प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

    February 16, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने भूमि विवाद के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग टीम किया गठित,

    February 19, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • क्राइम

    साक्ष्य के अभाव में छेड़खानी के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी,

  • राजनीति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से सैकड़ों वर्ष पूर्व चोरी की गई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति कनाडा से वापस लाने की जानकारी मन की बात कार्यक्रम के जरिए दी,

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी सहित कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारी व जवानों ने पुलिस लाइन परिसर में किया श्रमदान,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.