National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
काशी दर्शन
Home›काशी दर्शन›बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर आत्म विभोर हुए गृहमंत्री

बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर आत्म विभोर हुए गृहमंत्री

By Manish Srivastava
August 1, 2021
362
0

बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर आत्म विभोर हुए गृहमंत्री

रविवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे गृह मंत्री

मुख्यमंत्री ने अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

वाराणसी, रविवार 1अगस्त। देश के गृह मंत्री अमित शाह रविवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने दर्शन पूजन करने के बाद निर्माणाधीन श्री काशी विश्वनाथ धाम का एक प्रेजेंटेशन देखा। इसके बाद वे रवाना हो गए। गृह मंत्री रविवार की शाम करीब 5:40 पर पांचो पंडवा से होते हुए रानी भवानी उत्तरी गेट पर पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा को प्रणाम करते हुए मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया। गृह मंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे। गर्भगृह में जाकर गृह मंत्री ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मंदिर के पांच अर्चकों द्वारा षोडशोपचार पूजन कराया गया। पूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को अंगवस्त्रम, रुद्राक्ष की माला और पीतल की शंख देकर सम्मानित किया। ततपश्चात गृहमंत्री अतिथि कक्ष में पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर को शासन द्वारा तैयार की गई एक पीपीटी को देखा। इस पीपीटी में मंदिर के अद्यतन जानकारी और चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी कमिश्नर दीपक अग्रवाल द्वारा दी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को बताया कि श्रद्धालुओं को देखते हुए मंदिर परिसर, मंदिर चौक, यात्री सुविधा केंद्र, मुमुक्षु भवन, भोग शाला, यूटिलिटी बिल्डिंग, सुरक्षा भवन बनाया जा रहा है। इसमें से अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। जेट्टी और घाट डेवलेपमेंट का कार्य भी चल रहा है। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर, धर्मार्थ कार्य मंत्री, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आईजी एस के भगत, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, विनोद सिंह, उमेश कुमार सिंह, निखलेश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जलासेन घाट से बाबा दरबार को जोड़ने वाले कॉरिडोर की भव्यता भी निखरकर सामने आने लगी है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को सुंदर रूप देने के लिए सात तरह के विशेष पत्थरों का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें बालेश्वर स्टोन, मकराना मार्बल, कोटा ग्रेनाइट और मैडोना स्टोन का मुख्य रूप से इस्तेमाल हो रहा है, जो आने वाले दिनों में देशी व विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को अगले माह अगस्त तक पूरा कराए जाने का समयसीमा निर्धारित है। मंदिर का ढांचा तैयार है बस फिनिशिंग का काम बाकी है। जो बहुत तेजी से युद्ध स्तर पर चल रहा है। जलासेन घाट से बाबा दरबार को जोड़ने वाले कॉरिडोर की भव्यता भी निखरकर सामने आने लगी है।

बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च, 2019 को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की आधारशिला रखी थी। वर्तमान में कॉरिडोर निर्माण के दौरान मुख्य परिसर के अंदर चारों तरफ नक्काशीदार खंभे, मेहराब और महीन जालियां लगी हैं। पूरा कॉरिडोर मकराना मार्बल सहित अन्य सात तरीकों के पत्थर से तैयार किया जा रहा है। इनमें मकराना पत्थरों के लिए काम शुरू हो चुका है। श्री विश्वनाथ कॉरिडोर का परियोजना का खास आकर्षण गंगा की ओर से होगा। इस तरफ भी भव्य गेट बनाया जाएगा। इससे पूर्व मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचे। जहाँ पर उनका स्वागत विधायक सौरभ श्रीवास्तव, आईजी एस के भगत, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य लोगों ने किया।

Post Views: 406
Previous Article

लमही से कैथी पहुँची ‘जन अधिकार चेतना ...

Next Article

स्वाति सिंह करेंगी विभागीय कार्यों की समीक्षा ...

Related articles More from author

  • काशी दर्शन

    जौनपुर : शीतला चौकियां धाम में नवरात्र के पहले दिन दर्शन करने उमड़े भक्त

    October 17, 2020
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    सूपर्णखा द्वारा कोरोना का नाक कान काट कर होगा धुरंधर हास्य महोत्सव का होगा सुभारंभ

    March 26, 2021
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    देव दीपावली दृष्टिगत जिलाधिकारी ने एक दिन का स्थानीय अवकाश किया घोषित,

    November 2, 2022
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    पवित्र श्रावण मास में काशी में समस्त मीट, मुर्गा, मांस की दुकानों को किया जाए बंद

    July 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    महानिर्वाण दिवस इस बार भी कोरोना महामारी की वजह से आभासीय माध्यम से मनाया जाएगा,

    February 10, 2022
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    गंगा आरती 09 ब्राह्मणों द्वारा 18 रिद्धि-सिद्धि बालिकाओं के साथ किया गया संपन्न

    March 13, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    प्रेस की आज़ादी के लिए आगे आया हाईकोर्ट, कहा- मीडिया रिपोर्टों की व्याख्या के आधार पर आपराधिक शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती,

  • राज्य

    प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना 2 का किया शुभारंभ

  • धरोहर

    सृजन सामाजिक विकास न्यास द्वारा पुष्कर कुंड की जा रही सफाई अभियान हुआ पूर्ण

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.