National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›रेल सप्ताह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन

रेल सप्ताह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन

By Manish Srivastava
July 27, 2021
345
0

रेल सप्ताह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक ने उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए मंडल के 38 कर्मचारियों को मेडल, नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

वाराणसी, मंगलवार 27 जुलाई। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार की अध्यक्षता में आयोजित 65 वाँ रेल सप्ताह एवं पुरस्कार वितरण समारोह-2020 का चौथा चरण आज 27 जुलाई,2021 को मंडल कार्यालय के प्रेमचंद सभागार कक्ष में सादगी एवं कोरोना नियामकों के साथ सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में आज 27- जुलाई- 2021 को मंडल रेल प्रबंधक ने उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए मंडल के 38 कर्मचारियों को मेडल, नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में परिचालन विभाग के 23 कर्मचारियों एवं वाणिज्य विभाग के 15 कर्मचारी शामिल है जिनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा से रेलवे की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार के साथ मंडल की छवि में सुधार हुआ है। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने कहा विगत डेढ़ वर्ष से कोविड-19 के कारण यात्री गाड़ियों का परिचालन भले ही कम हुआ है किन्तु इस दौरान मालगाड़ियों का संचलन तिगुना बढ़ गया है । इसके साथ ही मालगाड़ियों की औसत गति 50 किमी/घंटा तक हुई जिससे माल लदान के क्षेत्र में भी वृद्धि हुई है। वाराणसी मंडल पर कोरोना काल में सर्वाधिक रैकों का इंटरचेंज हुआ और एक दिन में सर्वाधिक 150 मालगाड़ियों का इंटरचेंज कीर्तिमान भी स्थापित हुआ। कोविड-19 के दुष्प्रभावों के बावजूद मंडल पर आरंभिक राजस्व लदान उत्साहवर्धक रहा है, वर्तमान वित्त वर्ष में माल लदान से 31.72 करोड़ रूपये की आय हुई है । मॉल लदान में बढोत्तरी के लिए मंडल के कई गुड्ड्स शेडों को सुविधाजनक और विकसित किया गया है जिससे मंडल को अंतर्देशीय माल लदान के साथ ही अंतराष्ट्रीय माल लदान के अवसर भी प्राप्त हुए हैं। मंडल के चौरीचौरा गुड्स शेड से दर्शना, बांग्लादेश के लिए 2.50 हजार टन गेहूँ भेजा गया। कोरोना की दूसरी लहर में वाराणसी सेवित क्षेत्र के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचलन कर ऑक्सीजन पहुंचाई गई। राजस्व बढोत्तरी के अंतर्गत मंडल के सुरेमनपुर स्टेशन से पार्सल सेवा की सुविधा प्रारंभ की गयी। वाराणसी मंडल के 18 स्टेशनों के ऑटो एनाउंसमेंट सिस्टम एवं ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड को NTES से जोड़कर यात्रियों को ट्रेन एवं कोचों की सटीक जानकारी दी जा रही है। मंडल के कुल 122 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। वर्तमान वर्ष में 51 स्टेशनों पर ऑटो एनाउंसमेंट सिस्टम तथा 02 स्टेशनों पर आन लाइन चार्टिंग रिजर्वेशन सिस्टम तथा 19 स्टेशनों पर एलसीडी ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगाये गये है। महिला सुरक्षा एवं सुविधा के अंतर्गत मंडल के 20 स्टेशनों पर महिला प्रतीक्षालय, 07 स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम तथा 05 स्टेशनों पर बेबी फीडिंग रूम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गयी है। मंडल के सभी “ए-1“, “ए” तथा “बी” श्रेणी के स्टेशनों पर दिव्यांगजनों के लिए शौचालय, वाटरबूथ, रैम्प एवं ‘ May I Help You’ बूथ की सुविधा प्रदान की गई है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) प्रवीण कुमार,अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) एसपीएस यादव, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन समेत सीमित संख्या में मंडलीय कर्मचारी उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो की कोविड-19 नियमों के अनुपालन एवं कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु मंडल स्तर पर दिए जाने वाला 65 वाँ रेल सप्ताह एवं पुरस्कार समारोह पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है तथा चार चरणों के सम्पन्न होने के बाद अंतिम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 28-जुलाई को 15:00 से 16:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल ने किया।

Post Views: 384
Previous Article

बाबा विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा से खिलवाड़ ...

Next Article

पूर्व विधायक अजय राय अन्नपूर्णा मंदिर के ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    अश्क संस्था द्वारा कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन

    July 30, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया,

    December 15, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    करपात्र प्राकट्योत्सव के दूसरा दिन ऑनलाइन वेबिनार का किया गया आयोजन

    August 8, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योग्य, ईमानदार प्रत्याशी को वोट देने की किया अपील 

    February 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    आयुष्मान योजना में शामिल करने हेतु अधिवक्ताओं ने उठाई आवाज,

    November 14, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री ने एक घंटे में चालीस हजार रोटी,1600 लीटर दाल, एक कूकर मे 140किलो चावल पकाने वाली मशीन का किया ...

    July 7, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • राजनीति

    इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी प्रबंध समिति के सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित

  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का डिजिटली किया शुभारंभ

  • सुर्खियां

    जस्टिस यशवंत वर्मा ने उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया के तहत लोकसभा स्पीकर की ओर से गठित कमेटी को चुनौती दी है,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.