National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›गंगा मे जून माह मे दिखे हरे शैवालों का कारण विंध्याचल एस.टी.पी नहीं

गंगा मे जून माह मे दिखे हरे शैवालों का कारण विंध्याचल एस.टी.पी नहीं

By Manish Srivastava
August 2, 2021
528
0

गंगा मे जून माह मे दिखे हरे शैवालों का कारण विंध्याचल एस.टी.पी नहीं

जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा बनाई गयी पांच सदस्यीय जांच समिति ने हरे शैवालों के लिए माना था विंध्याचल एस.टी.पी को जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक द्वारा लिखे गये पत्र के आधार पर क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाये आरोप

गंगा के प्राकृतिक बहाव के साथ छेड़छाड़ का नतीजा थे हरे शैवाल, पत्र मे गंगा मे पानी की कमी, जगह जगह पानी मे ठहराव आदि को बताया गया मुख्य कारण

गंगा की प्राकृतिक बनावट व बहाव के साथ छेड़छाड़ पड़ सकती है भारी- ई.राहुल कुमार सिंह

वाराणसी, सोमवार 2 अगस्त।गंगा मे जून माह मे हरे शैवालों के दिखने के मामले मे क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. राहुल कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक के 25 जून 2021 को अपर परियोजना निदेशक,राज्य स्वच्छ गंगा मिशन,उत्तर प्रदेश को लिखे एक पत्र को आधार बनाकर गंभीर आरोप लगाये हैं।श्री सिंह ने पत्र सार्वजनिक करते हुए बताया कि पत्र संयुक्त प्रबंध निदेशक,उत्तर प्रदेश जल निगम सुशील कुमार पटेल जी द्वारा अपर परियोजना निदेशक,राज्य स्वच्छ गंगा मिशन,उत्तर प्रदेश को लिखा गया है।इस पत्र के निष्कर्ष मे यह बताया गया है कि जून माह मे गंगा मे दिखे हरे शैवालों का कारण गंगा के बहाव मे पानी की कमी,जगह जगह पर पानी का ठहराव,तापमान मे वृद्धि,सरफेश रन आफ आदि है।गंगा के पानी मे दिखे हरे शैवालों के पीछे विंध्याचल एस.टी.पी का कोई योगदान नहीं है।गौरतलब है कि जून माह मे वाराणसी के घाटों पर गंगा के पानी मे दिखे हरे शैवालों के कारण प्रशासन के माथे पर बल पड़ गये थे।उस समय भी प्रशासन पर गंगा के प्राकृतिक बहाव के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे थे।वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा जी द्वारा इस विषय को लेकर पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया।जांच समिति द्वारा दी गयी रिपोर्ट मे वाराणसी के घाटों पर गंगा मे दिखे इन हरे शैवालों के पीछे विंध्याचल एस.टी.पी को जिम्मेदार बताया गया।इसके पश्चात केमिकल डालकर गंगा मे मौजूद इन हरे शैवालों को समाप्त किया गया था।

इस विषय मे विंध्याचल एस.टी.पी के अधिकारियों पर कार्यवाई करने की बात भी की गयी थी। क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एम एल सी प्रत्याशी ई. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक द्वारा लिखे गये पत्र से अब यह स्पष्ट हो गया है कि इन हरे शैवालों के पीछे विंध्याचल एस.टी.पी. का योगदान नहीं है।बल्कि गंगा के प्राकृतिक बहाव के साथ जो अंधाधुंध छेड़छाड़ की जा रही है वो इन हरे शैवालों के लिए जिम्मेदार है।गंगा मे बिना सोचे समझे मलबा गिराने,प्लेटफार्म बनाने या अन्य कार्यों से गंगा के प्राकृतिक बहाव मे गतिरोध उत्पन्न हो रहा है जिससे गंगा के पानी मे कई स्थानों पर ठहराव हो रहा है।इसी ठहराव के कारण हरे शैवाल पानी मे तेजी से विकसित हो जा रहे थे।श्री सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त जांच समिति ने जानबूझकर शैवालों के लिए विंध्याचल एस टी पी को जिम्मेदार ठहरा दिया जबकि प्रशासन की गलतियों के कारण गंगा के पानी ठहराव आने और उसके कारण शैवालों के विकसित होने की बात जांच रिपोर्ट मे बतायी ही नहीं गयी। श्री सिंह ने कहा कि यह स्पष्ट करता है कि किस प्रकार प्रशासन अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है बल्कि जानबूझकर दूसरे तर्क देकर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहा है।श्री सिंह ने कहा कि गंगा मे हरे शैवालों का दिखना पूरी तरह से गंगा मे बिना सोचे समझे किये गये अनियंत्रित कार्यों का परिणाम था।श्री सिंह ने कहा कि इस समय बरसात के कारण गंगा मे बहाव ज्यादा है इसलिए बरसात मे तो ये हरे शैवाल नहीं दिखेंगे परंतु जैसे ही गंगा मे बहाव कम होगा इनके फिर दिखने की संभावना रहेगी।इस विषय मे प्रशासन को अपनी गलती सुधार कर गंगा के प्राकृतिक बहाव मे आयी बाधाओं को दूर करना चाहिए नहीं तो गंगा के प्राकृतिक बहाव से छेड़छाड़ कहीं हमे बहुत भारी न पड़ जाये।

Post Views: 597
Previous Article

स्वाति सिंह करेंगी विभागीय कार्यों की समीक्षा ...

Next Article

प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहे पिता ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    करोड़ों की गाड़ी प्रधानमंत्री की है, मेरी तो यह मारुति 800 ही है-पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

    December 27, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    न्यायिक अधिकारीगण बनाम अधिवक्तागण के मध्य सिगरा स्टेडियम मे मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच होगा,

    March 27, 2026
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मंत्री आशुतोष टंडन ने विकास खंड काशीविद्यापीठ व हरहुआ का भ्रमण कर वहां के विकास कार्यों की समीक्षा की

    July 29, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री काशी दौरे सुरक्षा मे तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त वाराणसी ने किया ब्रीफ,

    July 6, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    एक्शनबाज व रंगबाज पुलिसकर्मी आये डीजीपी के रडार पर, अब होगी सख्त कार्रवाई,

    October 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण: बीएचयू के अध्ययन से और मज़बूत हुई अवधारणा

    January 23, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री के काशी आगमन दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर वाराणसी व अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध द्वारा सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया गया,

  • सुर्खियां

    स्वदेशी गायों की सुरक्षा संरक्षण एवं विकास पर ध्यान देने की जरूरत, डॉक्टर बल्लभ भाई कठेरिया

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री रोड शो के बाद अचानक पंहुचे कैंट स्टेशन,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.