National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›चीन में कोरोना वायरस की हुई वापसी, स्कूल मार्केट सार्वजनिक स्थल हुए बंद,कई इलाकों में लगा लाकडाउन,

चीन में कोरोना वायरस की हुई वापसी, स्कूल मार्केट सार्वजनिक स्थल हुए बंद,कई इलाकों में लगा लाकडाउन,

By Manish Srivastava
October 23, 2021
773
0

चीन में कोरोना वायरस की हुई वापसी, स्कूल मार्केट सार्वजनिक स्थल हुए बंद,कई इलाकों में लाक डाउन लगाया गया,

चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस भयानक प्रकोप के साथ लौट आया है और इसके साथ ही चीन के कई इलाकों में बेहद सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। अभी तक चीन से जो रिपोर्ट मिल रही हैं, उसके मुताबिक, कई इलाकों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है और सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। पिछले साल पूरी दुनिया में कोरोना वायरस बांटने वाला चीन इस बार बार बार कोरोना वायरस की चपेट में आ रहा है।

चीन में अधिकारियों ने देश में सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं हैं और स्कूलों को बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुकाबिक, गुरुवार को चीन में बड़ी तादाद में पर्यटक कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये हैं, जिसके बाद ची की सरकार सकते में आ गई है और बहुत बड़ी संख्या में टेस्टिंग की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी बीजिंग में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है और सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। उस वक्त जब दुनिया के ज्यादादर देशों में कोविड नियमों को हटा लिया गया है और बॉर्डर को पर्यटकों के लिए खोले जा रहे हैं, उस वक्त चीन में भारी संख्या में कोविड-19 के मरीज मिल रहे हैं और देश में लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

पांच दिन में ही मिले भारी संख्या में मरीज,
चीनी मीडिया का कहना है कि, चीन में कोरोना वायरस के घरेलू मरीज नहीं मिल रह हैं और घरेलू संक्रमण को काफी हद तक कंट्रोल कर लिया गया है, लेकिन चीनी मीडिया के ये दावे इस लिए गलत लगते हैं, क्योंकि लगातार पांच दिनों से चीन के अलग अलग इलाकों से कोरोना वायरस के मरीज मिल रहे हैं और अधिकारी ऑउटब्रेक को कंट्रोल करने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। बताया जा रहा है कि, ज्यादातर मरीज देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से से मिल रहे हैं। वहीं, चीन के प्रशासन का कहना है कि, बाहर से आये यात्रियों की वजह से फिर से देश में संक्रमण फैल रहा है और मास टेस्टिंग के जरिए चीन का प्रशासन संक्रमण पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है।

कोरोना वायरस ऑउटब्रेक को रोकने के लिए स्थानीय सरकारों ने बड़े पैमाने पर परीक्षण शुरू किए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में टूरिस्ट स्पॉट और पर्यटन स्थलों, स्कूलों और मनोरंजन स्थलों को बंद कर दिया है, और सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। चीन के उत्तर पश्चीमी शहर लान्झू, जिसकी आबादी करीब 40 लाख है, वहां सख्ती के साथ लॉकडाउन लगाया गया है और लोगों से कहा गया है कि जब तक जरूरी ना हो, लोग घरों से बाहर नहीं निकले।

रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों से कहा गया है कि उन्हें बिना कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट के बिना शहर छोड़ने नहीं दिया जाएगा। वहीं, एविएशन ट्रैकर वैरीफ्लाइट के आंकड़ों के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों के हवाई अड्डों से सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया है। शीआन और लान्झू में दो मुख्य हवाई अड्डों के लिए लगभग 60 प्रतिशत उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सोमवार को प्रकाशित एक नोटिस में इनर मंगोलिया में एरेनहोट ने कहा कि, शहर के अंदर और बाहर यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और निवासियों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।

Post Views: 827
Previous Article

कोरोना वायरस का कोई नया स्वरूप नहीं ...

Next Article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    काशी को एक और वंदे भारत की मिली सौगात, हावड़ा के लिए चलेगी 8 कोच की ट्रेन,

    June 10, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बहनों को तिरंगा झंडा देकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मनाया रक्षाबंधन,

    August 11, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    करपात्र प्राकट्योत्सव के दूसरा दिन ऑनलाइन वेबिनार का किया गया आयोजन

    August 8, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोविड गाइड लाइन का पालन कराने हेतु वाराणसी पुलिस लगातार सड़कों पर कर रही है भ्रमण,

    May 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे मंडुआडीह, प्रयागराज रेलखंड दोहरीकरण के अंतर्गत स्टेशनों पर चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण,

    January 15, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस द्वारा लगातार शहर में सेनिटाइजेशन किया जा रहा है,

    May 2, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • राजनीति

    समग्र उत्थान पार्टी पूर्वांचल की 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र काशी मे दो दिनों में 4 कार्यक्रमों में होंगे शामिल,

  • सुर्खियां

    अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य करेंगे जनसुनवाई

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.