National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›स्वास्थ विभाग द्वारा 14 अगस्त तक चलाया जाएगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

स्वास्थ विभाग द्वारा 14 अगस्त तक चलाया जाएगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

By Manish Srivastava
August 4, 2021
586
0

स्वास्थ विभाग द्वारा 14 अगस्त तक चलाया जाएगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

घर-घर पहुंचेगा ओआरएस पैकेट, लोगों को किया जाएगा जागरूक

वाराणसी, बुधवार 4 अगस्त दस्त से बचाव एवं प्रबंधन को लेकर सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीसीएफ़) मनाया जा रहा है। 2 अगस्त से शुरू हुआ यह पखवाड़ा 14 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं घर-घर जाकर ओआरएस व जिंक की गोली पैकेट देंगी। साथ ही दस्त से बचाव एवं प्रबंधन के बारे में जागरूकता करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल्यावस्था में दस्त के दौरान ओआरएस एवं जिंक के उपयोग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना, पाँच वर्ष तक के बच्चों के मध्य दस्त के प्रबंधन एवं उपचार के लिए गतिविधियों को बढ़ावा देना, साथ ही उच्च प्राथमिकता व अतिसंवेदनशील समुदायों में जागरूकता प्रदान करना, समुदाय स्तर पर ओआरएस एवं जिंक की उपलब्धता तथा इसके उपयोग को बढ़ावा देना एवं स्वच्छता व हाथों को साफ रखने से विभिन्न रोगों से परिवार को सुरक्षित रखने को लेकर जन जागरूक गतिविधियाँ करना है। सीएमओ ने कहा कि सभी ब्लॉक व शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एक टीम बनाकर इस पखवाड़े का सुचारू रूप से जागरूक करें, जिससे डायरिया से होने वाले बच्चों की मौतों को रोका जा सके। इसके लिये आशाएँ अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों को चिन्हित करने का काम करेंगी और गृह भ्रमण कर ओआरएस बनाने की विधि का प्रदर्शन भी करके सिखाएँगी। सामान्य डायरिया का इलाज करने के अलावा गंभीर केस को रेफर करेंगी जिससे प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उनका सही उपचार हो सके। नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ एके मौर्य ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की बाल मृत्यु दर 47 प्रति 1000 जीवित जन्म में है (एसआरएस 2018) बाल्यावस्था में पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में 10 प्रतिशत मृत्यु दर के कारण होती है, जो कि देश में प्रतिवर्ष लगभग 1.2 लाख बच्चों की दस्त के कारण मृत्यु का कारण बनता है, तथा दस्त रोग मृत्यु के प्रमुख कारणों में सबसे अधिक है, जिसका उपचार ओआरएस एवं ज़िंक की गोली मात्र से किया जा सकता है एवं बाल मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है। दस्त रोग विकासशील देशों में अधिक व्यापक रूप से मौजूद है जिसका कारण दूषित पेयजल, स्वच्छता एवं शौंचालय का अभाव तथा पाँच वर्ष तक के बच्चों का कुपोषित होना है।
डॉ मौर्य ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर डायरिया से ग्रसित पाँच वर्ष से कम उम्र के एक बच्चे को दो ओआरएस पैकेट व सामान्य बच्चे को एक ओआरएस पैकेट एवं जिंक की 14 गोली देंगी। कोविड-19 को दृष्टिगत इस अभियान से संबन्धित समस्त गतिविधियों का संचालन कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे कि मास्क का प्रयोग, हाथों की स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन तथा सामाजिक दूरी बनाते हुये की जानी है।
लक्षित लाभार्थी –
जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक (डीसीपीएम) रमेश कुमार वर्मा का कहना है कि इस अभियान के तहत पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों व दस्त रोग से ग्रसित बच्चों, कुपोषित बच्चों, अतिसंवेदनशील क्षेत्र जैसे शहरी मलिन बस्ती, दूर-दराज के क्षेत्र, ख़ानाबदोश, निर्माण कार्य में लगे व ईंट-भट्टे के काम करने वाले मजदूर परिवार, दस्त रोग से ग्रसित क्षेत्र, छोटे गाँव व कस्बों के बच्चों को लक्षित किया गया है।
यह लक्षण हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखाएँ –
– पानी जैसा लगातार मल का होना
– बार-बार उल्टी होना
– अत्यधिक प्यास लगना
– पानी न पी पाना
– बुखार हो
– मल में खून आ रहा हो।

Post Views: 688
Previous Article

ईओटीटी- गार्ड द्वारा संचालित सारे कार्यों का ...

Next Article

पूर्व आईपीएस को निवेशकों का पैसा वापस ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    हार्ट अटैक आने से कुछ दिनों पहले शरीर में मिलने लगते हैं ये संकेत, सतर्कता बरती तो बच सकती है ...

    November 12, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम, सतर्क हों जाएं पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड,

    November 28, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी द्वारा ईद-उल अजहा (बकरीद) त्यौहार मद्देनजर कई ईदगाह का निरीक्षण व भृमण किया गया,

    July 9, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    OYO होटलों मे अब नहीं मिलेगी गैर शादी शुदा लोगों को इंट्री,

    January 5, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    संघर्षपूर्ण मैच में न्यायिक अधिकारीगण की टीम ने अधिवक्तागण की टीम को किया पराजित,

    February 19, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सी आर पी एफ के जवानों ने गंगा के निर्मलीकरण के लिए गंगा में बीस हजार मछलियां छोड़ी

    November 21, 2020
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस आयुक्त वाराणसी के आदेशानुसार कमिश्नरेट पुलिस द्वारा क्षेत्र का बॉर्डर सील कर सघन चेकिंग व पैट्रोलिंग की गई,

  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गए अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृजभूषण,

  • सुर्खियां

    एनक्वास के तहत एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय का किया मूल्यांकन

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.