National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›बीएचयू में उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

बीएचयू में उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

By Manish Srivastava
August 15, 2021
385
0

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

कुलपति ने किया मालवीय भवन, एम्फिथियेटर ग्राउंड एवं अंतरराष्ट्रीय केन्द्र पर ध्वजारोहण

कोविड 19 से बचाव के मानकों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

वाराणसी, 15 अगस्त: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आज देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह व उल्लास के साथ एवं वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव के मानकों का पालन करते हुए मनाया गया। समारोह की शुरुआत ऐतिहासिक मालवीय भवन पर कार्यवाहक कुलपति एवं रेक्टर प्रो. वी. के. शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एम. के. सिंह, वित्ताधिकारी डॉ. अभय ठाकुर, मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. आनंद चौधरी समेत विभिन्न संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य कार्यक्रम एम्फिथियेटर मैदान में आयोजित किया गया, जहां कुलपति ने तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में कुलपति जी ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के उन तमाम वीरों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिनके बलिदान की बदौलत आज देश अपनी स्वाधीनता की गौरवशाली यात्रा का जश्न मना रहा है।

उन्होंने बताया कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कुलपति ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को एक वर्ष भी पूरा हो गया है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है एवं कई नई पहल कर रहा है। कुलपति ने बताया कि कोरोना महामारी द्वारा उत्पन्न तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय ने छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए, पठन पाठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए तमाम कदम उठाए। इसी दिशा में ऑनलाइन कक्षाओं व परीक्षाओं का सफल आयोजन एवं परिणामों की कार्यक्रमानुसार घोषणा की गई ताकि, छात्रों के भविष्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। कुलपति जी ने कोरोना महामारी से लड़ाई में सर सुन्दरलाल चिकित्सालय के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की एवं कहा कि उनके सेवाभाव व दृढ़ संकल्पित प्रयासों से ही हम विकट परिस्थितियों का सामना कर पाए। कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों का आह्वान किया कि विश्वविद्यालय एवं देश की विकास यात्रा में अपना योगदान दें। तत्पश्चात कुलपति ने अंतरराष्ट्रीय केन्द्र पर भी ध्वजारोहण किया। विश्वविद्यालय के केन्द्रीय कार्यालय पर कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों एवं संकायों पर भी ध्वजारोहण किया गया एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।

Post Views: 476
Previous Article

75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ...

Next Article

मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री ने संतोषी मां स्वयं सहायता समूह की सचिव गीता देवी से की बात

    July 30, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री ने काशी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,जिलाधिकारी सहित एनडीआरएफ की टीम रही साथ,

    August 31, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोरोना अभी गया नही,सावधानी बरतने की जरूरत-स्वास्थ्य मंत्री

    December 21, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच यूपी कॉलेज मैदान मे होगा,

    December 12, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा काशीवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी,

    November 11, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जेल की कोठरी में दिन में 21 घंटे बंद रखे जाने पर सवाल-सुप्रीम कोर्ट ने UAPA के तहत विचाराधीन कैदी ...

    March 11, 2026
    By Manish Srivastava

You may interested

  • क्राइम

    वाराणसी पुलिस कोरौना महामारी नियम उल्लंघन करने वालो का किया चालान,114600,समन शुल्क वसूल किया,

  • संस्कृति

    रामकथा मन्दाकिनी शोभायात्रा सांकेतिक रुप से होगा आयोजित

  • संस्कृति

    राष्ट्रीय झंडे के अपमान पर वाराणसी में अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की किया मांग,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.