National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›मंत्री आशुतोष टंडन ने विकास खंड काशीविद्यापीठ व हरहुआ का भ्रमण कर वहां के विकास कार्यों की समीक्षा की

मंत्री आशुतोष टंडन ने विकास खंड काशीविद्यापीठ व हरहुआ का भ्रमण कर वहां के विकास कार्यों की समीक्षा की

By Manish Srivastava
July 29, 2021
369
0

प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने विकास खंड काशीविद्यापीठ व हरहुआ का भ्रमण कर वहां के विकास कार्यों की समीक्षा की

मंत्री आशुतोष टंडन ने ब्लॉक पर महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र किए वितरित

पात्र व्यक्तियों को तत्परता व समयबद्धता से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से करें लाभान्वित- प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन

शासकीय कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता हर हाल में रखी जाए- नगर विकास मंत्री

योजनाओं में चयनित व्यक्तियों को जनप्रतिनिधियों के हाथों स्वीकृति पत्र/लाभान्वित वितरित कराएं

क्षेत्र में किए गए विकास कार्य व लाभान्वित लोगों की जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को अवश्य दें- प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन

मंत्री आशुतोष टंडन ने पीएचसी काशी विद्यापीठ पर कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण का निरीक्षण किया व अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण को भी देखा

वाराणसी, गुरुवार 29 जुलाई। उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगररीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन एवं जनपद वाराणसी के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन “गोपाल जी” गुरुवार को विकास खंड काशी विद्यापीठ व हरहुआ का भ्रमण कर वहां के विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जो वर्तमान में लागू है वह पहले कभी नहीं थी। इस सभी का पात्र व्यक्तियों को लाभ मिले। पात्रों को लाभ समय से प्राप्त हो, इसमें किसी प्रकार का विलंब नहीं हो। नियत समय पर लक्ष्य पूर्ण किए जाएं। कार्यों में गुणवत्ता रखी जाए, इसके लिए जिलाधिकारी समय-समय पर रेंडम चेकिंग कराते रहें। कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ वहां के जनप्रतिनिधियों के हाथों स्वीकृति पत्र/ लाभान्वित वितरित कराए। क्षेत्र में हुए विकास कार्य व लाभान्वित लोगों की जानकारी/सूची से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं।


मंत्री आशुतोष टंडन ने अधिकारियों को सचेत किया कि कार्य में विलंब स्वीकार नहीं होगा और इसके लिए जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाएगी। शिकायत निस्तारण में यह देख ले कि कोई आवेदक निस्तारण से असंतुष्ट होकर दोबारा तो नहीं आता है। ऐसे व्यक्ति के प्रकरण में बिंदुवार स्पष्ट निस्तारण करते हुए उसकी अलग सूची बनाये। काशी विद्यापीठ ब्लाक के भ्रमण के दौरान मंत्री आशुतोष टंडन ने 5 महिलाओं ज्योति, नीतू, रिंकी, सुमन व पूनम की गोद भराई कराई उन्हें फल, अनाज की डलिया भेट की। शिशु-गौरव, विशेष, काजल, प्रिंसी, सुशांत व पूनम को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और उन्हें बर्तन, पौष्टिक आहार दिए। मंत्री ने बच्चे महिमा, गरिमा, इशिका, रितिका, अंशिका, वैभवी, शिवांश को पोषण पोटली वितरित की। 23 स्वयं सहायता समूह को 3.45 लाख रुपए की डेमो चेक सुशीला देवी व आरती देवी को हस्तगत किया।

3 वी0सी0 सखियों चंद्रा, सोनी व सरिता को माइक्रो एटीएम वितरित किए। स्वयं सहायता समूह की 5 महिलाओं लालती देवी, सुशीला, शांति देवी, सितारा देवी व बबीता मौर्य को सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर की चाबी हस्तगत की। उन्होंने काशी विद्यापीठ ब्लाक के पूर्ण हो चुके प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों मुन्नी देवी, चंद्रकला, साइमा बेगम, आशा देवी व इंद्रावती देवी को आवास की चाबी हस्तगत की। चालू वर्ष 2021-22 में स्वीकृत हुए प्रधानमंत्री आवासो के 10 लाभार्थियों प्रमिला, हीरावती देवी, अमरावती, सरवन, मीना, लालमणि, चिंता देवी, आरती, मंजू व सुदामा देवी को स्वीकृति पत्र वितरित किए। रमवंती, मंगरु, कलावती को वृद्धावस्था पेंशन व चंपा तथा रीता को विधवा पेंशन की स्वीकृति पत्र वितरित किए।

ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों यथा- बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी का मंत्री ने अवलोकन व निरीक्षण किया तथा उनके कार्यों के बारे में पूछताछ की। ब्लॉक के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री आशुतोष टंडन ने बीच-बीच में विभिन्न विभागीय कार्यों के बारे में पूछताछ भी की। विद्युत विभाग के किसी अधिकारी के उपस्थित नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे जवाब तलब करने के निर्देश दिए।


ब्लॉक के कार्यों की समीक्षा के उपरांत मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोरोना प्रतिरक्षण के टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, दवा वितरण काउंटर आदि देखा और चिकित्सा अधिकारी से वैक्सीन के बारे में पूछताछ पर बताया गया कि ब्लॉक क्षेत्र में प्रतिदिन 3 स्थाई सेंटरों पर टीकाकरण हो रहा है। टीका की उपलब्धता बढ़ने पर अस्थाई सेंटर बढ़ा दिए जाते हैं। हरहुआ ब्लाक के भ्रमण के दौरान मंत्री आशुतोष टंडन ने यहां भी महिलाओं आंचल, ममता, पूनम, पिंकी को फल एवं अनाज देकर गोद भराई कराई व शिशुओं राज, श्रेयांश को अन्नप्राशन कराकर उन्हें बर्तन, पुष्टाहार वितरित किए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के 25 समूहों को 3.75 लाख रुपए रिवाल्विंग फंड के डेमो चेक संगीता व जानकी देवी को हस्तगत किया।

2 वी0सी0 सखी यामा पटेल व खुशबू पांडे को माइक्रो एटीएम तथा आशा देवी को सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर की चाबी हस्तगत की। पांच व्यक्तियों-निजामुद्दीन, उमा, प्रिया, इंद्रावती व भगवानी को आरोग्य योजना में गोल्डन कार्ड वितरित किए। प्रधानमंत्री आवास योजना में उर्मिला देवी, प्रेमा, मंजू, अमरावती व सुदामा देवी को आवास की चाबी हस्तगत की। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी-प्रभावती, महेंद्र, चमेली, मुन्नी देवी व मूलका को चाबी हस्तगत की। वृद्धावस्था पेंशन योजना में खुनमून, कल्लू, हीरावती, बेचन, मनपतिया को पेंशन स्वीकृति पत्र हस्तगत किए। हरहुआ में विभिन्न विभागों महिला बाल विकास, स्वयं सहायता समूह के उत्पादों, बेसिक शिक्षा आदि की प्रदर्शनी का मंत्री ने अवलोकन किया। लाभार्थियों को सहायता वितरण के बाद मंत्री आशुतोष टंडन ने ब्लॉक सभागार में विस्तार से हरहुआ ब्लाक कार्यों की समीक्षा की। यहां पर कुछ विभागों द्वारा सही व समुचित जानकारी नहीं देने पर मंत्री ने असंतोष व्यक्त करते हुए हिदायत दी कि भविष्य में समस्त अधिकारी अपने विभाग की पूर्ण व सही अभिलेखिय तथ्यों के साथ रहे, अन्यथा इसे गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

उक्त दोनों ब्लॉकों में मंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं यथा-प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल संरक्षण कार्यो, ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण शौचालय निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प, निगरानी समितियों की स्थिति, विभिन्न प्रकार की पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान, कोरोना नियंत्रण हेतु मेडिकल किट वितरण, वैक्सीनेशन वृक्षारोपण महिला एवं बाल विकास की योजनाओं, खाद बीज की स्थिति, किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति, किसान सम्मान निधि की प्रगति, निशुल्क गरीब अन्य योजना की प्रगति, पशु टीकाकरण, निराश्रित गोवंश के संरक्षण प्रगति, ग्रामीण पेयजल योजनाओं, कौशल विकास मिशन की प्रगति, जन शिकायतों के निस्तारण आदि के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। मंत्री आशुतोष टंडन के भ्रमण के दौरान काशी विद्यापीठ में विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, बीजेपी जिला अध्यक्ष हंसराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख रेनू पटेल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक व अधिकारीगण उपस्थित थे। हरहुआ ब्लाक के भ्रमण के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, ब्लाक प्रमुख हरहुआ, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Views: 477
Previous Article

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत

Next Article

कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    केसीआरसी के अधिकारियो ने सामान्य व्यक्ति को सहायता पहुंचाने पर दिया जोर

    April 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    ज्ञानवापी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिवक्ताओं पर बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह ने कराया मुकदमा ...

    May 23, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    शार्ट सर्किट से साइकिल की दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा

    August 1, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सीएमओ ने मेगा कोविड टीकाकरण अभियान का लिया जायजा

    January 16, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कृषि तकनीकी व शिक्षा लैब से लैंड तक पहुंचाएं,- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

    January 6, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर बेमिनार का किया गया आयोजन

    January 25, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ने पूर्ण आवासों की वर्चुअल चाभी सौंपकर गृह प्रवेश कराया,

  • सुर्खियां

    पर्यटकों को सैर कराने वाली यूपी टूरिज्म फेरी क्रूज का काशी में पर्यटन मंत्री ने किया स्वागत,

  • सुर्खियां

    दीपक मधोक के राजनीतिक व प्रशाशनिक पहुंच एवं धनबल के प्रभाव से झूठे मुकदमे करवाये जा रहें- नेहा मधोक

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.