National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›मंत्री स्वाति सिंह ने महिला एवं बाल विकास के कार्यों की समीक्षा की

मंत्री स्वाति सिंह ने महिला एवं बाल विकास के कार्यों की समीक्षा की

By Manish Srivastava
August 2, 2021
464
0

मंत्री स्वाति सिंह ने महिला एवं बाल विकास के कार्यों की समीक्षा की

कैंप लगाकर निराश्रित महिला पेंशन योजना के पात्रों के फार्म भरवाए-मंत्री स्वाति सिंह

डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर कन्या सुमंगला योजना में फार्म भरवाए

अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सतत संपर्क रखें और कैंपो/कार्यक्रमों में उनके माध्यम से लोगों को सहायता उपलब्ध कराएं

वाराणसी, सोमवार 2 अगस्त। उत्तर प्रदेश की बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह सोमवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक कर प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जनपद में गत वर्ष 54651 निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी गई है। इस वर्ष अब तक 749 महिलाओं को नई पेंशन स्वीकृत हो चुकी है। मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि पूरे जनपद में जगह-जगह कैंप लगाकर समस्त पात्र महिलाओं की निराश्रित पेंशन योजना में फार्म भरवा कर स्वीकृति की कार्रवाई करें। कोई पात्र महिला छूटने नहीं पाए। इसमें जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उनके द्वारा बताए स्थानों पर कैंप लगाएं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में गत वर्ष 2929 लाभार्थियों को लाभ दिया गया। मंत्री स्वाति सिंह ने निर्देशित किया कि इसमें आगनबाडी के माध्यम से घर-घर जाने का अभियान चलाकर फार्म भरवाए। यह सरकार की बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें बालिका के जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक विभिन्न 06 चरणों में 15 हजार रुपये आर्थिक सहायता का प्रावधान है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 159 बच्चों को योजना लाभ से लाभान्वित किया जा चुका है इसके अतिरिक्त स्पॉन्सरशिप योजना में 26 बच्चों को 2000/- प्रति माह से लाभान्वित किया जा रहा है तथा 235 नए बच्चों का चिन्हीकरण कर उन्हें लाभान्वित करने की कार्रवाई की जा रही है।

 जनपद में संचालित वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिला व बालिकाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 173 महिला/बालिकाओं को सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। बताया गया कि ज्यादातर शिकायतें महिला की घरेलू हिंसा की आती है। उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के माध्यम से विभिन्न 09 धाराओं में पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय प्रक्रिया के दृष्टिगत 3 लाख से 10 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता के रूप में उपलब्ध कराने का प्रावधान है। अब तक 69 पीड़ित महिलाओं को क्षतिपूर्ति प्रदान की जा चुकी है।आईसीडीएस की समीक्षा में पाया गया कि जनपद में 45034 पीली श्रेणी के कुपोषित तथा 5460 लाल श्रेणी के कुपोषित बच्चे हैं। मंत्री स्वाति सिंह ने निर्देशित किया कि हर आंगनवाड़ी केंद्र सुनिश्चित करें कि हर श्रेणी के प्रति माह कम से कम एक बच्चा को कुपोषण से मुक्त कराना है, तो कुछ माह में ही पूरा जनपद कुपोषण मुक्त हो जाएगा। जनपद में विधायको, अधिकारियों एवं सेवी संस्थाओं, सभासदों, प्रधानाचार्य द्वारा कुल 838 आंगनवाड़ी केंद्र गोद लिए गए हैं और वहां अतिरिक्त पोषण आहार दिया जा रहा है। 26 लाल रंग कुपोषित बच्चों के परिवारों को निशुल्क गाय उपलब्ध कराई गई है और परिवार को गाय को खिलाने हेतु 900/- रुपये प्रतिमाह धनराशि दी जा रही है। मंत्री ने कहा कि ऐसे परिवार के बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति को फॉलो करें तथा गाय उनके पास रह रही है यह भी पर्यवेक्षण करें। आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को हरी साग सब्जी उपलब्ध कराने हेतु 697 आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका लगाई गई है। जिसमें पैदा हो रही सब्जी बच्चों को खिलाने हेतु उन्हें दी जा रही है। मंत्री ने कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं किशोरी हेतु सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला टेक होम राशन-चावल, गेहूं, चना दाल, तेल का सही वितरण पात्रों को हर माह किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ आदि उपस्थित रही।

Post Views: 508
Previous Article

वन महोत्सव के अंतर्गत एनएसएस के छात्रों ...

Next Article

मंत्री स्वाति सिंह ने राजकीय बाल गृह ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    मतदाता संकल्प शपथ समारोह का किया गया आयोजन

    January 25, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    अवनीश कुमार अवस्थी को फिर मिला सेवा विस्तार,एक साल और बने रहेंगे मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार,

    February 29, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोविद बेड की संख्या को बढ़ाया जायेगा

    April 22, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कमिश्नर ने जनपद में गतिमान विकास परियोजनाओं की किया समीक्षा

    August 10, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का किया शिलान्यास,

    February 19, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मिशन शक्ति के अंतर्गत सरकारी योजना में महिलाओं की भूमिका पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    March 6, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • Uncategorizedराजनीति

    प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण का मिसाल पेश किया, नलकूप ऑपरेटर के पद पर महिलाओं की भी किया नियुक्ति,

  • राजनीति

    लोगों ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है-पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

  • सुर्खियां

    वरिष्ठ पदाधिकारियों के समर्थन से महामंत्री प्रत्याशी शशांक श्रीवास्तव जीत की ओर अग्रसर,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.