National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
Uncategorized
Home›Uncategorized›जिले में बच्चों की पुनः शुरू होगी “4-डी स्क्रीनिंग”

जिले में बच्चों की पुनः शुरू होगी “4-डी स्क्रीनिंग”

By Manish Srivastava
February 9, 2022
439
0

जिले में बच्चों की पुनः शुरू होगी “4-डी स्क्रीनिंग”

सीएमओं ने आरबीएसके टीमों को स्क्रीनिंग शुरू करने का दिया निर्देश

कुपोषित मिले बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र में कराएं भर्ती

वाराणसी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीमों को बच्चों की स्क्रीनिंग पुनः शुरू करने का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जनपद के सभी आठ ब्लाकों में यह कार्य तत्काल शुरू किया जाए और इसमें आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सहयोग लिया जाए। चिह्नित 1 से 5 वर्ष के कुपोषित बच्चों को ‘पोषण पुर्नवास केन्द्र’ में भर्ती कराया जाए। डॉ. चौधरी ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनपद के आरबीएसके की टीमों के साथ बैठक की। बैठक में जिले के सभी 8 ब्लाकों में तैनात आरबीएसके की टीम के चिकित्साधिकारी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने से आरबीएसके के तहत बच्चों के लिए चल रही “4-डी स्क्रीनिंग” एवं कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने का काम बाधित था लेकिन अब धीरे-धीरे सेवाएं पटरी पर लौट रही हैं। कक्षा नौ से ऊपर के स्कूल भी खुल चुके हैं। लिहाजा स्क्रीनिंग पुनः शुरू कर दी जाए। स्क्रीनिंग में यदि कोई 5 वर्ष से कम का बच्चा कुपोषित मिलता है तो उसे पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, पाण्डेयपुर के एमसीएच विंग में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराया जाए। साथ ही 4-डी श्रेणी में आने वाली बीमारियों से पीड़ित बच्चों को उपचार उपलब्ध कराएं। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.ए के गुप्ता ने बताया कि जनपद के आठ ब्लाकों में आरबीएसके की 16 टीमें कार्यरत हैं। आरबीएसके मेडिकल टीमों द्वारा ग्रामीण स्तर पर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बच्चों की स्क्रीनिंग की जाए । बैठक में डॉक्टर पीयूष राय जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष सिंह सहित अन्य संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।

यह बीमारियां 4-डी श्रेणी में हैं शामिल
बच्चों की सभी तीस प्रकार की बीमारियों को चार मूल श्रेणियों में बांटा गया है। इन श्रेणियों को 4-डी का नाम दिया गया है। इस 4-डी में पहला है डिफिसिएंसीज यानी पोषाहार में कमी की वजह से होने वाली बीमारियां, दूसरा, डिसीज यानी बच्चों की सामान्य बीमारियां, तीसरा डिफेक्ट यानी जन्मजात विकृतियों से उत्पन्न रोग एवं चौथा डेवलपमेंटल डिसीज यानी विकास में कमी वाले रोग शामिल हैं। आरबीएसके के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.ए के. गुप्ता ने बताया कि आरबीएसके में शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों का 4 डी के अन्तर्गत आने वाली बीमारियों का समुचित इलाज कराया जाता है।

Post Views: 494
Previous Article

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अब प्रारम्भ होगा ...

Next Article

जिले में बुधवार को 10,298 लाभार्थियों को ...

Related articles More from author

  • Uncategorizedसुर्खियां

    अक्षय नवमी के दिन काशी के घाटों पर भक्तों ने स्नान दान किया

    November 23, 2020
    By Manish Srivastava
  • Uncategorizedराजनीति

    टीबी के विरुद्ध सरकार का युद्ध- पीएम मोदी

    March 24, 2023
    By Manish Srivastava
  • Uncategorized

    दुकान में लगी आग हजारो का सामान जलकर राख

    February 19, 2021
    By Manish Srivastava
  • Uncategorized

    बीएचयू वैज्ञानिक ने खोजा बिना चीरफाड़ के सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने का तरीका

    February 3, 2022
    By Manish Srivastava
  • Uncategorizedसुर्खियां

    भारत विकास परिषद वरुणा शाखा सदस्यों ने निकाला तिरंगा यात्रा,

    August 14, 2022
    By Manish Srivastava
  • Uncategorized

    पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय एमसीएच विंग में आपरेशन की सुविधा हुई प्रारम्भ

    February 3, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • राजनीति

    कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ने लोकतंत्र व आरक्षण बचाओ सम्मेलन कर किया आंदोलन का शंखनाद

  • सुर्खियां

    9 ए साइड स्वामी जी प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच संपन्न

  • काशी दर्शन

    घर पर ही रहकर मनायें इस बार भी गुरू पूर्णिमा का पर्व, बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.